dhurandhar movie lulli dakait naseem talks about petrol scene with ranveer singh says he was nervous character was lusty धुरंधर के लुल्ली डकैत नसीम ने बताया कैसे शूट कर पाए थे रणवीर के साथ पैंट वाला सीन, बोले- लस्टी…, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर के लुल्ली डकैत नसीम ने बताया कैसे शूट कर पाए थे रणवीर के साथ पैंट वाला सीन, बोले- लस्टी…

धुरंधर फिल्म में हमजा और लुल्ली डकैत का सीन काफी चर्चित में है। नसीम मूवी में रणवीर सिंह को बुरी नजर से देखते हैं और उनके पैंट में भी हाथ डालते हैं। अब उन्होंने बताया कि इसे करने में क्या दिक्कतें आई थीं।

Mon, 29 Dec 2025 12:01 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर के लुल्ली डकैत नसीम ने बताया कैसे शूट कर पाए थे रणवीर के साथ पैंट वाला सीन, बोले- लस्टी…

धुरंधर मूवी के छोटे कैरेक्टर्स भी लोगों के दिलोदिमाग पर छाए हैं। एक ऐसा ही किरदार है लुल्ली डकैत का। रोल निभाया है नसीम मुगल ने। वह धुरंधर फिल्म में बाबू डकैत के गैंग के सदस्य लुल्ली बने हैं। नसीम के दो-तीन सीन ही हैं लेकिन चर्चा तगड़ी है। लुल्ली एक लस्टफुल कैरेक्टर है जो कि हमजा यानी रणवीर सिंह के पैंट में हाथ डालता है। यह सीन दर्शकों के लिए एकदम अनएक्सपेक्टेड था। एक इंटरव्यू के दौरान नसीम ने इस सीन के बारे में बात की और बताया कि शूट करते वक्त वह खुद नर्वस थे। उन्होंने यह भी बताया कि धुरंधर पार्ट 2 में उनके रोल से और कई कैरेक्टर्स से जुड़े राज खुलने वाले हैं।

सीन पढ़कर नर्वस हो गए थे नसीम

नसीम फिल्मी ज्ञान से बात कर रहे थे। उनसे धुरंधर के उस शुरुआती सीन के बारे में पूछा गया जब वह हमजा बने रणवीर सिंह के पैंट में हाथ डालते हैं। नसीम बोले, 'क्या कहूं यार उस सीन के बारे में, जो सीन का मोमेंट है ना क्रेजी है। वो सीन जब मेरे पास आया था तो लगा, मैं नहीं कर रहा। मैं सीन पढ़ने के बाद नर्वस हो गया था। मैंने बोला, यार मेरे से नहीं होगा।' इसके बाद आदित्य धर ने उनको सीन समझाया तब जाकर वह शूट कर पाए। नसीम ने इस बात के लिए आदित्य धर को भी शुक्रिया कहा।

दो टेक में पूरा हुआ था सीन

नसीम ने बताया कि रणवीर ने उनको बहुत कम्फर्टेबल कर दिया कि लग ही नहीं रहा कि वह बहुत बड़े स्टार हैं। वह आगे बताते हैं कि वो चर्चित (पैंट वाला) सीन दो टेक में पूरा हुआ था। वह बोले, लुल्ली का किरदार थोड़ा लस्टी और ब्रूटल है। पहली बार में ज्यादा ब्रूटल हो गया था फिर उसको कम किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर की धूम के बीच देखें असली उजैर बलोच का वीडियो, बताया कितने खून किए

धुरंधर 2 में खुलेंगे कई राज

नसीम ने धुरंधर 2 पर भी बात की। वह बोले, पार्ट 1 सिर्फ ट्रेलर था। असली फिल्म अब देखने को मिलेगी। नसीम से सवाल किया गया कि लोग यह भी बोल रहे हैं कि रहमान डकैत के बड़े बेटे को लुल्ली नहीं बल्कि हमजा ने मारा था, क्या यह सच है? नसीम इस सवाल पर हंस दिए और बोले, हो सकता है, यह तो आपको सेकंड पार्ट में पता चलेगा। नसीम ने बताया कि 26/11 के सीन के बारे में उन्हें भी नहीं पता था। थिएटर में देखकर वह शॉक्ड रह गए थे। उन्होंने आदित्यधर की तारीफ की कि बहुत मेहनत और रिसर्च के बाद फिल्म बनाई है। नसीम ने बताया सेकंड पार्ट में धुरंधर पार्ट 1 की कई घटनाओं का बैकग्राउंड पता चलेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।