टी-20 विश्व कप 2026 में हार्दिक पांड्या ने खाए सबसे ज्यादा छक्के, वरुण चक्रवर्ती भी टॉप-5 में
टी-20 विश्व कप 2026 में सबसे ज्यादा छक्के खाने का रिकॉर्ड हार्दिक पांड्या के नाम है। भारत के वरुण चक्रवर्ती भी टॉप-5 में है। इंग्लैंड के 2 खिलाड़ियों का नाम इस सूची में है, देखिए पूरी लिस्ट।

टी-20 विश्व कप का खिताब जीतकर भारत ने इतिहास तो रच दिया लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम के दो गेंदबाजों के नाम ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया, जिसे वे भुलाना ही चाहेंगे। 1 महीने तक चले इस टूर्नामेंट में 20 टीमों ने भाग लिया और कुल 55 मैच खेले गए। इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक छक्के खाने वाले गेंदबाज हार्दिक पांड्या बने। एकदम सही पढ़ा है आपने। हार्दिक पांड्या के खिलाफ इस टी-20 विश्व कप में बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा छक्के जड़े हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 9 पारियों में गेंदबाजी की, जिसमें 20 छक्के खाए, जो किसी भी गेंदबाज द्वारा सर्वाधिक है। हार्दिक पांड्या ने टूर्नामेंट की अपने लगभग हर 10वीं गेंद पर छक्का खाया है।
लिस्ट में दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज आदिल रशीद हैं। रशीद की भी टूर्नामेंट में जमकर पिटाई हुई है और उन्होंने कुल 18 छक्के खाए हैं। उनकी गेंदबाजी में हर लगभग हर 11वीं गेंद पर छक्का लगा है। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की भी लगभग हर 11वीं गेंद पर सिक्स लगा है। उन्होंने टूर्नामेंट में 17 छक्के खाए हैं। इस सूची में दुनिया के नंबर वन गेंदबाज और भारत के भरोसेमंद स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का नाम भी शामिल है। उन्होंने भी लगभग हर 11वीं गेंद पर छक्का खाया है। 9 मैचों में वरुण ने 17 छक्के खाए हैं और इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक छक्का खाने वाले गेंदबाजों की सूची में चौथे नंबर पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्को यॉन्सेन के खिलाफ भी 16 थक्के लगे हैं और उन्हें लगभग हर 10वीं गेंद पर छक्का लगा है। वे लिस्ट में 5वें स्थान पर हैं।
सबसे अधिक छक्के खाने वाले गेंदबाज (गेंदें/छक्का)
20: हार्दिक पांड्या (9.90)
18: आदिल राशिद (10.22)
17: जोफ्रा आर्चर (10.59)
17: वरुण चक्रवर्ती (10.94)
14: मार्को जानसेन (9.71)
बता दें कि हार्दिक पांड्या ने इस टूर्नामेंट में जितने छक्के बल्ले से मारे हैं उसकी संख्या 15 है और जितने उन्होंने खाए हैं उसकी संख्या 20 है। इस तरह उन्होंने अपनी गेंदबाजी से अधिक बेहतर प्रदर्शन नहीं किया है। हालांकि, उन्होंने इस पूरे टूर्नामेंट में 9 विकेट मिले हैं और उन्होंने कई मौकों पर बेहद शानदार गेंदबाजी भी की है। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में उनके द्वारा डाला गया 9 रनों का 19वां ओवर कौन भूल सकता है।





साइन इन