Most runs and wickets in IND vs NZ T20 series Suryakumar Yadav is ahead of Abhishek Sharma Ishan Kishan Arshdeep Singh IND vs NZ टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन और विकेट; अभिषेक शर्मा-ईशान किशन से आगे ये खिलाड़ी, Cricket Hindi News - Hindustan

IND vs NZ टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन और विकेट; अभिषेक शर्मा-ईशान किशन से आगे ये खिलाड़ी

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन समेत सूर्यकुमार यादव ने खूब रन बनाए। वहीं सीरीज खत्म होते-होते अर्शदीप सिंह ने भी पंजा खोला। आईए जानते हैं सीरीज में सबसे ज्यादा रन और विकेट चटकाने वाले खिलाड़ियों के बारे में।

Sun, 1 Feb 2026 08:32 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
IND vs NZ टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन और विकेट; अभिषेक शर्मा-ईशान किशन से आगे ये खिलाड़ी

भारत की जीत के साथ इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का अंत हुआ। तिरुवनंतपुरम में खेले गए आखिरी टी20 में भारतीय बल्लेबाजों समेत गेंदबाजों ने भी गदर काटा। ईशान किशन के शतक और कप्तान सूर्यकुमार यादव की तूफानी अर्धशतकीय पारी के दम पर पहले भारत ने 271 रन बोर्ड पर लगाए, इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 225 रनों पर सिमट गई। अर्शदीप सिंह ने पंजा खोल कीवियों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। इस सीरीज के दौरान बल्लेबाजों का अधिक बोल-बाला रहा। ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव के अलावा अभिषेक शर्मा ने भी खूब रन बनाए। आईए एक नजर IND vs NZ टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन और विकेट चटकाने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों की लिस्ट पर डालते हैं-

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सैमसन का कटेगा T20 WC से पत्ता? ईशान किशन ने क्यों की कीपिंग; सूर्या ने खोला राज

IND vs NZ T20 सीरीजी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले खराब फॉर्म से जूझ रहे भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। जी हां, सूर्यकुमार यादव ने भले ही सीरीज के दौरान कोई प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड नहीं जीता हो, मगर सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाकर वह प्लेयर ऑफ द सीरीज जरूर बने। सूर्यकुमार यादव ने अभिषेक शर्मा और ईशान किशन से भी ज्यादा इस सीरीज में रन बनाए। उन्होंने 5 में से तीन मैचों में अर्धशतक जड़ा।

सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन…IND vs NZ टी20 सीरीज में ये दो ऐसे बल्लेबाज रहे, जिन्होंने 200 रन का आंकड़ा पार किया। अभिषेक शर्मा तीसरे पायदान पर रहे। वहीं टॉप-5 बल्लेबाजों की इस लिस्ट में ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिशेल दो न्यूजीलैंड के बल्लेबाज भी शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूर्या ने सीरीज जीतने के बाद किसे थमाई ट्रॉफी? रिंकू सिंह को देने से किया इनकार!

सूर्यकुमार यादव- 242

ईशान किशन- 215

अभिषेक शर्मा- 182

ग्लेन फिलिप्स- 176

डेरिल मिशेल- 125

IND vs NZ T20 सीरीजी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज

अर्शदीप सिंह ने आखिरी मुकाबले में 5 विकेट हॉल लेकर टॉप-5 गेंदबाजों की इस लिस्ट में बाजी मार ली है। अर्शदीप सिंह 8 विकेट के साथ इस सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज रहे। टॉप-5 गेंदबाजों की इस लिस्ट में तीन नाम न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों के भी है। वहीं मात्र 2 मुकाबले खेलकर भी अक्षर पटेल यहां अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।

अर्शदीप सिंह- 8

जेकब डफी- 6

मिचेल सेंटनर- 5

ईश सोढ़ी- 5

अक्षर पटेल- 4

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।