WPL 2026 Orange and Purple Cap: हरमनप्रीत कौर ने जमाया ऑरेंज कैप पर कब्जा, पर्पल कैप के लिए कांटे की टक्कर
WPL 2026 Orange and Purple Cap Updated List- मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाउ उन्होंने 74 रनों की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली।

WPL 2026 Orange and Purple Cap Updated List- मुंबई इंडियंस वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 के तीसरे मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। एमआई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने डीसी के खिलाफ 74 रनों की मैच जिताऊ पारी खेलकर WPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर्स की लिस्ट में पहला स्थान हासिल कर लिया है। हरमनप्रीत कौर आरसीबी के खिलाफ पहले मैच में बड़ा स्कोर नहीं बना पाई थी, मगर दूसरे मैच में उन्होंने इसकी कसर पूरी की। वहीं पर्पल कैप की रेस में कांटे की टक्कर जारी है।
हरमनप्रीत कौर ने WPL 2026 में खेले 2 मैचों में 159.32 के स्ट्राइक रेट के साथ सबसे अधिक 94 रन बनाए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर यूपी की फोबे लिचफील्ड हैं, जिन्होंने गुजरात जाएंट्स के खिलाफ 78 रनों की पारी खेली, हालांकि उनकी टीम को जीत नसीब नहीं हुई।
WPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप-5 बैटर्स की इस लिस्ट में नैट साइवर-ब्रंट, एशले गार्डनर और नादिन डी क्लर्क भी मौजूद हैं।
WPL 2026 ऑरेंज कैप
हरमनप्रीत कौर- 94
फोबे लिचफील्ड- 78
नैट साइवर-ब्रंट- 74
एशले गार्डनर- 65
नादिन डी क्लर्क- 63
वहीं बात पर्पल कैप की करें तो यहां भी मुंबई के खिलाड़ियों का राज है। एमआई की अमेलिया केर और निकोलस कैरी 5-5 विकेट के साथ सबसे आगे चल रही है। अमेलिया केर बेहतर औसत की वजह से पहले पायदान पर हैं। इनके अलावा WPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली बॉलर्स की इस लिस्ट में नादिन डी क्लार्क, नेट साइवर-ब्रंट और सोफी डिवाइन भी हैं।
WPL 2026 पर्पल कैप
अमेलिया केर- 5 विकेट
निकोलस कैरी- 5
नादिन डी क्लार्क- 4
नेट साइवर-ब्रंट- 3
सोफी डिवाइन- 2





साइन इन