West Indies player stranded in India pleads with Cristiano Ronaldo for help Said Rescue me मुझे बचा लें; भारत में फंसे वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो से लगाई मदद की गुहार, Cricket Hindi News - Hindustan

मुझे बचा लें; भारत में फंसे वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो से लगाई मदद की गुहार

अकील हुसैन ने X पर पोस्ट करते हुए मजाकिया अंदाज में क्रिस्टियानो रोनाल्डो से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने लिखा कि मेरे लिए बेहतर होगा कि मैं क्रिस्टियानो रोनाल्ड से कहूं कि वे चॉपर भेजकर मुझे बचा लें। हां.. और आएं।

Sat, 7 March 2026 08:13 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
मुझे बचा लें; भारत में फंसे वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो से लगाई मदद की गुहार

वेस्टइंडीज का सफर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 1 मार्च को ही खत्म हो गया था, जब ‘वर्चुअल क्वार्टर फाइनल’ में उन्हें टीम इंडिया से हारकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था। वेस्टइंडीज की टीम टी20 वर्ल्ड कप से तो बाहर हो गई है, मगर उनके खिलाड़ी अभी तक घर नहीं पहुंच पाए हैं। जिसको लेकर अब उनके खिलाड़ी अकील हुसैन ने गुस्सा जाहिर किया है। USA, इजराइल और ईरान के बीच लड़ाई के बाद तनाव बढ़ने के बाद से इंटरनेशनल ट्रैवल में रुकावट आई है, जिससे फ्लाइट कैंसिल हो गई हैं और वेस्ट एशिया के कई एयरपोर्ट पर अलर्ट बढ़ा दिया गया है। इस वजह से वेस्टइंडीज के खिलाड़ी अभी तक भारत में फंसे हुए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्टेन की IND vs NZ फाइनल को लेकर भविष्यवाणी; अगर ऐसा हुआ तो मैं चोकर्स का टैग...

अकील हुसैन ने X पर पोस्ट करते हुए मजाकिया अंदाज में क्रिस्टियानो रोनाल्डो से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने लिखा कि मेरे लिए बेहतर होगा कि मैं क्रिस्टियानो रोनाल्ड से कहूं कि वे चॉपर भेजकर मुझे बचा लें। हां.. और आएं।

अकील हुसैन ने लिखा, ‘इस समय, मेरे लिए बेहतर होगा कि मैं क्रिस्टियानो रोनाल्ड से कहूं कि वे चॉपर भेजकर मुझे बचा लें, हां.. और आएं।’

हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने इस पोस्ट को डिलिट कर दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैं नर्वस था, पहले से ही तय हो चुका था कि…; दुबे ने 20वें ओवर को लेकर खोला राज

अकील हुसैन का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बता दें, यह डेवलपमेंट तब हुआ जब क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने गुरुवार को कहा कि वह टीम के लिए एक चार्टर फ्लाइट का इंतजाम करने पर काम कर रहा है जो उन्हें 24 घंटे के अंदर घर ले जा सके।

वेस्टइंडीज टीम को भेजने के लिए एक विशेष विमान की व्यवस्था कर दी गई है लेकिन स्थानीय सूत्रों के अनुसार 'एयर ट्रैफिक' की अंतिम मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IND vs NZ फाइनल में कैसी हो सकती है अहमदाबाद की पिच? इस बार नहीं टूटेगा दिल

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के एक अधिकारी ने पीटीआई से कहा, ''वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका दोनों टीमों की रवानगी की जानकारी का अभी इंतजार है। '' अधिकारी ने हालांकि बताया कि दक्षिण अफ्रीका के चार खिलाड़ी आगामी द्विपक्षीय श्रृंखला के लिए शुक्रवार रात न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो सकते हैं। उन्होंने कहा, ''दक्षिण अफ्रीका के चार खिलाड़ी आज रात न्यूजीलैंड जा सकते हैं लेकिन औपचारिक जानकारी का इंतजार है। ''

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।