England adds Gus Atkinson to squad for third Test against India at Lords एजबेस्टन टेस्ट हारते ही इंग्लैंड ने बदला स्क्वॉड, इस खतरनाक गेंदबाज की हुई एंट्री, Cricket Hindi News - Hindustan

एजबेस्टन टेस्ट हारते ही इंग्लैंड ने बदला स्क्वॉड, इस खतरनाक गेंदबाज की हुई एंट्री

12 टेस्ट मैच खेलने वाले एटकिंसन ने इंग्लैंड के लिए आखिरी मुकाबला मई में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था। वह भारत के खिलाफ मार्की सीरीज के शुरुआती मैचों में टीम में जगह बनाने में असफल रहे क्योंकि वह जिम्बाब्वे टेस्ट में लगी हैमस्ट्रिंग की समस्या से उबर रहे थे।

Mon, 7 July 2025 06:03 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
एजबेस्टन टेस्ट हारते ही इंग्लैंड ने बदला स्क्वॉड, इस खतरनाक गेंदबाज की हुई एंट्री

बेन स्टोक्स की अगुवाई वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम को रविवार, 6 जुलाई को भारत के खिलाफ एजबेस्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट में करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के तुरंत बाद इंग्लैंड ने अपने स्क्वॉड में बदलाव किया और एक खतरनाक गेंदबाज को टीम में जगह दी। इंडिया वर्सेस इंग्लैंड 5 मैच की टेस्ट सीरीज का तीसरा और अहम मुकाबला 10 जुलाई से ‘क्रिकेट का मक्का’ कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाना है। इस मैच के लिए टीम ने अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। इंग्लिश टीम में और कोई तो बदलाव नहीं है सिर्फ तेज गेंदबाज गस एटकिंसन को स्क्वॉड में जोड़ा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:WTC पॉइंट्स टेबल में भारत ने खोला जीत का खाता, AUS ने छीना नंबर-1 का ताज

12 टेस्ट मैच खेलने वाले एटकिंसन ने इंग्लैंड के लिए आखिरी मुकाबला मई में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था। वह भारत के खिलाफ मार्की सीरीज के शुरुआती मैचों में टीम में जगह बनाने में असफल रहे क्योंकि वह जिम्बाब्वे टेस्ट में लगी हैमस्ट्रिंग की समस्या से उबर रहे थे, जिसके कारण उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से भी बाहर होना पड़ा।

एटकिंसन के आने से इंग्लैंड के बॉलिंग अटैक को और मजबूती मिलेगी। मेजबानों ने दूसरे टेस्ट के लिए जोफ्रा आर्चर को स्क्वॉड में जोड़ा था, मगर उन्हें खेलने का मौका नहीं दिया। हालांकि उम्मीद है कि लॉर्ड्स के मैदान पर यह दोनों एक साथ इंग्लैंड के लिए वापसी करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बर्मिंघम में इतिहास पलटने वाले भारत के 5 हीरो, गिल के धमाल पर आकाश का 'दहला'

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड 5 मैच की टेस्ट सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर है। लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट में मेजबानों ने भारत को 5 विकेट से धूल चटाई थी। अब एजबेस्टन में भारत ने तिरंगा लहरा अंग्रेजो को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम: बेन स्टोक्स (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टंग, क्रिस वोक्स

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।