रहमान डकैत के वफादार ‘डोंगा’ नवीन कौशिक ने दी धुरंधर 2 की हिंट, बोले- पहले पार्ट में जो देखा है ना…
Dhurandhar Movie Update: धुरंधर फिल्म को पसंद करने वाले बेसब्री से 19 मार्च 2026 का इंतजार कर रहे हैं। कई लोग कहानी गेस करने की कोशिश कर रहे हैं अब फिल्म में डोंगा बने नवीन कौशिक ने बताया कि अगला पार्ट कैसा होगा।

धुरंधर मूवी में रहमान डकैत के वफादार डोंगा भले ही पर्दे पर थोड़ी देर के लिए दिखाई दिए हों, उनकी प्रजेंस काफी खतरनाक और इंटेंस थी। डोंगा का किरदार नवीन कौशिक ने निभाया है। उन्होंने बताया कि फिल्म का अगला पार्ट शूट हो चुका है। शूटिंग उनके ही सामने हुई है तो नवीन ने बताया कि धुरंधर पार्ट 2 से लोग क्या उम्मीद कर सकते हैं।
पार्ट 2 का हिस्सा नहीं हैं नवीन
नवीन कौशिक जस्ट टू फिल्मी के साथ बात कर रहे थे। उन्होंने धुरंधर के दूसरे पार्ट को लेकर लोगों को हिंट दी। उन्होंने बताया कि पार्ट 2 से स्पॉइलर तो नहीं दे सकते लेकिन बोले, 'आपने पार्ट 1 में जो देखा है ना... ऐक्शन, मिस्ट्री, मैनिपुलेशन यह 50 गुना होने वाला है। क्योंकि मैंने ऐसा होते देखा है। पहले पार्ट से 50 गुना है। शूट सब हो चुका है, मैं पार्ट 2 में नहीं हूं लेकिन पता है कि क्या होता है।'
गाने नहीं, पूरी फिल्म है वायरल
नवीन फिल्म को लेकर दर्शकों में जो क्रेज है उस पर बोले, 'बहुत समय से सिर्फ मोमेंट्स, गाने वायरल हो रहे थे लेकिन ये फिल्म वायरल हो रही है। इस फिल्म के हर पल का ऐनालिसिस चल रहा है और प्यार मिल रहा है। लोगों ने अंडररेटेड एक्टर्स के कई सारे वीडियोज बनाए हैं जिन्हें इस फिल्म में रीडिस्कवर किया गया। हर किसी की बात हो रही है।'
डोंगा ने धुरंधर में दहलाया दिल
फिल्म धुरंधर में नवीन कौशिक रहमान डकैत के भरोसेमंद बने हैं। जब रहमान का एनकाउंटर होता है तो वह डोंगा को जिम्मेदारी देकर जाता है। पूछता है, डोंग संभाल लेगा? इसके बाद डोंगा जो करते हैं उसे देख थिएटर में बैठा हर कोई दहल जाता है।
नवीन कौशिक कर चुके ये फिल्में
डोंगा की तरह में धुरंधर के कई कैरेक्टर्स ने लोगों के दिलों में जगह बनाई है। लोग असली लोगों से इनका कनेक्शन खोज रहे हैं। नवीन कौशक रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द इयर, ये जवानी है दीवानी जैसी मूवीज में आ चुके हैं।
ताबड़तोड़ कमाई कर रही धुरंधर
बात करें धुरंधर के बॉक्स ऑफिस की यह साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। मूवी ने स्त्री का लाइफटाइम कलेक्शन 857 करोड़ रुपये क्रॉस कर लिया है। इसके साथ कांतारा चैप्टर वन 852 करोड़ रुपये से आगे निकल चुकी है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 18 दिन में ग्लोबली 900 करोड़ रुपये पहुंच गए है। फिल्म ने 2025 की सबसे बड़ी फिल्म छावा के कलेक्शन 807 को पार कर लिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन