Team India shattered England pride at Edgbaston but a shameful record was added to the name of Asian teams एजबेस्टन में भारत ने चकनाचूर किया इंग्लैंड का घमंड, मगर एशियाई टीमों के नाम जुड़ गया शर्मनाक रिकॉर्ड, Cricket Hindi News - Hindustan

एजबेस्टन में भारत ने चकनाचूर किया इंग्लैंड का घमंड, मगर एशियाई टीमों के नाम जुड़ गया शर्मनाक रिकॉर्ड

एशियाई टीमों के नाम किसी विदेशी मैदान पर पहली जीत के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। एशियाई टीमों को 18 मैचों के बाद एजबेस्टन में पहली जीत मिली है। भारत ने इस दौरान सबसे अधिक 9 मैच खेले हैं।

Mon, 7 July 2025 07:10 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
एजबेस्टन में भारत ने चकनाचूर किया इंग्लैंड का घमंड, मगर एशियाई टीमों के नाम जुड़ गया शर्मनाक रिकॉर्ड

एजबेस्टन में 336 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज कर शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने इंग्लैंड का घमंड चकनाचूर कर दिया है। भारत ने इस मैदान पर 1967 में अपना पहला मैच खेला था, मगर इस टेस्ट से पहले टीम इंडिया एजबेस्टन में एक भी मैच नहीं जीत पाई थी। अब गिल की अगुवाई ने यहां पड़े 58 साल से जीत के सूखे को खत्म कर दिया है। भारत ने एजबेस्टन में यह एतिहासिक जीत तो दर्ज की, मगर इसी के साथ एशियाई टीमों के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। यह भारत की ही नहीं बल्कि एशियाई टीमों द्वारा एजबेस्टन में पहली जीत है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:WTC पॉइंट्स टेबल में भारत ने खोला जीत का खाता, AUS ने छीना नंबर-1 का ताज

जी हां, इसी के साथ एशियाई टीमों के नाम किसी विदेशी मैदान पर पहली जीत के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। एशियाई टीमों को 18 मैचों के बाद एजबेस्टन में पहली जीत मिली है।

भारत ने इस मैदान पर खेले 9 में से 7 मैच हारे हैं, वहीं एक मुकाबला ड्रॉ रहा है और अब एक में उन्हें जीत मिली है।

वहीं पाकिस्तान ने एजबेस्टन में खेले 8 में से 5 मैच हारे हैं और तीन ड्रॉ रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुमराह की होगी वापसी या जीत के बाद बदलेगी भारत की रणनीति? गिल ने दिया जवाब

श्रीलंका को इस मैदान पर अभी तक सिर्फ दो ही मैच खेलने का मौका मिला है और दोनों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

विदेशी मैदान पर पहली जीत दर्ज करने के लिए एशियाई टीमों द्वारा लिए गए सर्वाधिक टेस्ट-

19 एजबेस्टन, बर्मिंघम (भारत, 2025) *

17 लॉर्ड्स, लंदन (पाकिस्तान, 1982)

17 केंसिंग्टन ओवल, ब्रिजटाउन (श्रीलंका, 2018)

16 गब्बा, ब्रिस्बेन (भारत, 2021)

15 न्यूलैंड्स, केप टाउन (भारत, 2024)

बात भारत की करें तो घर के बाहर टीम इंडिया की यह रनों के मामले में अब तक की सबसे बड़ी जीत है। इंग्लैंड को 336 रनों से धूल चटाने से पहले टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज में 2019 में 318 और श्रीलंका में 2017 में 304 रनों से जीत दर्ज की थी।

घर के बाहर भारत की सबसे बड़ी जीत (रनों के हिसाब से)

336 बनाम इंग्लैंड बर्मिंघम 2025

318 बनाम वेस्टइंडीज नॉर्थ साउंड 2019

304 बनाम श्रीलंका गॉल 2017

295 बनाम ऑस्ट्रेलिया पर्थ 2024

279 बनाम इंग्लैंड लीड्स 1986

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।