Zimbabwe is the first side to concede 250+ in successive T20I innings 2 मैचों में लुटा दिए 510 रन, टी-20 विश्व कप में ऐसा करने वाली पहली टीम बनी जिम्बाब्वे, Cricket Hindi News - Hindustan

2 मैचों में लुटा दिए 510 रन, टी-20 विश्व कप में ऐसा करने वाली पहली टीम बनी जिम्बाब्वे

टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार 2 मैचों में 250 से अधिक रन खर्च करने वाली जिम्बाब्वे दुनिया की पहली टीम बन गई है। उसने पहले तो वेस्टइंडीज के हाथों 23 फरवरी को 254 रन खाए, उसके बाद भारतीय टीम ने 256 रनों का ऐतिहासिक स्कोर जड़ दिया।

Fri, 27 Feb 2026 08:15 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
2 मैचों में लुटा दिए 510 रन, टी-20 विश्व कप में ऐसा करने वाली पहली टीम बनी जिम्बाब्वे

गुरुवार, 26 फरवरी को चेन्नई के एम.ए चिदंबरम स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे के बीच विश्व कप के सुपर-8 अहम मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों के लिए करो या मरो वाले इस मैच में जिम्बाब्वे के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए जिम्बाब्वे की टीम के गेंदबाजों को आड़े हाथों लिया और निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 256 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। यह किसी भी टीम द्वारा टी-20 विश्व कप के इतिहास में बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराया, जिंदा रखीं सेमीफाइनल की उम्मीदें

भारत के खिलाफ 256 रन खर्च करने के बाद जिम्बाब्वे दुनिया की पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसने टी-20 विश्व कप के इतिहास और टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में बैक टू बैक मैचों में 250 से अधिक रन लुटा दिए। भारत के खिलाफ हुए मैच से पहले जिम्बाब्वे की टीम वेस्टइंडीज के साथ खेलकर आई थी, जहां उसे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 23 फरवरी तो 254 रन पड़े थे। उस दिन वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों को आड़े हाथों लिया था और 6 विकेट के नुकसान पर 250 से अधिक रन बनाए थे। जिम्बाब्वे ने ना सिर्फ विश्व कप के इतिहास में दो लगातार मैचों में 250 से अधिक रन दिए, बल्कि उसने दो मैचों में 500 से अधिक रन भी खर्च कर दिए। जिम्बाब्वे की टीम ने सुपर-8 के अपने दोनों मुकाबलों को मिलाकर (वेस्टइंडीज और भारत के खिलाफ) कुल 510 रन खर्च कर दिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:200 की स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर बनाने वाले भारतीय बैटर

जिम्बाब्वे लगातार दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की पारियों में 250 से अधिक रन देने वाली पहली टीम बन गई है।

254/6 बनाम वेस्ट वेस्ट, वानखेड़े, 23 फरवरी 2026

256/4 बनाम भारत, चेन्नई, 26 फरवरी 2026

सुपर-8 में वेस्टइंडीज और भारत के खिलाफ दो लगातार हार के साथ जिम्बाब्वे की टीम टी-20 विश्व कप से बाहर हो चुकी है। हालांकि, सुपर-8 में भारतीय सरजमीं पर उसका प्रदर्शन भले ही शर्मनाकर रहा, लेकिन इस विश्व कप में उसके लिए कई पॉजिटिव भी रहे। जिम्बाब्वे की टीम ने श्रीलंका की धरती पर शानदार प्रदर्शन किया और ग्रुप स्टेज के मुकाबलों में अपराजित रही। उसने पहले ग्रुप स्टेज के मुकाबलों में ना सिर्फ ऑस्ट्रेलिया को हराकर विश्व कप से बाहर कर दिया, बल्कि मेजबान श्रीलंका को भी पटखनी देने और दो बड़े उलटफेर करने में सफल रही। इस विश्व कप में जिम्बाब्वे के लिए सबसे बड़ा पॉजिटिव उनके बल्लेबाज बैनेट रहे जिन्होंने टूर्नामेंट के दूसरे सर्वश्रेष्ठ स्कोरर के रूप में टूर्नामेंट को फिनिश किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहले बोला 'लप्पेबाज, अब बांध रहा तारीफों के पुल, पाक क्रिकेटर ने अभिषेक शर्मा….
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।