Virat Kohli fulfilled Vaibhav Sooryavanshi's dream Says when he put his hand on my shoulder and विराट कोहली ने पूरा किया वैभव सूर्यवंशी का 'सपना', बोले- जब उन्होंने कंधे पर हाथ रखा तो..., Cricket Hindi News - Hindustan

विराट कोहली ने पूरा किया वैभव सूर्यवंशी का 'सपना', बोले- जब उन्होंने कंधे पर हाथ रखा तो...

वैभव सूर्यवंशी ने विराट कोहली के साथ हुई मुलाकात पर खुलकर बात की है। राजस्थान रॉयल्स का सलामी बल्लेबाज आईपीएल 2026 फाइनल के बाद सुपरस्टार क्रिकेटर कोहली से मिला था।

Sun, 7 June 2026 04:23 PMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share
विराट कोहली ने पूरा किया वैभव सूर्यवंशी का 'सपना',  बोले- जब उन्होंने कंधे पर हाथ रखा तो...

भारत के सुपरस्टार क्रिकेटर विराट कोहली की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके आम इंसान ही नहीं बल्कि बेशुमार क्रिकेटर भी फैन हैं। कोहली की झलक पाने को लोग बेकरार रहते हैं लेकिन अगर उनसे मुलाकात हो जाए तो फिर फैन की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। ऐसा ही कुछ राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के धाकड़ ओपनर वैभव सर्यवंशी के साथ भी हुआ। वह भी कोहली के बहुत बड़े फैन हैं। उनकी आईपीएल 2026 फाइनल के बाद कोहली से मुलाकात हुई थी। 15 वर्षीय बल्लेबाज ने अब उस मुलाकात के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि कोहली ने जब उनके कंधे पर हाथ रखकर बात की तो ऐसा लगा कि कोई सपना पूरा हो गया। सूर्यवंशी ने आईपीएल के 19वें सीजन में 16 मैचों में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की। उनका स्ट्राइक रेट का 237.30 का रहा।

'लगा ही नहीं कि वह विराट कोहली हैं'

सूर्यवंशी के पास कोहली के ऑटोग्राफ वाली एक कैप है। सीजन के दौरान जब भी सूर्यवंशी के पास ऑरेंज नहीं होती थी तो वह कोहली की साइन की हुई कैप पहनते थे। सूर्यवंशी ने रविवार को राजस्थान रॉयल्स द्वारा शेयर किए गए वीडियो में कहा, ''मैं, आपको सच बताऊं विराट भैया ने जब कंधे पर हाथ रखा...मैं पहले आरसीबी का भी फैन था। मैं विराट कोहली का बहुत बड़ा फैन था। मेरे पास जब ऑरेंज कैप नहीं रहती थी तो मैं वहीं कैप पहनता था। उन्होंने जब कंधे पर हाथ डाला। वह जब बात कर रहे थे तो मुझे ड्रीम सा लगा। जिस तरह से उन्होंने बात की, लगा ही नहीं कि वह विराट कोहली हैं। ऐसा लगा जैसे कोई बड़ा भाई बात कर रहा। उन्होंने बड़े भाई की तरह समझाया और बताया कि मैं क्या अच्छा कर रहा हूं, मुझे क्या अच्छा करना चाहिए, किस चीज पर फोकस करना चाहिए और फ्यूचर में क्या करना चाहिए।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऑरेंज कैप ही नहीं, वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में जीते 5 दमदार अवॉर्ड्स
ये भी पढ़ें:IPL ऑक्शन को लेकर सूर्यवंशी का चौंकाने वाला खुलासा, ऐसा होने पर टूटा था दिल

सूर्यवंशी की टीम इंडिया में हुई एंट्री

बता दें कि कोहली ने आईपीएल फाइनल के बाद सूर्यवंसी का हौसला बढ़ाया था। उन्होंने युवा ओपनर से कहा, ''यहां से ऊपर जाना है। जो हुआ है वो अच्छी मेहनत और बिलीफ की वजह से हुआ। कौन क्या बोल रहा है, कैसे बोल रहा है...एक बिहारी सब पे भारी। खत्म गेम।'' कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का हिस्सा हैं, जिसने फाइनल में गुजरात टाइटंस (जीटी) को हराकर लगातार दूसरी ट्रॉफी जीती। सूर्यवंशी की आईपीएल के बाद टीम इंडिया में एंट्री हो गई है। उन्हें आयरलैंड, इंग्लैंड टी20 सीरीज के अलावा एशियन गेम्स के लिए भारतीय स्कॉड में चुना गया है। वह भारतीय य टीम में जगह पाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। तेंदुलकर ने 1989 में कराची में पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। तब उनकी उम्र 16 साल और 205 दिन थी।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।