Viv Richards praised Team India saying India has taken cricket to a different level टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद विव रिचर्ड्स ने की टीम इंडिया की तारीफ, बोले- भारत क्रिकेट को अलग स्तर पर ले गया है, Cricket Hindi News - Hindustan

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद विव रिचर्ड्स ने की टीम इंडिया की तारीफ, बोले- भारत क्रिकेट को अलग स्तर पर ले गया है

विव रिचर्ड्स ने 'टीम इंडिया' के टी20 विश्व कप के फाइनल में न्यूजीलैंड पर 96 रन की जीत के बाद कहा कि जहां तक सफेद गेंद के प्रारूप की बात है तो भारत अपने क्रिकेट को एक अलग स्तर पर ले गया है।

Thu, 12 March 2026 07:51 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, लंदन, भाषा
share
टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद विव रिचर्ड्स ने की टीम इंडिया की तारीफ, बोले- भारत क्रिकेट को अलग स्तर पर ले गया है

वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर विव रिचर्ड्स ने 'टीम इंडिया' के टी20 विश्व कप के फाइनल में न्यूजीलैंड पर 96 रन की जीत के बाद कहा कि जहां तक सफेद गेंद के प्रारूप की बात है तो भारत अपने क्रिकेट को एक अलग स्तर पर ले गया है। वह इस हफ्ते लंदन में थे जहां वे नवंबर में अपने देश एंटीगा और बारबुडा में होने वाली 'कॉमनवेल्थ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट मीटिंग' के आधिकारिक दूत के तौर पर नयी भूमिका निभा रहे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अर्शदीप को माफी मांगने की जरूरत नहीं थी; मिशेल के साथ हुई झड़प पर गौतम गंभीर

रिचर्ड्स ने भारतीय टीम की तारीफ करते हुए कहा, ''मेरी राय में भारत खेल को एक अलग स्तर पर ले गया है, खासकर सीमित ओवर (वनडे और टी20) में। ''

उन्होंने कहा, ''यह प्रशंसकों के लिए एक शानदार तोहफा है जो खेल के प्रति जुनूनी हैं और इसे प्यार करते हैं। मुझे लगता है कि उस प्यार और जुनून तथा जिस देश में यह खेला जाता है, उसकी वजह से ऐसा हुआ है। ''

यह पूछे जाने पर कि क्या नयी भूमिका के तौर पर उनके नए काम में क्रिकेट भी अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा, ''हम जानते हैं कि राष्ट्रमंडल देशों में क्रिकेट बहुत ज्यादा खेला जाता है। इन चीजों के लिए हम इस इलाके में मशहूर हैं। ''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RCB, MI से लेकर CSK तक, यहां देखें सभी टीमों के पहले 4 मैचों का IPL 2026 शेड्यूल

रिचर्ड्स ने सीमित ओवरों के क्रिकेट के शुरुआती वर्षों में कैरेबियाई दबदबे के दिनों को याद किया जब यह 60 ओवरों का खेल होता था। उन्होंने बताया, ''हमने पहला विश्व कप 1975 में जीता था और अगला 1979 में। आज हम वेस्टइंडीज जहां भी हैं, इसमें क्रिकेट की बहुत बड़ी भूमिका है। और तो और जो लोग पहले वेस्टइंडीज टीम के प्रशंसक रहे होंगे, उन्हें हमारे शानदार पल जरूर याद होंगे। ये कुछ ऐसी चीजें हैं जिनका वे इंतजार कर सकते हैं।‘’

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।