Hardik Pandya equals Rohit Sharma for most number of 50 plus scores at a strike rate of 200 200 की स्ट्राइक रेट के साथ सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर बनाने वाले भारतीय बैटर, हार्दिक पांड्या ने की रोहित शर्मा की बराबरी, Cricket Hindi News - Hindustan

200 की स्ट्राइक रेट के साथ सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर बनाने वाले भारतीय बैटर, हार्दिक पांड्या ने की रोहित शर्मा की बराबरी

हार्दिक पांड्या टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 200 से अधिक की स्ट्राइक रेट के साथ 50 से अधिक रन बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। हार्दिक पांड्या ने यह कारनामा चौथी बार किया है। वे इस सूची में रोहित शर्मा और लोकेश राहुल के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।

Fri, 27 Feb 2026 06:56 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
200 की स्ट्राइक रेट के साथ सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर बनाने वाले भारतीय बैटर, हार्दिक पांड्या ने की रोहित शर्मा की बराबरी

टी-20 विश्व कप 2026 में गुरुवार 26 फरवरी को भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए मुकाबले में भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा। उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी केवल 23 गेंदों में खेली। यानी इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200 से अधिक का था। हार्दिक पांड्या ने इस विस्फोटक 50 के साथ उस खास क्लब को जॉइन कर लिया है, जिसमें सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा और युवराज सिंह पहले से हैं।

हार्दिक पांड्या टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 200 से अधिक की स्ट्राइक रेट के साथ 50 से अधिक रन बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। हार्दिक पांड्या ने यह कारनामा चौथी बार किया है। वे इस सूची में रोहित शर्मा और लोकेश राहुल के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। इन तीनों बल्लेबाजों ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए चार बार 200 से अधिक के स्ट्राइक रेट के साथ 50 प्लस रन बनाए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहले बोला 'लप्पेबाज, अब बांध रहा तारीफों के पुल, पाक क्रिकेटर ने अभिषेक शर्मा….
ये भी पढ़ें:अभिषेक शर्मा को 'लप्पेबाज' कहने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटर को अश्विन ने धो डाला

भारत के लिए सबसे ज्यादा बार टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 से अधिक के स्ट्राइक रेट के साथ 50 से अधिक का स्कोर करने का रिकॉर्ड कप्तान सूर्यकुमार यादव के नाम है। उन्होंने अब तक 13 बार टी-20I में ऐसी 50 से अधिक रनों की पारियां खेली हैं, जिनमें उनका स्ट्राइक रेट 200 या उससे अधिक था। इससे सूची में दूसरे नंबर पर भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 7 बार यह कारनामा किया है। भारत को 2007 वर्ल्ड कप में जीत दिलाने वाले अहम किरदारों में से एक युवराज सिंह इस सूची में तीसरे नंबर पर हैं। युवराज ने 5 बार 200 प्लस की स्ट्राइक रेट के साथ अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। इस सूची में विराट कोहली, गंभीर, शिखर धवन, दिनेश कार्तिक, संजू सैमसन जैसे कई विस्फोटक बल्लेबाजों का नाम भी शामिल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा फाइनल, फाफ डु प्लेसिस ने की बड़ी भविष्यवाणी

टी20I में 200+ स्ट्राइक रेट के साथ भारत के लिए सबसे ज़्यादा 50+ स्कोर-

13 - सूर्यकुमार यादव

7 - अभिषेक शर्मा

5 - युवराज सिंह

4* -हार्दिक पांड्या

4 - रोहित शर्मा

4 - केएल राहुल

3 - ईशान किशन

3 - यशस्वी जायसवाल

2 - शिवम दुबे

2 - विराट कोहली

2 - श्रेयस अय्यर

2 - तिलक वर्मा

2 - संजू सैमसन

1 - शिखर धवन

1 - ऋतुराज गायकवाड़

1 - शुभमन गिल

1 - गौतम गंभीर

1 - दिनेश कार्तिक

1 - नीतीश कुमार रेड्डी

1 - अक्षर पटेल

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।