Jemimahs innings instilled confidence in entire team we felt like this World Cup was ours said Harmanpreet Kaur "जेमिमा की पारी ने पूरी टीम में आत्मविश्वास जगाया; हमें लगने लगा कि यह विश्व कप हमारा ही है": हरमनप्रीत कौर, Cricket Hindi News - Hindustan

"जेमिमा की पारी ने पूरी टीम में आत्मविश्वास जगाया; हमें लगने लगा कि यह विश्व कप हमारा ही है": हरमनप्रीत कौर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में जेमिमा रोड्रिग्स की पारी पर बात करते हु्ए कप्तान हरमन ने कहा जेमिमा ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक खेली। उनकी 127 रनों की इस पारी ने पूरी टीम का मनोबल बढ़ाया। हमें लगने लगा कि यह विश्व कप हम ही जीत सकते हैं।

Mon, 8 June 2026 07:01 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
"जेमिमा की पारी ने पूरी टीम में आत्मविश्वास जगाया; हमें लगने लगा कि यह विश्व कप हमारा ही है": हरमनप्रीत कौर

टीम इंडिया जानती थी कि आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 जीतने के लिए उन्हें ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा और उन्होंने सेमीफाइनल में 339 रनों के रोमांचक लक्ष्य का पीछा करते हुए यह कर दिखाया। अब जब उनकी निगाहें भारत के पहले आईसीसी महिला टी20 विश्व कप को उठाने पर टिकी हैं, तो हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिग्स ने जियोस्टार के 'अनस्टॉपेबल' कार्यक्रम में बताया कि टूर्नामेंट से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज कितनी महत्वपूर्ण थी और सेमीफाइनल में 338 रन बनाने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया कुछ रनों से क्यों पीछे रह गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हम कहीं भी 20 विकेट ले सकते हैं, AFG के खिलाफ टेस्ट जीतने के बाद गिल का बयान

वनडे विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया की सीरीज अहम थी

जियोस्टार के 'अनस्टॉपेबल' कार्यक्रम में बोलते हुए, भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने आईसीसी महिला वनडे विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ द्विपक्षीय श्रृंखला खेलने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा "विश्व कप से पहले, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने का हमारा एकमात्र कारण यह था कि हम जानते थे कि हमें किसी न किसी स्तर पर उनका सामना करना ही होगा, चाहे वह सेमीफाइनल हो या फाइनल। इसलिए वह श्रृंखला एक महत्वपूर्ण तैयारी थी। भले ही हम हार गए, उस श्रृंखला ने हमें बहुत आत्मविश्वास दिया। हमें एहसास हुआ कि हम ज्यादा पीछे नहीं हैं। अंतर इतना बड़ा नहीं था। महत्वपूर्ण क्षणों में थोड़ा और प्रयास, बेहतर शॉट चयन, डेथ ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी और बेहतर फील्डिंग के साथ हम जीत हासिल कर सकते थे। यह विश्वास विश्व कप में हमारे साथ बना रहा।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार किस देश ने 500+ का स्कोर बनाया है, भारत कहां?

जेमिमा ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में जेमिमा रोड्रिग्स की पारी पर बात करते हु्ए कप्तान हरमन ने कहा "जेमिमा ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक खेली। ब्रेक के बाद खिलाड़ी अक्सर नई ऊर्जा और एकाग्रता के साथ वापसी करते हैं। आराम करने का समय मिलने से आप और भी खतरनाक हो जाते हैं। जेमिमा ने ठीक यही दिखाया। न्यूजीलैंड के खिलाफ करो या मरो वाले लीग मैच में उनकी बल्लेबाजी शानदार थी। और फिर उन्होंने उसी लय को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में बरकरार रखते हुए 127 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी बल्लेबाजी में स्पष्टता और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। वह बिल्कुल भी जल्दबाजी में नहीं दिखीं। उन्होंने आक्रमण करने के लिए सही गेंदों का चुनाव किया और स्ट्राइक रोटेट करने में माहिर थीं। उनकी इस पारी ने पूरी टीम का मनोबल बढ़ाया। हमें लगने लगा कि यह विश्व कप हम ही जीत सकते हैं।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:AI सेंसर लैस गेंद के इस्तेमाल से लेकर ट्विन तक, फीफा विश्व कप 2026 में नया क्या?

ऑस्टेलिया ने 20 रन कम बनाए थे, बोलीं रॉड्रिक्स

जियोस्टार के 'अनस्टॉपेबल' कार्यक्रम में बोलते हुए जेमिमा रोड्रिग्स ने भी सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के स्कोर पर अपनी शुरुआती प्रतिक्रिया जाहिर की। उन्होंने कहा "ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में आक्रामक इरादे से उतरी थी। फीबी लिचफील्ड और एलिसे पेरी की जोड़ी हर गेंद पर जोरदार प्रहार कर रही थी, वे किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ रही थीं। उनकी बल्लेबाजी देखकर मुझे लगा कि हम हार गए हैं, ऑस्ट्रेलिया 400 रन ही बना लेगी। लेकिन हमारे गेंदबाजों ने शानदार वापसी की। उन्होंने रन रेट को नियंत्रित किया, खासकर आखिरी दस ओवरों में। गेंदबाजी बेहतरीन थी और हमने उन्हें 338 रनों पर रोक दिया। मुझे याद है कि मैं ऋचा घोष के साथ डगआउट में लौट रही थी। मैंने उनसे कहा कि वे 20 रन कम रह गए। डी वाई पाटिल मैदान पर कोई भी स्कोर सुरक्षित नहीं होता। उन्हें जैसी शुरुआत मिली थी, उसके हिसाब से उन्हें और ज्यादा रन बनाने चाहिए थे।"

हरमन के आउट होने के बाद थक गई थीं रॉड्रिक्स, दीप्ति ने उठाया जिम्मा

रॉड्रिक्स ने बल्लेबाजी के दौरान के अपने भावों को साझा करते हुए कहा "हरमन दीदी के आउट होने के बाद जब दीप्ति बल्लेबाजी करने आई, तो मैंने उससे कहा कि मैं बहुत थक गई हूं। मैं जोर नहीं लगा पा रही हूं। कृपया मुझसे बात करती रहिए। और दीप्ति ने कहा, 'जेमिमा, चिंता मत करो। तुम बहुत अच्छा खेल रही हो। बस अंत तक क्रीज पर टिकी रहो। मैं बड़े शॉट खेलने का जोखिम उठाऊंगी।'"

Watch all episodes of ‘Unstoppable’ exclusively on JioHotstar and Star Sports Network

Catch all the action from ICC Women's T20 World Cup 2026, June 12-July 5, LIVE on JioHotstar and Star Sports Network

**Disclaimer: Please give mandatory credit to 'JioStar' whenever the quotes are used, whether directly or indirectly, via text or video, across print, online, social media, or any other medium

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।