IND vs NZ Hardik Pandya creates history becomes 1st player to Score 1000 T20I runs in Death Overs MS Dhoni Virat Kohli हार्दिक पांड्या ने रचा इतिहास, बने ‘डेथ ओवर्स’ के किंग; ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज, Cricket Hindi News - Hindustan

हार्दिक पांड्या ने रचा इतिहास, बने ‘डेथ ओवर्स’ के किंग; ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

हार्दिक पांड्या ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें टी20 में तूफानी पारी खेली। उन्होंने 17 गेंदों पर ताबड़तोड़ अंदाज में 42 रन बनाए। इन 42 रनों के साथ वह टी20 क्रिकेट में डेथ ओवर्स के किंग बनने में कामयाब रहे।

Sun, 1 Feb 2026 09:53 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
हार्दिक पांड्या ने रचा इतिहास, बने ‘डेथ ओवर्स’ के किंग; ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

हार्दिक पांड्या ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 में 42 रनों की धुआंधार पारी खेल इतिहास रच दिया है। पांड्या ने यह 42 रन मात्र 17 गेंदों पर बनाए। इस दौरान उन्होंने 1 चौका और 4 गगनचुंबी छ्क्के लगाए। पांड्या का स्ट्राइक रेट इस दौरान 247.06 का रहा। पांड्या का यह फिनिशर अंदाज उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाता है। न्यूजीलैंड के खिलाफ इस धमाकेदार पारी के साथ हार्दिक पांड्या डेथ ओवर्स के किंग बनने में कामयाब रहे। जी हां, हार्दिक पांड्या टी20 इंटरनेशनल में डेथ ओवर्स में 1000 रन का आंकड़ा पार करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत को कैसे मिलेगा U19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का टिकट? पाक का मामला गड़बड़ है

डेथओवर्स में सर्वाधिक T20I रन (SR)

1030 - हार्दिक पांड्या (186.93)*

986 - डेविड मिलर (179.92)

973 - मोहम्मद नबी (190.41)

856 - एमएस धोनी (160.60)

838 - नजीबुल्लाह जादरान (199.04)

822 - दासुन शनाका (165.72)

777 - विराट कोहली (198.21)

748 - महमूदुल्लाह (152.65)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IND vs NZ टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन और विकेट; अभिषेक-ईशान से आगे ये खिलाड़ी

हार्दिक पांड्या न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 में उस समय बल्लेबाजी करने आए, जब 14.3 ओवर में भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 185 रन थी। उम्मीद थी कि भारत 250 के स्कोर तक पहुंच जाएगा, मगर हार्दिक पांड्या ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की उसके बाद टीम इंडिया 20 ओवर में 271 रन बोर्ड पर लगाने में कामयाब रही।

भारत के लिए इस मैच में ईशान किशन ने शतक जड़ते हुए 103 रनों की पारी खेली, वहीं सूर्यकुमार यादव ने 30 गेंदों पर 63 रन बनाए।

272 रनों के टारगेट के सामने न्यूजीलैंड की टीम 225 रनों पर ढेर हो गई और भारत ने मैच को 46 रनों से अपने नाम किया। टीम इंडिया ने 5 मैच की इस सीरीज पर 4-1 से कब्जा जमाया।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।