Who did Ben Stokes blame for England defeat told the 2 main reasons behind it बेन स्टोक्स ने किस पर फोड़ा इंग्लैंड की हार का ठीकरा, बताए हार के 2 मुख्य कारण, Cricket Hindi News - Hindustan

बेन स्टोक्स ने किस पर फोड़ा इंग्लैंड की हार का ठीकरा, बताए हार के 2 मुख्य कारण

बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड की हार का ठीकरा अपने गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों पर फोड़ा है। भारत के 211 पर 5 विकेट गिराने के बाद इंग्लैंड उन्हें जल्दी समेट नहीं पाई। वहीं पहली पारी में उनकी आधी टीम 84 के स्कोर पर पवेलियन में थी।

Mon, 7 July 2025 07:37 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
बेन स्टोक्स ने किस पर फोड़ा इंग्लैंड की हार का ठीकरा, बताए हार के 2 मुख्य कारण

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने हार का ठीकरा अपने गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों पर फोड़ा है। उन्होंने हार के 2 मुख्य कारण बताते हुए कहा कि पहला जब पहली पारी में इंग्लैंड ने 211 के स्कोर पर 5 विकेट गिरा दिए थे तब उनके गेंदबाज भारतीय पारी को नहीं समेट पाए और टीम इंडिया ने बोर्ड पर 587 रन लगा दिए जिससे उनपर दबाव पड़ा। वहीं भारत के इस विशाल स्कोर के सामने मात्र 84 के स्कोर पर उनकी आधी टीम पवेलियन लौट गई थी, जिससे वह बैकफुट पर आ गए थे। हालांकि हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ की ट्रिपल सेंचुरी पार्टनरशिप और दोनों बल्लेबाजों के शतकों के दम पर टीम 407 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एजबेस्टन में भारत की जीत के बाद एशियाई टीमों के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

स्टोक्स ने मैच के बाद कहा, “मुझे लगता है कि खेल में दो पल ऐसे थे। उनके पांच विकेट 200 रन पर गिर जाने के बाद भी हम उन्हें आसानी से समेट नहीं पाए, जबकि हम जानते हैं कि हम ऐसा कर सकते थे। उन्होंने पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाया, जाहिर है कि हमारी अच्छी शुरुआत के बाद, जब वे पांच विकेट खो चुके थे और बोर्ड पर ज्यादा रन नहीं थे। फिर, पहली पारी के जवाब में 80 रन पर पांच विकेट पर खो देना, जाहिर है कि खेल के अंत में ऐसी स्थिति में वापस आना मुश्किल होगा, जहां आप जीत की ओर बढ़ सकें।”

स्टोक्स ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत की जीत के हीरो रहे कप्तान शुभमन गिल और आकाशदीप की भी जमकर तारीफ की।

गिल को लेकर स्टोक्स ने कहा, "हेडिंग्ले में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन यहां - खासकर पहली पारी में - उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:WTC पॉइंट्स टेबल में भारत ने खोला जीत का खाता, AUS ने छीना नंबर-1 का ताज

शुभमन गिल ने पहली पारी में दोहरा शतक जड़ते हुए 269 रन बनाए थे, वहीं दूसरी इनिंग में उन्होंने 161 रन बनाकर इंग्लैंड को हार की तरफ धकेल दिया था। इसी के साथ गिल एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले नॉन ओपनर बने हैं।

वहीं इस मैच में 10 विकेट लेने वाले आकाशदीप को लेकर इंग्लैंड के कप्तान बोले, “आकाशदीप ने अपने एंगल का अच्छा इस्तेमाल किया और वह बहुत सटीक थे। वह उस दरार पर ध्यान केंद्रित कर रहे थे। बहुत कुशल थे।”

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।