WPL 2026 Orange and Purple Cap Updated List After MI vs GG 19th Match Harmanpreet Kaur Smriti Mandhana Sophie Devine WPL 2026: हरमनप्रीत कौर ने छीनी ऑरेंज कैप, स्मृति मंधाना टॉप-5 में; जानें पर्पल कैप किसके पास, Cricket Hindi News - Hindustan

WPL 2026: हरमनप्रीत कौर ने छीनी ऑरेंज कैप, स्मृति मंधाना टॉप-5 में; जानें पर्पल कैप किसके पास

WPL 2026 Orange and Purple Cap Updated List: हरमनप्रीत कौर ने गुजरात जाएंट्स के खिलाफ 82 रनों की नाबाद पारी खेल ऑरेंज कैप पर तो कब्जा जमाया, मगर वह टीम को जीत नहीं दिला सकी।

Sat, 31 Jan 2026 09:33 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
WPL 2026: हरमनप्रीत कौर ने छीनी ऑरेंज कैप, स्मृति मंधाना टॉप-5 में; जानें पर्पल कैप किसके पास

WPL 2026 Orange and Purple Cap Updated List: हरमनप्रीत कौर की 82 रनों की नाबाद पारी के बावजूद मुंबई इंडियंस को शुक्रवार, 30 जनवरी की रात गुजरात जाएंट्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ MI टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर पहुंच गई है। अब उनकी निगाहें दिल्ली कैपिटल्स वर्सेस यूपी वॉरियर्स मैच पर टिकी है, इस मैच में डीसी की हार की दुआ करने पर ही मुंबई प्लेऑफ में पहुंचेगी। हरमनप्रीत कौर के लिए यह सीजन काफी शानदार रहा है, उन्होंने 82 रनों की इस नाबाद पारी के साथ ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया है। आईए एक नजर WPL 2026 की ऑरेंज और पर्पल कैप की लिस्ट पर डालते हैं-

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IND-PAK के बीच U19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की आखिरी रेस, 3 टीमों ने किया क्वालीफाई

WPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप-5 बैटर

हरमनप्रीत कौर लीग स्टेज के दौरान अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर रही है। गुजरात जाएंट्स के खिलाफ 82 रनों की नाबाद पारी खेल उन्होंने अपनी ही टीम की नैट साइवर-ब्रंट से ऑरेंज कैप छीनी है। हरमनप्रीत कौर के नाम 8 मैचों में सबसे अधिक 342 रन हो गए हैं, जो उन्होंने 68.40 की औसत और 150.66 के स्ट्राइक रेट के साथ बनाए हैं। साइवर-ब्रंट 321 रनों के साथ दूसरे पायदान पर खिसक गई हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तान स्मृति मंधाना भी टॉप-5 में मौजूद है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हरमनप्रीत कौर की MI अभी भी नहीं हुई बाहर, दुआओं पर टिकी है प्लेऑफ की उम्मीदें

हरमनप्रीत कौर- 342

नैट साइवर-ब्रंट- 321

स्मृति मंधाना- 290

मेग लैनिंग- 248

एश्ले गार्डनर- 244

WPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली टॉप-5 बॉलर्स

गुजरात जाएंट्स की सबसे अनुभवी प्लेयर सोफी डिवाइन 17 विकेट के साथ WPL 2026 में अभी तक सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाली बॉलर रही हैं। उनकी इस धाकड़ परफॉर्मेंस के दम पर गुजरात की टीम एलिमिनेटर मुकाबले में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है। आरसीबी की नादिन डी क्लर्क और लॉरेन बेल के साथ टॉप-5 बॉलर्स की इस लिस्ट में एक ही भारतीय नंदनी शर्मा हैं।

सोफी डिवाइन- 17

नादिन डी क्लर्क- 15

एमिलिया कर- 14

नंदनी शर्मा- 14

लॉरेन बेल- 12

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।