You can not judge anyone from two matches says Finn Allen on KKRs poor performance 2 मैचों से आप किसी का आकलन नहीं कर सकते, KKR के खराब प्रदर्शन पर बोले फिन एलेन, Cricket Hindi News - Hindustan

2 मैचों से आप किसी का आकलन नहीं कर सकते, KKR के खराब प्रदर्शन पर बोले फिन एलेन

कोलकाता नाइट राइडर्स के सलामी बल्लेबाज फिन एलेन ने सोमवार को अपने साथियों से निराशाजनक शुरुआत के बाद खुद को लय हासिल करने के लिए समय देने की अपील की। उन्होंने साथ ही तीन बार के आईपीएल विजेताओं के आकलन में धैर्य रखने को भी कहा।

Mon, 13 April 2026 09:25 PMVimlesh Kumar Bhurtiya चेन्नई, भाषा, 13 अप्रैल
share
2 मैचों से आप किसी का आकलन नहीं कर सकते, KKR के खराब प्रदर्शन पर बोले फिन एलेन

कोलकाता नाइट राइडर्स के सलामी बल्लेबाज फिन एलेन ने सोमवार को अपने साथियों से निराशाजनक शुरुआत के बाद खुद को लय हासिल करने के लिए समय देने की अपील की। उन्होंने साथ ही तीन बार के आईपीएल विजेताओं के आकलन में धैर्य रखने को भी कहा।

दो मैचों से आप किसी का बहुत आकलन नहीं कर सकते

नाइट राइडर्स के नाम पर चार मैच में सिर्फ एक अंक हैं जो पंजाब किंग्स के खिलाफ कोलकाता में मैच बारिश की भेंट चढ़ने के बाद मिला है। तीन हार के साथ अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली टीम अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर है और मंगलवार को चेपॉक में चेन्नई सुपरकिंग्स से भिड़ेगी। एलेन ने मैच की पूर्व संध्या पर संवाददाताओं से कहा, ''यह टी20 क्रिकेट की प्रकृति है। अभी कुछ ही मैच हुए हैं। मुझे नहीं लगता कि आप दो मैच से बहुत अधिक आकलन कर सकते हैं।'' उन्होंने आगे कहा, ''व्यक्तिगत रूप से मैंने पहले दो मैच में अच्छी शुरुआत की थी। मैं और अधिक बल्लेबाजी करना पसंद करूंगा लेकिन तैयारी अच्छी रही है और उम्मीद है कि यह (एक बड़ी पारी) करीब है।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:T-20: अभिषेक शर्मा ने बनाया सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने का अनचाहा रिकॉर्ड

कोलकाता की परिस्थितियों से हम सामजस्य नहीं बिठा पाए

एलेन ने कहा कि नाइट राइडर्स के बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए क्रीज पर खुद को अधिक समय देने की जरूरत है। उन्होंने साथ ही स्वीकार किया कि वे अभी तक ईडन गार्डन्स में घरेलू परिस्थितियों का लाभ उठाने में नाकाम रहे हैं। उन्होंने कहा, ''जब हमारे सभी बल्लेबाज अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें और हम काफी तेज गति से रन बनाएं, हमें यही संतुलन बनाना है।'' एलेन ने कहा, ''मुझे लगता है कि शायद हम कोलकाता की परिस्थितियों से सामंजस्य नहीं बैठा पाए हैं। पिच शायद उतनी सपाट नहीं है जितनी आमतौर पर होती है। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उस विकेट पर अच्छा स्कोर क्या है।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL 2026 को लेकर आया बड़ा अपडेट, GT Vs CSK मुकाबलों के वेन्यू बदले, जानिए क्यों?

CSK के खिलाफ मैच में खेल सकते हैं वरुण चक्रवर्ती

इस बीच टीम प्रबंधन ने बताया कि स्पिनर वरुण चक्रवर्ती अंगुली चोट के कारण लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ पिछले मैच से बाहर रहने के बाद ट्रेनिंग कर रहे हैं। टीम के एक अधिकारी ने कहा, ''वरुण ट्रेनिंग कर रहे हैं। उनके हाथ पर पट्टी बंधी है लेकिन फिर भी वह ट्रेनिंग कर रहे हैं।'' वरुण चक्रवर्ती और सुनील नारायण की उपस्थिति से हो सकता है कोलकाता नाइट राइडर्स को चेन्नई के मैदान पर कुछ मदद मिले और वे अपनी पहली जीत का स्वाद चख पाएं। हालांकि, ध्यान देने योग्य बात यह भी है कि वरुण चक्रवर्ती का साल 2026 में अब तक अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा है। विश्व कप में भी वे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में शामिल जरूर थे, लेकिन टूर्नामेंट के आखिर में उनके प्रदर्शन का ग्राफ गिरता हुआ नजर आया था। टीम के बल्लेबाजों ने भी केकेआर के लिए अब तक अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। देखना होगा क्या 14 अप्रैल को चेपॉक में केकेरआर इस सीजन की अपनी पहली जीत हासिल कर पाती है या नहीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:SRH Vs RR मैच में कौन जीतेगा? अश्विन ने की भविष्यवाणी, वैभव-यशस्वी की जोड़ी को..
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।