हरमनप्रीत कौर की MI अभी भी नहीं हुई WPL 2026 से बाहर, दुआओं पर टिकी है प्लेऑफ की उम्मीदें
मुंबई इंडियंस को WPL 2026 में 8 में से 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, मगर इसके बावजूद MI के पास प्लेऑफ में पहुंचने का मौका है। अब उनकी प्लेऑफ की उम्मीदें दुआओं पर टिकी है। आईए समझते हैं कैसे-

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस को WPL 2026 के 19वें मुकाबले में गुजरात जाएंट्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा। डिफेंडिंग चैंपियन MI की यह इस सीजन 8 मैचों में 5वीं हार है। हालांकि मुंबई अभी भी पूरी तरह से प्लेऑफ की दौड़ से बाहर नहीं हुई है। WPL पॉइंट्स टेबल में मुंबई 6 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर है। आज मुंबई इंडियंस के सभी खिलाड़ियों की नजरें दिल्ली कैपिटल्स वर्सेस यूपी वॉरियर्स मैच पर रहेगी। अब MI के हाथों में तो कुछ नहीं है, उनके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अब दुआओं पर टिकी है। आईए समझते हैं MI का प्लेऑफ में पहुंचने का पूरा समीकरण-
मुंबई इंडियंस के लिए अब सिर्फ दुआएं आएंगी काम
मुंबई इंडियंस लीग स्टेज के अपने सभी 8 मैच खेल चुकी है। तीन में उन्हें जीत मिली है, वहीं 5 में MI को हार का सामना करना पड़ा है। आज DC vs UPW मैच पर उनकी टीम की निगाहें रहेगी। मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी दुआएं करेंगे कि लीग के आखिरी मैच में यूपी वॉरियर्स दिल्ली कैपिटल्स को धूल चटाने में कामयाब रहे।
दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के खाते में बराबर 6-6 अंक है, वहीं यूपी 4 पॉइंट्स के साथ सबसे नीचे हैं। अगर दिल्ली कैपिटल्स को यूपी वॉरियर्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ता है तो, दिल्ली मुंबई और यूपी तीनों टीमों के खाते में 6-6 अंक हो जाएंगे।
इस स्थिति में मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ का टिकट मिल सकता है क्योंकि उनका नेट रन रेट दिल्ली और यूपी से बेहतर है।
मुंबई इंडियंस का नेट रन रेट +0.059 का है, जबकि दिल्ली का -0.164 का तो यूपी का -1.146 का है।
आरसीबी और गुजरात कर चुकी है क्वालीफाई
WPL 2026 प्लेऑफ के लिए अभी तक स्मृति मंधाना की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जाएंट्स क्वालीफाई कर चुकी है। आरसीबी ने तो 8 में से 6 मैच जीतकर सीधा फाइनल में जगह बनाई है। गुजरात टाइटंस एलिमिनेटर में है, अब देखना होगा कि उनका सामना किस टीम से होता है।





साइन इन