What is date and time of IND vs AFG ODI series and where can it be watched live IND Vs AFG टेस्ट खत्म, अब खेले जाएंगे 3 वनडे मैच, जानिए डेट और टाइम, कहां देख सकेंगे LIVE?, Cricket Hindi News - Hindustan

IND Vs AFG टेस्ट खत्म, अब खेले जाएंगे 3 वनडे मैच, जानिए डेट और टाइम, कहां देख सकेंगे LIVE?

भारत इस एकमात्र टेस्ट मैच के बाद अब अफगानिस्तान के साथ भारतीय सरजमीं पर ही तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगा। ये मैच कब खेले जाएंगे, इनकी टाइमिंग क्या है और कहां पर लाइव देखा जा सकेगा, जानिए।

Mon, 8 June 2026 09:44 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
IND Vs AFG टेस्ट खत्म, अब खेले जाएंगे 3 वनडे मैच, जानिए डेट और टाइम, कहां देख सकेंगे LIVE?

भारत और अफगानिस्तान के बीच मुल्लनपुर, न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 6 जून से खेले गए टेस्ट मैच का आज 8 जून को मैच के तीसरे दिन ही परिणाम निकल गया। भारत ने इस मैच को पारी और 300 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया। इस जीत में डेब्यू कर रहे मानव सुधार ने अहम भूमिका निभाई। पहली पारी में उन्होंने 6 विकेट निकाले वहीं, दूसरी पारी में 1 विकेट लिया और पूरे मैच में कुल 7 विकेट लेने के अलावा एक उपयोगी पारी भी खेली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अफगानिस्तान ODI सीरीज मे रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या खेलेंगे? कोच ने क्या कहा

टेस्ट मैच की समाप्ति के बाद अब दर्शकों के मन में सवाल होगा कि भारत का अगला मुकाबला कब से और कहां खेला जाएगा। तो आपको बता दें कि भारत इस एकमात्र टेस्ट मैच के बाद अब अफगानिस्तान के साथ भारतीय सरजमीं पर ही तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगा। इन मुकाबलों के लिए स्टार क्रिकेटर विराट कोहली को चोटिल होने के कारण बाहर कर दिया गया है, जबकि रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या खेलते हुए दिख सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कप्तानी से हटाए जाने के बाद सूर्या ने खेली 200 की स्ट्राइक रेट से दमदार पारी

भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे मैच कब खेले जाएंगे?

भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज का पहला वनडे मैच 13 जून को खेला जाएगा। यह मैच हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एशोसिएशन स्टेडियम धर्मशाला में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा। सीरीज का दूसरा मुकाबला अदब के शहर लखनऊ में 17 जून को खेला जाएगा। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी, इकाना स्टेडियम में यह मैच भी डेढ़ बजे से शुरू होगा। सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा। चेपॉक स्टेडियम में यह मैच तय समय दोपहर 1:30 से होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जेमिमा की पारी ने पूरी टीम में आत्मविश्वास जगाया; लगने लगा कि विश्व कप हमारा है

किन चैनलों पर देखा जा सकेगा IND VS AFG ODI मैच?

बता दें कि टेस्ट मैच की तरह वनडे मैच भी स्टार स्पोर्ट्स पर प्रसारित होंगे। डिजिटल लाइव स्ट्रीमिंग जिओहॉटस्टार पर की जाएगी। मैच भारतीय समय के अनुसार 1:30 से शुरू होंगे। टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान 1 बजे मैदान पर होंगे।

भारत और अफगानिस्तान का स्क्वॉड

भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे।

अफगानिस्तानी टीम: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नांग्याल खारोताई, एएम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद मलिक, बिलाल सामी

रिजर्व पूल: कैस अहमद, सलीम सफी, बशीर अहमद।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।