WTC 2027 Updated Points Table After IND vs ENG 2nd Test and WI vs AUS Match These Teams in Top 2 WTC पॉइंट्स टेबल में भारत ने खोला जीत का खाता, टॉप-2 में नहीं बना सके जगह; AUS ने छीना नंबर-1 का ताज, Cricket Hindi News - Hindustan

WTC पॉइंट्स टेबल में भारत ने खोला जीत का खाता, टॉप-2 में नहीं बना सके जगह; AUS ने छीना नंबर-1 का ताज

WTC 2027 Updated Points Table- भारत ने इंग्लैंड को एजबेस्टन टेस्ट में हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में खाता खोल लिया है। इस जीत के साथ टीम इंडिया चौथे नंबर पर है। वहीं वेस्टइंडीज को दूसरा टेस्ट हराकर ऑस्ट्रेलिया टॉप पर पहुंच गई है।

Mon, 7 July 2025 05:45 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
WTC पॉइंट्स टेबल में भारत ने खोला जीत का खाता, टॉप-2 में नहीं बना सके जगह; AUS ने छीना नंबर-1 का ताज

WTC 2027 Updated Points Table- शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने एजबेस्टन टेस्ट में मेजबान इंग्लैंड को बुरी तरह रौंद 5 मैच की टेस्ट सीरीज में ना सिर्फ 1-1 की बराबरी की, बल्कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में जीत का खाता भी खोला है। दूसरे टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को 336 रनों से धूल चटाकर बर्मिंघम में 58 साल में पहला टेस्ट जीता। इस जीत के बाद टीम इंडिया डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और इंग्लैंड के बाद चौथे पायदान पर है। लीड्स टेस्ट हारने की वजह से भारत के खाते में 50 प्रतिशत अंक ही है। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने अपने दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज को एक बार फिर हरा पॉइंट्स टेबल में बाजी मार ली है। कंगारुओं ने श्रीलंका से नंबर-1 का ताज छीन लिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एजबेस्टन फतह पर कप्तान शुभमन ने क्या कुछ कहा? दिल की एक बात जुबां पर आई

बात भारतीय टीम की करें तो, शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने डब्ल्यूटीसी 2027 के नए चक्र में अभी तक दो ही मैच खेले हैं। लीड्स में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था, वहीं एजबेस्टन में भारत ने तिरंगा लहराया है। एक जीत और एक हार के साथ भारत का जीत का प्रतिशत 50 का है। इंग्लैंड ने भारत से पहले एक टेस्ट मैच जीता था जिस वजह से टीम तीसरे पायदान पर है।

वहीं टॉप-2 की बात करें तो यहां चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ श्रीलंका है। श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ दो मैच की सीरीज खेली थी, जिसमें पहला मैच ड्रॉ रहा था तो दूसरे में उन्होंने जीत दर्ज की थी। लंका के खाते में 16 अंक है और उनका जीत का प्रतिशत 66.67 का है। हालांकि कंगारुओं ने उनसे नंबर-1 का ताज छीन लिया है। ऑस्ट्रेलिया ने अपने दूसरे टेस्ट में मेजबान वेस्टइंडीज को 133 रनों से धूल चटाकर यह कारनामा किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कैंसर से जूझ रही बहन को आकाशदीप ने दिया 'स्पेशल गिफ्ट', कैमरे पर कही दिल की बात

बांग्लादेश 16.67 अंकों के साथ भारत के बाद पांचवें पायदान पर है, वहीं लगातार दो मैच हारकर वेस्टइंडीज 6ठे नंबर पर है।

डब्ल्यूटीसी 2027 के चक्र में न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और गत चैंपियन साउथ अफ्रीका ने अभी तक एक भी मैच नहीं खेला है।

डब्ल्यूटीसी 2027 लेटेस्ट पॉइंट्स टेबल

पोजिशनटीममैचजीतहारड्रॉनेट रन रेटपॉइंट्सप्रतिशत पॉइंट्स
1ऑस्ट्रेलिया2200024100
2श्रीलंका110101666.67
3इंग्लैंड111001250
4भारत111001250
5बांग्लादेश10110416.67
6वेस्ट इंडीज2020000
7न्यूजीलैंड-------
8पाकिस्तान-------
9साउथ अफ्रीका-------
,

बात इंडिया वर्सेस इंग्लैंड दूसरे टेस्ट की करें तो, टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने शुभमन गिल के दोहरे शतक के दम पर 587 रन बोर्ड पर लगाए थे, जिसके जवाब में इंग्लैंड 407 रन बनाने में कामयाब रही थी। हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ ने सेंचुरी जड़ी थी। 180 रनों की बढ़त के साथ भारत ने दूसरी पारी में कप्तान के एक और दमदार शतक के दम पर 427 रन बनाकर पारी घोषित कर दी और मेजबानों के सामने 608 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। इस स्कोर के आगे इंग्लैंड ने घुटने टेक दिए और पूरी टीम 271 रनों पर ढेर हो गई। भारत ने इस तरह मैच 336 रनों से अपने नाम किया।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।