IPL 2026 Schedule: RCB, MI से लेकर CSK तक, यहां देखें सभी टीमों के पहले 4 मैचों के शेड्यूल
IPL 2026 Schedule- आईपीएल 2026 के पहले फेज का शेड्यूल जारी हो चुका है। पहले फेज में सभी टीमों को 4-4 मुकाबले खेलने को मिलेंगे। आईपीएल 2026 का आगाज डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वर्सेस सनराइजर्स हैदराबाद मैच से होगा।

IPL 2026 Schedule- आईपील 2026 के पहले फेज के शेड्यूल का ऐलान बीसीसीआई ने कर दिया है। आईपीएल के दौरान तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव है, जिस वजह से अभी पूरा शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। बीसीसीआई द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार चुनाव की तारीखें घोषित होने के बाद टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल घोषित किया जाएगा। बता दें, आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वर्सेस सनराइजर्स हैदराबाद मैच से होगा। यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले फेज में कुल 20 मैच 10 जगहों -बेंगलुरु, मुंबई, गुवाहाटी, न्यू चंडीगढ़, लखनऊ, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद और हैदराबाद- पर खेले जाएंगे। इस दौरान कुल 4 डबल हेडर होंगे।
सीजन के दौरान, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बेंगलुरु में पांच और रायपुर में दो होम मैच खेलेगी। पंजाब किंग्स न्यू चंडीगढ़ में चार और धर्मशाला में तीन होम मैच खेलेगी, जबकि राजस्थान रॉयल्स गुवाहाटी में तीन और जयपुर में चार होम मैच खेलेगी। आईए एक नजर सभी टीमों के शेड्यूल पर डालते हैं-
IPL 2026 RCB शेड्यूल
शनिवार, 28 मार्च - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - बेंगलुरु
रविवार, 5 अप्रैल - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स – बेंगलुरु
शुक्रवार, 10 अप्रैल - राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - गुवाहाटी
रविवार, 12 अप्रैल - मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - मुंबई
IPL 2026 MI शेड्यूल
रविवार, 29 मार्च - मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स - मुंबई
शनिवार, 4 अप्रैल - दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस – दिल्ली
मंगलवार, 7 अप्रैल - राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस – गुवाहाटी
रविवार, 12 अप्रैल - मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - मुंबई
IPL 2026 CSK शेड्यूल
सोमवार, 30 मार्च - राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स – गुवाहाटी
शुक्रवार, 3 अप्रैल - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स – चेन्नई
रविवार, 5 अप्रैल - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स – बेंगलुरु
शनिवार, 11 अप्रैल - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स – चेन्नई
IPL 2026 KKR शेड्यूल
रविवार, मार्च 29 - मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स - मुंबई
गुरुवार, 2 अप्रैल - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - कोलकाता
सोमवार, 6 अप्रैल - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स – कोलकाता
गुरुवार, 9 अप्रैल - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स – कोलकाता
IPL 2026 SRH शेड्यूल
शनिवार, 28 मार्च - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - बेंगलुरु
गुरुवार, 2 अप्रैल - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - कोलकाता
रविवार, 5 अप्रैल - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स - हैदराबाद
शनिवार, 11 अप्रैल - पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद – मुल्लानपुर
IPL 2026 GT शेड्यूल
मंगलवार, 31 मार्च - पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स – मुल्लानपुर
शनिवार, 4 अप्रैल - गुजरात टाइटन्स बनाम राजस्थान रॉयल्स – अहमदाबाद
बुधवार, 8 अप्रैल - दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटन्स – दिल्ली
रविवार, 12 अप्रैल - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटन्स – लखनऊ
IPL 2026 PBKS शेड्यूल
मंगलवार, 31 मार्च - पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स – मुल्लानपुर
शुक्रवार, 3 अप्रैल - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स – चेन्नई
सोमवार, 6 अप्रैल - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स – कोलकाता
शनिवार, 11 अप्रैल - पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद – मुल्लांपुर
IPL 2026 RR शेड्यूल
सोमवार, 30 मार्च - राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स – गुवाहाटी
शनिवार, 4 अप्रैल - गुजरात टाइटन्स बनाम राजस्थान रॉयल्स – अहमदाबाद
मंगलवार, 7 अप्रैल - राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस – गुवाहाटी
शुक्रवार, 10 अप्रैल - राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - गुवाहाटी
IPL 2026 LSG शेड्यूल
बुधवार, 1 अप्रैल - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स – लखनऊ
रविवार, 5 अप्रैल - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स - हैदराबाद
गुरुवार, 9 अप्रैल - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स – कोलकाता
रविवार, 12 अप्रैल - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटन्स – लखनऊ
IPL 2026 DC शेड्यूल

साइन इन