Rinku Singhs fiancee Priya Saroj pens an emotional message for him after Indias World Cup win अपने हीरो रिंकू सिंह के लिए इमोशनल हुईं सांसद प्रिया सरोज, WC जीतने के बाद जानिए क्या लिखा?, Cricket Hindi News - Hindustan

अपने हीरो रिंकू सिंह के लिए इमोशनल हुईं सांसद प्रिया सरोज, WC जीतने के बाद जानिए क्या लिखा?

वर्ल्ड कप के दौरान ही रिंकू सिंह के पिता का देहावसान हो गया था। वे दुखों की घड़ी में खुद को संभाले रहे और भारतीय टीम के साथ रहे। उनके विश्व कप जीतने के बाद अब मंगेतर प्रिया सरोज ने इमोशनल मैसेज लिखा है।

Tue, 10 March 2026 03:25 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
अपने हीरो रिंकू सिंह के लिए इमोशनल हुईं सांसद प्रिया सरोज, WC जीतने के बाद जानिए क्या लिखा?

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इसमें टीम के सभी खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा। टीम इंडिया के पावर हिटर रिंकू सिंह ने वर्ल्ड कप के दौरान ही अपने पिता को खोने का असहनीय दुख झेला। पिता के निधन के बाद भी रिंकू अपनी कर्तव्यनिष्ठा नहीं भूले। वे पिता की अर्थी को कंधा देने और अंतिम संस्कार के बाद भारतीय टीम के साथ जुड़े। वे भले ही प्लेइंग XI का हिस्सा नहीं रहे लेकिन रिप्लेसमेंट फील्डर के रूप में उन्हें मैदान पर देखा गया और उन्होंने कई अहम कैच भी पकड़े और भारतीय टीम की फील्डिंग को मजबूती दी।

वर्ल्ड कप जीतने के बाद रिंकू सिंह के अपने कर्तव्यों के प्रति डटे रहने और मानसिक रूप से मजबूत बने रहने की हर कोई दाद दे रहा है और उनके साहस की तारीफ कर रहे हैं। इसी दरमियान रिंकू सिंह की मंगेतर और होने वाली पत्नी प्रिया सरोज ने भी रिंकू के लिख भावनात्मक संदेश सोशल मीडिया पर साझा किया है। प्रिया सरोज वर्तमान में उत्तर प्रदेश की मछली शहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद हैं और रिंकू सिंह से 2025 में सगाई की है। दोनों आगे आने वाले वक्त में शादी के बंधन में बंधेंगे।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सांसद प्रिया सरोज ने रिंकू सिंह के लिए लिखा, "कुछ दिन स्याही से लिखे जाते हैं, लेकिन 8 मार्च जैसे दिन इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो जाते हैं। यह वह दिन है जब टीम इंडिया ने आईसीसी मेन्स टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर हर भारतीय के दिल को गर्व से भर दिया, एक ऐसा पल जिसे यह राष्ट्र पीढ़ियों तक याद रखेगा और मनाता रहेगा।"

उन्होंने रिंकू सिंह की मानसिक मजबूती के बारे में लिखा "इस ऐतिहासिक जीत के बीच मैंने एक बेटे की ताकत भी देखी, जो अपने पिता, अपनी टीम और अपने देश के लिए डटकर खड़ा रहा। जीवन के सबसे कठिन पलों में भी मैदान पर उतरकर चैंपियन बनकर निकलना , यह एक अलग ही साहस की बात है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टीम इंडिया पर शर्म आती है, पूर्व क्रिकेटर ने सूर्या और जय शाह पर क्यो उठाए सवाल?

उन्होंने टीम इंडिया को जीत की बधाई दी और रिंकू सिंह की ताकत को सराहा। प्रिया सरोज ने लिखा "टीम इंडिया को और रिंकू सिंह आपको बधाई हो, जिन्होंने दुनिया को दिखाया कि असली ताकत क्या होती है।"

बता दें कि रिंकू सिंह मुश्किल परिस्थितियों से निकलकर पहले आईपीएल और फिर भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बने हैं। उनके पिता मजदूरी करके घर-परिवार का पालन पोषण करते थे और रिंकू सिंह की सफलता में पिता का बहुत बड़ा योगदान है। इस बात को रिंकू कई बार रेखांकित कर चुके हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज आईपीएल के आखिरी ओवर में लगातार 5 गेंदों में 5 छक्के लगाकर दुनिया की नजरों में रातों रात लाइमलाइट में आए थे। पिछले कुछ सालों से वे भारतीय टी-20 सेटअप का नियमित हिस्सा रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2026 T-20 WC में लगे 780 छक्के, भारत और संजू ने किया कमाल, पांड्या का शर्मनाक…
ये भी पढ़ें:सबसे ज्यादा किस देश ने जीती हैं ICC ट्रॉफी? भारत से आगे ऑस्ट्रेलिया, पाक कहां?
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।