While Vaibhav Sooryavanshi s abilities and talent are acknowledged which of his plans does AB de Villiers doubt वैभव सूर्यवंशी की क्षमता और टैलेंट का तो मानते हैं लोहा फिर भी एबी डिविलियर्स को उनके किस प्लान पर है शक?, Cricket Hindi News - Hindustan

वैभव सूर्यवंशी की क्षमता और टैलेंट का तो मानते हैं लोहा फिर भी एबी डिविलियर्स को उनके किस प्लान पर है शक?

वैभव सूर्यवंशी को आखिरकार भारतीय स्क्वाड में जगह मिल चुकी है। उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे के लिए टी20 स्क्वाड में जगह मिली है। सूर्यवंशी ये कह चुके हैं कि वह भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलना चाहते हैं लेकिन एबी डिविलियर्स को इस पर शक है कि वह टेस्ट क्रिकेट सच में खेलना भी चाहते हैं।

Mon, 8 June 2026 10:56 AMChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
वैभव सूर्यवंशी की क्षमता और टैलेंट का तो मानते हैं लोहा फिर भी एबी डिविलियर्स को उनके किस प्लान पर है शक?

वैभव सूर्यवंशी को आखिरकार आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में शामिल कर लिया गया है। आईपीएल 2026 में उनकी तूफानी बल्लेबाजी की वजह से एक्सपर्ट और तमाम पूर्व क्रिकेटर उन्हें सीनियर टीम में लेने की मांग कर रहे थे। वह भारत के लिए सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं। इस बीच दक्षिण अफ्रीका के महान पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को संदेह है कि वैभव सूर्यवंशी टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए भी उतावले होंगे।

वैभव सूर्यवंशी ने जिस तरह आईपीएल में खेल दिखाया है, उससे ट्वेंटी-ट्वेंटी फॉर्मेट में उनकी क्षमता और प्रतिभा पर तो किसी को शक हो ही नहीं सकता। लेकिन क्या वह रेड बॉल क्रिकेट यानी टेस्ट क्रिकेट के हिसाब से भी खुद को ढाल सकेंगे? वैभव सूर्यवंशी तो कुछ मौकों पर ये कह चुके हैं कि वह तीनों ही फॉर्मेट में खेलना चाहते हैं लेकिन डिविलियर्स को इस पर शक है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘अगर सचिन क्रिकेट के भगवान हैं, तो वैभव सूर्यवंशी भगवान का बेटा हो सकता है’

दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज एबी डिविलियर्स ने एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में वैभव सूर्यवंशी को लेकर कहा, ‘वह एक अद्भुत टैलेंट है। रेड बॉल क्रिकेट वाली बात पर मैं कुछ नहीं कह सकता। मुझे लगता है कि अगर वह चाहे तो इसे भी कर सकता है लेकिन बड़ा सवाल ये है- क्या वह सच में ऐसा (रेड बॉल क्रिकेट खेलना) चाहता है? ये तो समय ही बताएगा। इसमें कोई शक नहीं कि उसमें प्रतिभा है और ऐसा करने की क्षमता भी है। ये आसान नहीं होता और मैं पहले भी कुछ बार ये कह चुका हूं।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोहली ने पूरा किया वैभव सूर्यवंशी का 'सपना', बोले- जब कंधे पर हाथ रखा तो...

एबी डिविलियर्स ने आगे कहा, ‘अगर वह रेड बॉल क्रिकेट खेलने का फैसला करता है तो वहां कुछ चुनौतियां होंगी। लेकिन उसके पास इससे निपटने का कौशल भी है और क्षमता भी। मेरी राय में मैं उम्मीद करता हूं कि वह कोशिश करे औऱ खेले, लेकिन मुझे इस पर शक है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक बिहारी सब पर भारी; कोहली ने IPL फाइनल के बाद सूर्यवंशी से और क्या कहा?

वैभव सूर्यवंशी ने पिछले साल आईपीएल के अपने डेब्यू सीजन में सिर्फ 35 गेंदों में शतक जड़कर क्रिकेट की दुनिया में सनसनी मचा दी थी। सिर्फ 14 साल की उम्र में वह आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बन गए। उसके बाद तो सूर्यवंशी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। इंडिया ए की तरफ से उन्होंने कई शानदार पारियां खेली। भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप का चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। उसके बाद आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए जबरदस्त बल्लेबाजी की। इस साल आईपीएल में उन्होंने 237 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए। उन्होंने ऑरेंज कैप समेत आईपीएल 2026 के 5 बड़े अवॉर्ड अपने नाम किए।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।