Dale Steyn bold prediction for IND vs NZ final T20 World Cup If this happens I will give tag of chokers to New Zealand डेल स्टेन की IND vs NZ फाइनल को लेकर बड़ी भविष्यवाणी; अगर ऐसा हुआ तो मैं ‘चोकर्स’ का टैग..., Cricket Hindi News - Hindustan

डेल स्टेन की IND vs NZ फाइनल को लेकर बड़ी भविष्यवाणी; अगर ऐसा हुआ तो मैं ‘चोकर्स’ का टैग...

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल रविवार, 8 मार्च को खेला जाना है। इस मैच से पहले डेल स्टेन ने कहा है कि अगर न्यूजीलैंड फाइनल हारता है तो वह चोकर्स का टैग उन्हें दे देंगे।

Sat, 7 March 2026 07:22 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
डेल स्टेन की IND vs NZ फाइनल को लेकर बड़ी भविष्यवाणी; अगर ऐसा हुआ तो मैं ‘चोकर्स’ का टैग...

क्रिकेट की दुनिया में 'चोकर्स' का टैग साउथ अफ्रीका को मिला हुआ है। मगर डेल स्टेन अब यह टैग किसी और टीम को देने की फिराक में हैं। लगातार अच्छा क्रिकेट खेलने वाली साउथ अफ्रीका की टीम बड़े मैचों का दबाव नहीं झेल पाती, खासकर नॉकआउट मुकाबलों में खराब प्रदर्शन के चलते उन्हें टूर्नामेंट से ही बाहर होना पड़ता है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भी ऐसा हुआ। ग्रुप स्टेज और सुपर-8 में एक भी मैच ना हारने वाली इकलौती टीम साउथ अफ्रीका को न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बुरी तरह हराकर टूर्नामेंट से बाहर किया। न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ महज 12.5 ओवर में 170 रनों का टारगेट चेज कर दिया। साउथ अफ्रीका को सेमीफाइनल में 9 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IND vs NZ फाइनल में कैसी हो सकती है अहमदाबाद की पिच? इस बार नहीं टूटेगा दिल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। डेल स्टेन का कहना है कि अगर न्यूजीलैंड की टीम अगर फाइनल में भारत को हराने में कामयाब नहीं रहती तो वह उन्हें चोकर्स का टैग दे देंगे।

न्यूजीलैंड की हालत भी कुछ ऐसी ही रही है, कीवी टीम आईसीसी टूर्नामेंट में खिताब के नजदीक तो पहुंचती है, मगर वह ट्रॉफी नहीं उठा पाती। न्यूजीलैंड ने अभी तक एकमात्र आईसीसी खिताब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के रूप में जीता है। न्यूजीलैंड के पास अभी तक कोई वर्ल्ड कप और टी20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैं नर्वस था, पहले से ही तय हो चुका था कि…; दुबे ने 20वें ओवर को लेकर खोला राज

डेल स्टेन ने यह भी कहा कि वह सच में चाहते हैं कि न्यूजीलैंड टाइटल जीते। फिर भी, यह “नामुमकिन” है कि वे अहमदाबाद में इंडिया से बेहतर कर पाएं।

डेल स्टेन ने एबी डी विलियर्स के साथ उनके यूट्यूब चैनल पर चैट में कहा, “देखिए, सच कहूं तो। न्यूजीलैंड। हर कोई साउथ अफ्रीका को चोकर्स कहना पसंद करता है, लेकिन मैं यह कहने जा रहा हूं। न्यूज़ीलैंड ने खुद ज्यादा वर्ल्ड कप नहीं जीते हैं, और वे हमसे ज्यादा फाइनल में रहे हैं। इसलिए, कोई बुरा मत मानना, न्यूजीलैंड, लेकिन प्लीज इसे जीतते रहो।”

उन्होंने आगे कहा, “नहीं तो, मैं फॉर्मली वह कार्ड तुम्हें दे रहा हूं; यह तुम्हारा है। मुझे न्यूजीलैंड पसंद है, लेकिन वे इंडिया को नहीं हरा पाएंगे। इसके लिए इंडिया को एक जबरदस्त चोक की जरूरत होगी। मैं कह रहा हूं; यह मुमकिन है। मैं सच में चाहता हूं कि वे जीतें, लेकिन क्या मुझे लगता है कि वे इंडिया को हरा पाएंगे? नहीं।”

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।