WPL 2026 Updated Points Table After MI vs DC 3rd Match Mumbai Indians on Top royal challengers bengaluru Slips to 3rd WPL 2026 Points Table: मुंबई के सिर सजा नंबर-1 का ताज, पहला मैच जीतकर भी आरसीबी को नहीं हुआ फायदा, Cricket Hindi News - Hindustan

WPL 2026 Points Table: मुंबई के सिर सजा नंबर-1 का ताज, पहला मैच जीतकर भी आरसीबी को नहीं हुआ फायदा

WPL 2026 Updated Points Table- वुमेंस प्रीमियर लीग के पहले तीन मैचों के बाद ही पॉइंट्स टेबल में उथल-पुथल मच गई है। सीजन का पहला मैच जीतने वाली आरसीबी तीसरे पायदान पर खिसक गई है। वहीं मुंबई अब टॉप पर है।

Sun, 11 Jan 2026 06:09 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
WPL 2026 Points Table: मुंबई के सिर सजा नंबर-1 का ताज, पहला मैच जीतकर भी आरसीबी को नहीं हुआ फायदा

WPL 2026 Updated Points Table: वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 का आगाज धमाकेदार रहा। पहले तीन मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में तगड़ी उथल-पुथल देखने को मिली है। सीजन का पहला मैच जीतने वाली स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु तीसरे पायदान पर खिसक गई है। वहीं सीजन ओपनर हारने के बावजूद हरमनप्रीत कौर की मुंबई इंडियंस पहले नंबर पर पहुंच गई है। जी हां, MI ने लगातार दो दिन में दो मैच खेले। आरसीबी के खिलाफ भले ही उन्हें हार का सामना करना पड़ा हो, मगर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्होंने धमाकेदार जीत दर्ज कर नंबर-1 का ताज अपने नाम कर लिया है। वहीं दूसरे पायदान पर गुजरात जाएंट्स है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रो-को हैं धूम मचाने के लिए तैयार, जानें IND vs NZ वनडे सीरीज कैसे देखें लाइव

शनिवार, 10 जनवरी को WPL का पहला डबल हेडर खेला गया। पहले मुकाबले में गुजरात जाएंट्स ने यूपी वॉरियर्स को 10 रनों से धूल चटाते हुए पॉइंट्स टेबल में अपना खाता खोली। GG इस जीत के साथ आरसीबी को पछाड़ते हुए नंबर-1 बनी थी। दरअसल, आरसीबी का पहला मैच जीतकर नेट रन रेट 0.150 का था, जबकि गुजरात का +0.500 का।

वहीं पहला मैच हारने वाली मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स पर 50 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत का उन्हें पॉइंट्स टेबल में भरपूर फायदा मिला। उनके -0.150 के नेट रनरेट में तगड़ा उछाल आया और डीसी पर जीत के बाद वह +1.175 के नेट रन रेट के साथ टॉप पर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:न्यूजीलैंड सीरीज में सबसे अधिक मैदानों पर शतक लगाने वाले बल्लेबाज बनेंगे कोहली?

यूपी वॉरियर्स और दिल्ली कैपिटल्स का अभी तक खाता नहीं खुला है, दोनों ही टीमों को अपने-अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा है।

WPL 2026 लेटेस्ट पॉइंट्स टेबल

टीममैचजीतहारनो रिजल्टपॉइंट्सनेट रन रेट
मुंबई इंडियंस21102+1.175
गुजरात जाएंट्स11002+0.500
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु11002+0.150
यूपी वॉरियर्स10100-0.500
दिल्ली कैपिटल्स10100-2.500
,

कैसा रहा MI vs DC मैच?

हरमनप्रीत कौर को लगातार दूसरे मैच में टॉस के दौरान किस्मत का साथ नहीं मिला और मुंबई इंडियंस को पहले बैटिंग करनी पड़ी। हालांकि इस बार उनकी दो सबसे अनुभवी बैटर नैट साइवर-ब्रंट ने 70 तो हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 74 रनों की पारी खेल टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। मुंबई ने दिल्ली के सामने 196 रनों का टारगेट रखा था। इस स्कोर का पीछा करते हुए दिल्ली की बेहद ही खराब शुरुआत रही थी। महज 46 के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई थी। चिनेल हेनरी ने 7वें नंबर पर 56 रनों की पारी खेली, जिस वजह से डीसी 145 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। हालांकि पूरी टीम फिर भी पूरे 20 ओवर नहीं टिक पाई। मुंबई के गेंदबाजों ने डीसी की पारी को 19 ओवर में ही समेट दिया।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।