जसप्रीत बुमराह के खिलाफ T20I में किसने लगाए सबसे ज्यादा SIX? डेरिल मिशेल के साथ ये पाकिस्तानी नंबर-1
जसप्रीत बुमराह की न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें टी20 में खूब पिटाई हुई। 4 ओवर के कोटे में बुमराह को एक भी विकेट नहीं मिला, मगर उन्होंने 58 रन खर्च कर डाले। यह उनके टी20 करियर के सबसे खराब आंकड़े हैं।

जसप्रीत बुमराह मौजूदा समय में भारत के तो नंबर-1 गेंदबाज है हीं, साथ ही उनकी गिनती दुनिया के टॉप गेंदबाजों में होती है। मगर शनिवार, 31 जनवरी का दिन उनके टी20 करियर का सबसे खराब दिन रहा। तिरुवनंतपुरम में खेले गए 5वें टी20 में बुमराह ने 4 ओवर के कोटे में 58 रन खर्च किए, और तो और उन्हें इस दौरान एक भी विकेट नहीं मिला। यह जसप्रीत बुमराह के टी20 करियर का अब तक का सबसे खराब रिकॉर्ड है। इससे पहले 2021 आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उन्होंने 4 ओवर में 56 रन देकर एक विकेट लिया था। बुमराह ने अपने कोटे के तीसरे ओवर में 22 रन खर्च किए, जो उनके टी20 करियर का अब तक का सबसे महंगा ओवर भी था।
पारी का 14वां ओवर लेकर आए जसप्रीत बुमराह के खिलाफ डेरिल मिशेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 22 रन बटोरे। मिशेल ने इस दौरान बुमराह के खिलाफ बैक टू बैक 2 छक्के भी लगाए। टी20 क्या किसी भी फॉर्मेट में ऐसा बहुत कम बार देखने को मिलता है कि कोई बल्लेबाज बुमराह को बैक टू बैक दो छक्के लगा दे।
डेरिल मिशेल इसी के साथ जसप्रीत बुमराह के खिलाफ T20I में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले गेंदबाज बन गए हैं। जी हां, इस लिस्ट में पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान उनके साथ पहले पायदान पर हैं। दोनों बल्लेबाज बुमराह के खिलाफ अभी तक 3-3 छक्के लगा चुके हैं।
T20I में जसप्रीत बुमराह के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के
3 - शाहिबजादा फरहान
3 - डेरिल मिशेल
2 - एल्टन चिगुम्बुरा
2 - लेंडल सिमंस
2 - कीरोन पोलार्ड
2 - मार्टिन गप्टिल
2 - कैमरन ग्रीन
2 - डोनोवन फरेरा
2 - टिम सीफर्ट
बता दें, टीम इंडिया ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए ईशान किशन के शतक और सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक के दम पर 271 रन बोर्ड पर लगाए थे। यह ईशान किशन के टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक था। इस स्कोर का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने 225 के स्कोर पर ही दम तोड़ दिया। भारत ने 46 रनों से जीत दर्ज कर सीरीज 4-1 से अपने नाम की।





साइन इन