Abhishek Sharma becomes indian batsman with most ducks in a calendar year in T20 cricket Rohit Sanju ipl 2026 rr vs srh T-20 क्रिकेट में 1 कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले भारतीय बैटर बने अभिषेक शर्मा, रोहित-संजू पीछे, Ipl Hindi News - Hindustan

T-20 क्रिकेट में 1 कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले भारतीय बैटर बने अभिषेक शर्मा, रोहित-संजू पीछे

आईपीएल 2026 के 21वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शून्य पर आउट होते ही अभिषेक शर्मा ने एक अनचाहा रिकॉर्ड बना लिया है। वे एक कैलेंडर ईयर में टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले भारतीय बैटर बन गए हैं।

Tue, 14 April 2026 01:24 AMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
T-20 क्रिकेट में 1 कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले भारतीय बैटर बने अभिषेक शर्मा, रोहित-संजू पीछे

आईपीएल 2026 के 21वें मुकाबले में हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जारी मुकाबले में अभिषेक शर्मा का बल्ला खामोश रहा है। वे सोमवार को खेले जा रहे मुकाबले में बिना कोई रन बनाए जोफ्रा आर्चर की पहली ही गेंद पर पवेलियन लौट गए। शून्य पर आउट होते ही उनके नाम एक शर्मिदा करने वाला रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL 2026 को लेकर आया बड़ा अपडेट, GT Vs CSK मुकाबलों के वेन्यू बदले, जानिए क्यों?

1 कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बैटर बने अभिषेक

अभिषेक शर्मा अब टी-20 क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। साल 2026 के अब तक सिर्फ 3 महीने ही बीते हैं यह चौथा महीना जारी है और अभिषेक शर्मा 18 पारियों में 7 बार शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौट चुके हैं। टी-20 क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में रोहित शर्मा और संजू सैसमन संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। ये दोनों बल्लेबाज एक साल में क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 6-6 बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं। रोहित शर्मा के नाम यह अनचाहा रिकॉर्ड साल 2018 में दर्ज हुआ था, जब वे एक साल के अंदर टी-20 क्रिकेट में 6 बार बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए थे। संजू सैमसन के एक कैलेंडर ईयर में 6 डक जब आए थे तब वह 2024 का साल था। उस साल उन्होंने शतकीय पारियां भी खेली थीं लेकिन पूरे साल में 6 बार शून्य पर पवेलियन भी लौटे थे।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:SRH Vs RR मैच में कौन जीतेगा? अश्विन ने की भविष्यवाणी, वैभव-यशस्वी की जोड़ी को..

टी-20 में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने भारतीय बैटर

अभिषेक शर्मा- 7 बार (2026 में अब तक)

रोहित शर्मा - 6 बार (2018 में)

संजू सैमसन- 6 बार (2024 में)

अब तक अभिषेक के लिए अच्छा नहीं गुजरा है साल 2026

अभिषेक शर्मा के आंकड़ों में अभी इजाफा हो सकता है, क्योंकि पूरे साल में उन्हें अभी तो आईपीएल के सभी मुकाबले खेलने हैं इसके बाद भारतीय टी-20 टीम में भागीदारी करनी है। साल 2026 अभिषेक शर्मा के लिए उतना अच्छा नहीं गुजरा है, जितने की उनसे उम्मीद थी। आईपीएल 2026 से पहले खेले गए विश्व कप में भी अभिषेक शर्मा लय में नहीं दिखे थे और पहले तीन मुकाबलों में शून्य पर आउट हुए थे। हालांकि, उन्होंने फाइनल मुकाबले में एक तेज अर्धशतकीय पारी खेली थी और भारत को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। 2026 के कलेंडर ईयर में अभिषेक शर्मा ने 18 पारियां खेली हैं, जिनमें से 7 बार शून्य पर आउट हुए हैं, जबकि पांच बार उन्होंने अर्धशतकीय पारियां भी खेली हैं। इससे पता चलता है कि या तो अभिषेक शर्मा जल्दी आउट हो जाते हैं या जब मैदान पर डट जाते हैं तो बड़ी पारी खेलकर ही दम लेते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मम्मी कसम मेरे पास एक ही कैप है, अंगकृष रघुवंशी ने फैंस को दिया जवाब, VIDEO

ऐसा है उनका टी-20 करियर

अभिषेक शर्मा के टी-20 करियर की बात करें तो उन्होंने अपना टी-20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू भारत के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ साल 2024 में किया था। उन्होंने अब तक कुल 46 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसकी 45 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 33.44 की औसत और 190.47 की कमाल की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 1438 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 10 अर्धशतक और 2 शतक जड़े हैं। अभिषेक के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने इस लीग में अपना करियर साल 2018 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए शुरू किया था। उन्होंने अब तक आईपीएल में 82 मैच खेले हैं, जिसकी 79 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 165.59 की स्ट्राइक रेट और 27 की औसत के साथ 1944 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने आईपीएल में 10 अर्धशतक और 1 शतक जड़े हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।