Asha Bhosle Death Singer Dum Maaro Dum Hare Ram Hare Krishna Song Banned All India Radio because Drugs scene आशा भोसले का ये गाना रेडियो और दूरदर्शन पर था बैन, सिंगर ने जीता था फिल्मफेयर अवॉर्ड
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनआशा भोसले का ये गाना रेडियो और दूरदर्शन पर था बैन, सिंगर ने जीता था फिल्मफेयर अवॉर्ड

आशा भोसले का ये गाना रेडियो और दूरदर्शन पर था बैन, सिंगर ने जीता था फिल्मफेयर अवॉर्ड

Asha Bholse Song: आशा भोसले ने अपने करियर में तमाम ऐसे गाने गाए जो कल्ट बन गए। वो गाने आज भी सुने जाते हैं। उनका ऐसा ही एक गाना था 'दम मारो दम'। ये गाना आज भी लोग पसंद करते हैं। इस गाने ने जीनत अमान को रातों-रात स्टार बना दिया था। पर क्या आप जानते हैं ये गाना ऑल इंडिया रेडियो से बैन हो गया था।

Harshita PandeySun, 12 April 2026 02:51 PM
1/8

आशा भोसले

आशा भोसले ने 92 की उम्र में मुंबई में अपनी आखिरी सांस ली। आशा भोसले भारतीय संगीत जगत की एक अहम शख्सियत थीं । उन्होंने अपने करियर में तमाम गाने गाए। इनमें से कुछ गाने कल्ट बन गए। आज हम आपको आशा भोसले के एक ऐसे ही कल्ट गाने का किस्सा सुना रहे हैं।

2/8

'दम मारो दम'

हम जिस गाने की बात कर रहे हैं इस गाने का नाम है 'दम मारो दम'। ये गाना फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा का था। ये गाना आज भी काफी पसंद किया जाने वाला गाना है।

3/8

जीनत अमान पर फिल्माया गया गाना

इस गाने ने जीनत अमान को रातों-रात स्टार बना दिया था। इतना ही नहीं आशा भोसले का ये गाना उनके बेस्ट गानों में से एक गिना जाता है। पर क्या आप जानते हैं इस गाने को ऑल इंडिया रेडियो पर बैन कर दिया गया था।

4/8

ऑल इंडिया पर बैन

आशा भोसले ने अपनी यूट्यूब सीरीज ‘मोमेंट्स इन टाइम’ के एक एपिसोड में बताया था कि उनका ये गाना ऑल इंडिया पर बैन कर दिया गया था।

5/8

दूरदर्शन पर भी था बैन

रिपोर्ट्स की मानें तो ऑल इंडिया रेडियो के साथ-साथ आशा भोसले का ये गाना दूरदर्शन पर भी बैन हो गया था। दरअसल, इस गाने में ड्रग्स का इस्तेमाल दिखाया गया था। इस गाने के बोल पर भी आपत्ति जताई गई थी। दम मारो दम को भारतीय संस्कृति के खिलाफ मानते हुए सरकार ने इस पर रोक लगा दी थी।

6/8

आशा भोसले ने जीता फिल्मफेयर

जिस गाने को सरकार ने रेडियो और दूरदर्शन पर बैन किया था। इसी गाने के लिए आशा भोसले को फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया था।

7/8

फिल्म से हटने वाला था ये गाना

इस गाने से जुड़ा एक और किस्सा है। दरअसल, देव आनंद हरे रामा हरे कृष्णा के डायरेक्टर थे। वो इस फिल्म से ये गाना हटा देना चाहते थे, लेकिन आशा भोसले को ये गाना काफी पसंद था। उन्होंने देव आनंद से गाने को न हटाने का आग्रह किया था जिसके बाद ये गाना फिल्म का हिस्सा रहा।

8/8

दम मारो दम गाने की जानकारी

इस गाने को लिखा था आनंद बक्शी ने। गाने को म्यूजिक दिया था आरडी बर्मन ने और गाया था आशा भोसले ने।