भारत से मैच से पहले ही पिच का रोना रोने लगा पाकिस्तान, पूर्व क्रिकेटर ने उछाल दी कॉन्सपिरेसी थिअरी
काफी नखरे और नौटंकी के बाद पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ खेलने को राजी हुआ है लेकिन मैच से पहले ही पिच का रोना भी शुरू कर दिया है। पाकिस्तान के दिग्गज स्पिनर रहे सकलैन मुश्ताक ने एक कॉन्सपिरेसी थिअरी ही उछाल दी है कि श्रीलंका में पिच के साथ छेड़छाड़ हो सकती है।
काफी नखरे और नौटंकी के बाद पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ खेलने को राजी हुआ है लेकिन मैच से पहले ही पिच का रोना भी शुरू कर दिया है। पाकिस्तान के दिग्गज स्पिनर रहे सकलैन मुश्ताक ने एक कॉन्सपिरेसी थिअरी ही उछाल दी है कि श्रीलंका में पिच के साथ छेड़छाड़ हो सकती है। और हास्यास्पद दावा देखिए कि कोलंबों की उस पिच के साथ छेड़छाड़ बीसीसीआई कर सकता है! भारतीय बोर्ड का सीधे नाम तो नहीं लिया लेकिन ये कहा कि हमें पता है कि आईसीसी किसके प्रभाव में काम करती है। ये समझना मुश्किल नहीं कि इशारा बीसीसीआई पर है क्योंकि पाकिस्तान लगातार ये आरोप लगाता रहा है कि आईसीसी भारतीय बोर्ड के प्रभाव में फैसले लेता है।
ये तो अभी से रोने लगे!
सकलैन मुश्ताक ने पाकिस्तानी 'शो गेम ऑन है' पर कहा, 'आजकल जिस तरह की टेक्नॉलजी मौजूदा है और ग्राउंड स्टाफ इतने आधुनिक हैं कि पिच बदल सकती है, आपको अभी पता ही नहीं चलेगा। हमें पता है कि आईसीसी किसके प्रभाव में काम करती है।'
भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में ग्रुप ए का मैच होना है।
इस हफ्ते अमेरिका पर पाकिस्तान की जीत के बाद शो पर सकलैन से पूछा गया कि क्या कोलंबो में भारत के खिलाफ मैच में भी वह इसी तरह की पिच की उम्मीद करते हैं। इसके जवाब में पूर्व क्रिकेटर ने 'पिच से छेड़छाड़' की आशंका जताते हुए कह दिया कि पाकिस्तान को उस मैच में अपने प्लेइंग इलेवन को काफी सोच-समझकर तय करना चाहिए।
सकलैन को भारत के खिलाफ सही प्लेइंग इलेवन के चयन की चिंता
'पिच से छेड़छाड़' की आशंका जताने के बाद सकलैन मुश्ताक की बातचीत प्लेइंग इलेवन के सिलेक्शन पर केंद्रित हो गई। उन्होंने कहा, 'आपने उस्मान तारिक को खिलाया जिससे भारत के खिलाफ मैच से पहले उसका आत्मविश्वास बढ़ेगा। लेकिन अगर आपको दो तेज गेंदबाज और एक ऑलराउंडर के साथ बढ़ना है तो पूरी समीकरण बदल जाएगा। जिम्मी नीशम को देखिए, वह हमारे फहीम अशरफ की तरह है।'
सकलैन ने आगे कहा, ‘किसी दिन वह एक ओवर फेंकते हैं तो किसी दिन 20वां ओवर फेंकते हैं। पाकिस्तान के लिए 20वां ओवर कौन फेंकेगा? तारिक? नवाज? शादाब? अबरार? उन्होंने पिछली बार ऐसा कब किया था? फहीम ही है, चाहे वो अच्छा हो या बुरा।’
ग्रुप ए में पॉइंट्स टेबल में अभी पाकिस्तान टॉप पर
टी20 वर्ल्ड कप में गुरुवार को भारत अपना दूसरा मुकाबला नामीबिया के साथ खेलने जा रहा है। इसके बाद अगला मुकाबला पाकिस्तान के ही साथ है। पॉइंट्स टेबल में ग्रुप ए में पाकिस्तान टॉप पर है और भारत दूसरे पायदान पर। पाकिस्तान ने अब तक दो मैच खेले हैं और दोनों ही जीते हैं। भारत ने अब तक सिर्फ एक मैच खेला है और उसमें जीत हासिल की है।





साइन इन