Why did Pakistani cricketer Ahmed Shehzad leave the set of a comedy show in tears Watch the video कॉमेडी शो के सेट पर रोते हुए क्यों बाहर निकल गए पाकिस्तानी क्रिकेटर अहमद शहजाद? देखें VIDEO, Cricket Hindi News - Hindustan

कॉमेडी शो के सेट पर रोते हुए क्यों बाहर निकल गए पाकिस्तानी क्रिकेटर अहमद शहजाद? देखें VIDEO

पाकिस्तानी क्रिकेटर अहमद शहजाद 'जियो न्यूज' के कॉमेडी टॉक शो 'हंसना मना है' पर भावुक हो गए। उनका गला भर गया। रुंधे गले से शहजाद ने अपनी बात कहते रहे लेकिन भावनाओं का ज्वार नहीं समेट पाए। आंखों से आंसू भी छलक पड़े। आखिरकार 'हंसना मना है' के सेट से शहजाद रोते हुए बाहर चले गए। 

Thu, 12 Feb 2026 03:06 PMChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
कॉमेडी शो के सेट पर रोते हुए क्यों बाहर निकल गए पाकिस्तानी क्रिकेटर अहमद शहजाद? देखें VIDEO

पाकिस्तानी क्रिकेटर अहमद शहजाद 'जियो न्यूज' के कॉमेडी टॉक शो 'हंसना मना है' पर भावुक हो गए। उनका गला भर गया। रुंधे गले से शहजाद ने अपनी बात कहते रहे लेकिन भावनाओं का ज्वार नहीं समेट पाए। आंखों से आंसू भी छलक पड़े। शो के होस्ट और एक अन्य गेस्ट ने उन्हें संभालने की कोशिश की लेकिन आखिरकार 'हंसना मना है' के सेट से शहजाद रोते हुए बाहर चले गए। वजह ये पाकिस्तान सुपर लीग की नीलामी में उन्हें खारिज कर दिया गया।

हंसना मना है कि सेट पर होस्ट के साथ दो क्रिकेटर गेस्ट थे- मोहम्मद आमिर और अहमद शहजाद। शहजाद काफी समय से क्रिकेट से दूर हैं। वह टी20 इंटरनेशनल में शतक जड़ने वाले पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज हैं। 34 साल के शहजाद ने पाकिस्तान के लिए 2019 में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था। उन्हें प्रोफेशनल क्रिकेट खेले हुए भी अरसा हो गया। आखिरी बार वह 2024 में वॉटर ऐंड पावर डिवेलपमेंट अथॉरिटी की तरफ से पाकिस्तान टीवी के खिलाफ मैच खेला था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत से मैच से पहले ही पिच का रोना रोने लगा पाक, किसने जताई छेड़छाड़ की आशंका?

अहमद शहजाद कभी पाकिस्तानी क्रिकेट के भविष्य के सुपर स्टार समझे जाते थे लेकिन उनका करियर उस हिसाब से नहीं चल पाया। उनके साथ के तमाम खिलाड़ी अब भी इंटरनेशनल या लीग क्रिकेट में सक्रिय हैं लेकिन अब उन्हें पाकिस्तान सुपर लीग तक में मौका नहीं मिलता। इसी का जिक्र करते हुए वह भावुक हो गए।

अहमद शहजाद ने कहा, ‘हां, मैं भावुक हो रहा हूं। जब मैं ईमानदारी से कहता हूं तो ये बहुत चुभती है। मैं खेलना चाहता हूं। जिस तरह से आपने कहा कि मेरे सारे बैचमेट खेल रहे हैं- उनके लिए मुझे खुशी होती है। मैं ऐसा आदमी हूं कि जब किसी के लिए कुछ अच्छा होता है तो मैं वाकई खुशी महसूस करता हूं।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: T20 विश्व कप में भारत का दूसरा मैच आज, नामीबिया से होगा मुकाबला

पीएसएल तक में जगह नहीं मिल पाने को लेकर शहजाद ने कहा, 'निश्चित तौर पर मैं भी हैरान होता हूं कि वजह क्या है। ये क्यों हुआ? अगर चीजें इस तरह नहीं हुई होतीं...सब कुछ मेरी आंखों के सामने शुरू हुआ। मैं मैदान में 18 वर्ष गुजार चुका हूं और अचानक सब कुछ छूटते हुए देख रहा हूं- मुझे सब याद है और ये मुझे रुला रहा है।'

अहमद शहजाद ने कहा कि वह खेलना चाहते हैं और इस दौरान उन्होंने अपने बेटे का जिक्र किया और काफी भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि उनका 9 साल का बेटा उन्हें फिर से खेलते देखना चाहता है।

शहजाद ने कहा, ‘ये दो-तीन दिन की बात होती है। दुख होता है बहुत ज्यादा। आपके इमोशंस का रोलरकोस्टर चलता है रात को सोते हुए कि मेरा बेटा...इस दफा मुझे सबसे ज्यादा जो दुख है वो ये है कि वह 9 साल का है। और वह चाहता था कि मैं खेलूं।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तिलक वर्मा ने IND vs PAK मैच पर किया रिएक्ट, बोले- हम पाकिस्तान से खेलने…

इतना कहते ही शहजाद का गला रुंध गया और आंखों से आंसू निकलने लगा। तब तुरंत होस्ट अपनी सीट से उठे और उनके पास जाकर गले लगाया और उन्हें संभालने की कोशिश की।

शहजाद फिर आगे कहते हैं, 'मेरे साथ ये रोज होता है। वो बड़ा हो रहा है। वो मेरा दिल रखने के लिए कहता है कि आप खेलते हैं। लेकिन अब मैं आपको अच्छी तरह से याद रख पाऊंगा। तो ये एक चीज है जो मेरे दिल को लगी। मैं तो अपने फैसले से खुश हूं कि मैं अपनी नैतिकता पर चला।'

देखें वीडियो-

इतना कहते ही अहमद शहजाद रोने लगे। अपनी आंख से आंसू पोछा। उन्हें अहसास हुआ कि भावनाओं पर नियंत्रण रखना अब मुश्किल है, इसलिए वह सॉरी कहकर सेट छोड़कर चले गए।

अहमद शहजाद 2016 से 2021 तक पाकिस्तान सुपर लीग के 5 सीजन में खेलते हुए नजर आए थे।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।