Will Jasprit Bumrah return to Lord or will India strategy change after the victory Shubman Gill gave the answer जसप्रीत बुमराह की लॉर्ड्स में होगी वापसी या जीत के बाद बदलेगी भारत की रणनीति? गिल ने दिया जवाब, Cricket Hindi News - Hindustan

जसप्रीत बुमराह की लॉर्ड्स में होगी वापसी या जीत के बाद बदलेगी भारत की रणनीति? गिल ने दिया जवाब

एजबेस्टन में सिराज ने 7 तो आकाशदीप ने 10 विकेट चटकाकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। ऐसे में सवाल यह है कि शुभमन गिल लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे टेस्ट में विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ जाएंगे या फिर जसप्रीत बुमराह की टीम में एंट्री होगी?

Mon, 7 July 2025 06:36 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
जसप्रीत बुमराह की लॉर्ड्स में होगी वापसी या जीत के बाद बदलेगी भारत की रणनीति? गिल ने दिया जवाब

शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने एजबेस्टन टेस्ट में मेजबान इंग्लैंड को 336 रनों से धूल चटाकर 5 मैच की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। लीड्स में खेले गए पहले मैच में भारत को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड को देखते हुए उन्हें दूसरे टेस्ट से आराम दिया गया था। उनकी गैरमौजूदगी में मोहम्मद सिराज और आकाशदीप ने तेज गेंदबाजी आक्रमण का भार अच्छे से संभाला। सिराज ने 7 तो आकाशदीप ने 10 विकेट चटकाकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। ऐसे में सवाल यह है कि शुभमन गिल लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे टेस्ट में विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ जाएंगे या फिर जसप्रीत बुमराह की टीम में एंट्री होगी?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एजबेस्टन टेस्ट हारते ही ENG ने बदला स्क्वॉड, इस खतरनाक गेंदबाज की हुई एंट्री

जब मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में शुभमन गिल से जसप्रीत बुमराह की वापसी पर सवाल किया गया तो उन्होंने एक शब्द में ही सारी कहानी साफ कर दी।

लॉर्ड्स में तीसरे टेस्ट के लिए बुमराह की उपलब्धता के बारे में पूछे जाने पर गिल का जवाब सीधा और आत्मविश्वास से भरा था: “निश्चित रूप से।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:WTC पॉइंट्स टेबल में भारत ने खोला जीत का खाता, AUS ने छीना नंबर-1 का ताज

इसका मतलब यह है कि बुमराह की वापसी से किसी एक गेंदबाज का तो पत्ता कटना तय है। एजबेस्टन टेस्ट में जिस तरह का प्रदर्शन प्रसिद्ध कृष्णा का रहा है उसे देखकर तो यही लगता है कि यह गाज उन पर ही गिरने वाली है।

बता दें, 58 साल में भारत ने यह एजबेस्टन में पहला टेस्ट जीता है। 336 रनों की यह जीत भारत की रनों के मामले में घर के बाद अब तक की सबसे बड़ी जीत है।

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने शुभमन गिल के दोहरे शतक के दम पर 587 रन बोर्ड पर लगाए थे, जिसके जवाब में इंग्लैंड 407 रन बनाने में कामयाब रही थी। हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ ने सेंचुरी जड़ी थी। 180 रनों की बढ़त के साथ भारत ने दूसरी पारी में कप्तान के एक और दमदार शतक के दम पर 427 रन बनाकर पारी घोषित कर दी और मेजबानों के सामने 608 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। इस स्कोर के आगे इंग्लैंड ने घुटने टेक दिए और पूरी टीम 271 रनों पर ढेर हो गई। भारत ने इस तरह मैच 336 रनों से अपने नाम किया।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।