2026 टी-20 वर्ल्ड कप में बुमराह को लगे दोगुने छक्के, लेकिन आंकड़े देख निराशा नहीं गर्व होगा
जसप्रीत बुमराह ने टी-20 विश्व कप के इतिहास में कुल कितने छक्के खाए हैं और कितने विकेट लिए हैं एडिशन वाइज आज हम आपको इसके बारे में जानकारी दे रहे हैं।

जसप्रीत बुमराह वर्तमान समय के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों में से एक हैं। उन्होंने अपनी धारदार गेंदबाजी से कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। हाल ही में संपन्न हए टी-20 विश्व कप 2026 में बुमराह ने 8 मैचों में शानदार इकोनॉमी और स्ट्राइक रेट के साथ कुल 14 विकेट लिए और इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। उन्होंने फाइनल मुकाबले में चार विकेट लेकर एक और कीर्तिमान स्थापित कर लिया। बुमराह अब टी-20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं। उन्हें ग्रेट लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ दिया है। बुमराह के टी-20 विश्व कप के इतिहास में 26 पारियों में 13.60 की शानदार औसत के साथ कुल 40 विकेट लिए हैं, जबिक मलिंगा के नाम 31 पारियों में 20.07 की औसत से कुल 38 विकेट हैं।
इतना ही नहीं, बुमराह के खिलाफ पावर हिटिंग करना किसी भी खिलाड़ी के बस की बात नहीं है। आंकड़े इस बात की गवाही देते हैं। बुमराह ने अब तक कुल चार टी-20 वर्ल्ड कप खेले हैं। उन्होंने 2016, 2021, 2024 और 2026 के टी-20 वर्ल्ड कप में शिरकत की है। 2022 के टी-20 विश्व कप में वे टीम का हिस्सा नहीं थे। इन चार विश्व कप में बुमराह ने 40 विकेट तो लिए ही हैं, साथ ही किसी भी बल्लेबाज को उनके ऊपर छक्का लगाने में बहुत मुश्किल की है। बुमराह के खिलाफ चार विश्व कप में सिर्फ 10 छक्के लगे। खास बात यह है कि उन्हें साल 2026 के विश्व कप में सर्वाधिक तीन छक्के लगे। इससे पहले 2016 के विश्व कप में बुमराह के खिलाफ सिर्फ 2 छक्के लगे थे, जबकि 2021 और 2026 में ही बल्लेबाज दो-दो छक्के ही जड़ सके थे।
टी-20 विश्व कप में बुमराह के खिलाफ एडिशन वाइज लगे छक्के
2016 विश्व कप में- 2 छक्के (4 विकेट पांच पारियों में)
2021 विश्व कप में- 2 छक्के (7 विकेट पांच पारियों में)
2024 विश्व कप में - 2 छक्के (15 विकेट आठ पारियों में)
2026 विश्व कप में - 4 छक्के (14 विकेट आठ पारियों में)
ये आंकड़े दर्शाते हैं कि बुमराह के खिलाफ पावर हिटिंग करना काफी मुश्किल है। उन्होंने अपनी शानदार और धारदार गेंदबाजी के माध्यम से पूरे दुनिया के बल्लेबाजों में एक अलग ही प्रकार की दहशत स्थापित की है। टी-20 विश्व कप में भारत की जीत में बुमराह का बड़ा योगदान रहा है। जसप्रीत बुमराह ने 2016 के विश्व कप में 5 पारियों में सिर्फ 4 विकेट लिए थे लेकिन काफी इकोनॉमिकल रहे थे और सिर्फ 2 छक्के लग पाए थे। 2021 के विश्व कप में उन्होंने 5 मैचों में 7 विकेट हासिल किए थे। 2022 का विश्व कप बैक इंजरी की वजह से नहीं खेल पाए थे। वे स्क्वॉड में थे, लेकिन बिना कोई मैच खेले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। 2024 के टी-20 विश्व कप में 4.18 की इकोनॉमी के साथ 8 पारियों में कुल 15 विकेट लिए थे और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। 2026 के टी-20 विश्व कप में 8 पारियों में 174 रन खर्च करते हुए कुल 14 विकेट लिए। इस साल उनका इकोनॉमी रेट 6.21 का रहा लेकिन चार छक्के बल्लेबाजों ने जड़े।





साइन इन