IND vs NZ: ईशान किशन या संजू सैमसन नहीं, ये धाकड़ खिलाड़ी बन सकता है ऋषभ पंत का रिप्लेसमेंट
ऋषभ पंत की न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि पंत प्रैक्टिस के दौरान गंभीर रूप से चोटिल हो हुए। ऐसे में बीसीसीआई जल्द उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर सकता है।

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड वनडे सीरीज शुरू होने से ठीक पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है। स्टार विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोट के चलते पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। बताया जा रहा है कि प्रैक्टिस सेशन के दौरान ऋषभ पंत को एक गेंद कमर के ऊपर पसलियों में लगी। चोट लगने के बाद पंत कराहते हुए नजर आए। कोच गौतम गंभीर समेत सहयोगी स्टाफ मदद के लिए पंत के पास पहुंचे और कुछ देर बाद भारतीय विकेट कीपर को मैदान के बाहर ले जाते देखा गया। बीसीसीआई की तरफ से अभी तक ऋषभ पंत की चोट पर कोई जानकारी नहीं आई है, मगर रिपोर्ट्स हैं कि पंत की यह चोट ज्यादा गंभीर है और वह न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। ऐसे में उनका रिप्लेसमेंट कौन हो सकता है यह सबसे बड़ा सवाल है।
वैसे तो केएल राहुल भारतीय वनडे टीम के नियमित विकेट कीपर हैं। ऋषभ पंत को उनके बैकअप के लिए स्क्वॉड में शामिल किया था। पंत ने 2024 में आखिरी वनडे खेला था, वह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी भारतीय वनडे टीम का हिस्सा था, मगर उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था।
ऋषभ पंत अगर IND vs NZ वनडे सीरीज से बाहर होते हैं तो ईशान किशन या संजू सैमसन नहीं बल्कि ध्रुव जुरेल उनको रिप्लेस करने के प्रबल दावेदार हैं।
दरअसल, ईशान किशन और संजू सैमसन आगामी टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड का हिस्सा है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट इन दो खिलाड़ियों के साथ कोई रिस्क नहीं लेना चाहेगी। वहीं ध्रुव जुरेल का विजय हजारे ट्रॉफी में प्रदर्शन लाजवाब रहा है।
ध्रुव जुरेल बन सकते हैं ऋषभ पंत का रिप्लेसमेंट
ध्रुव जुरेल ने भारत के लिए टेस्ट और टी20 में तो डेब्यू कर लिया है, मगर अभी तक उन्हें टीम इंडिया के लिए वनडे मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। अगर बात उनके लिस्ट-ए रिकॉर्ड की करें तो अभी तक खेले 17 मैचों में उन्होंने 74.70 की लाजवाब औसत के साथ 747 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शतक जड़े, जिसमें उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 160 रनों का रहा। जारी विजय हजारे ट्रॉफी में भी उनका बल्ला गरज रहा है। वह विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 558 रनों के साथ तीसरे पायदान पर हैं। इस समय जुरेल से बेहतर पंत का कोई रिप्लेसमेंट नहीं है।
ईशान किशन
ईशान किशन ने हाल ही में अपने धमाकेदार डोमेस्टिक क्रिकेट के प्रदर्शन के दम पर भारतीय टी20 टीम में वापसी की है। किशन ने सिर्फ न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं है, उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 के स्क्वॉड में भी चुना गया है। ईशान किशन की अगुवाई में हाल ही में झारखंड सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में चैंपियन बना था। इस टूर्नामेंट में किशन के बल्ले से 57.44 की औसत और 197.32 के स्ट्राइक रेट के साथ 10 पारियों में 517 रन निकले थे। विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। किशन ने भारत के लिए 27 वनडे खेले हैं जिसमें 42.40 की औसत के साथ 933 रन बनाए हैं। वह 2023 वर्ल्ड कप टीम का भी हिस्सा थे।
संजू सैमसन
संजू सैमसन का रिकॉर्ड भी टीम इंडिया के लिए शानदार रहा। भारत के लिए उन्होंने कुल 16 वनडे खेले हैं, जिनकी 14 पारियों में उनके बल्ले से 56.66 की औसत के साथ 510 रन निकले हैं। सैमसन वनडे क्रिकेट में 1 शतक भी ठोक चुके हैं, वहीं उनके नाम 3 फिफ्टी भी दर्ज है। लिस्ट ए क्रिकेट में सैमसन के नाम 3500 से अधिक रन है। हालांकि फिलहाल उनकी प्रायोरिटी टी20 वर्ल्ड कप है।





साइन इन