Virat Kohli will become second batsman in the world after Sachin Tendulkar to achieve this feat सचिन तेंदुलकर के बाद दुनिया में ऐसा कारनामा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बनेंगे विराट कोहली, चाहिए बस इतने रन, Cricket Hindi News - Hindustan

सचिन तेंदुलकर के बाद दुनिया में ऐसा कारनामा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बनेंगे विराट कोहली, चाहिए बस इतने रन

विराट कोहली आज जब मैदान पर उतरेंगे तो उनके सामने एक बड़ा रिकॉर्ड होगा। यह रिकॉर्ड है इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों का। फिलहाल किंग कोहली लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं।

Sun, 11 Jan 2026 12:16 PMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
सचिन तेंदुलकर के बाद दुनिया में ऐसा कारनामा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बनेंगे विराट कोहली, चाहिए बस इतने रन

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज आज वड़ोदरा में खेले जाने वाले पहले मैच से होने जा रहा है। इस मैच में ही विराट कोहली के सामने एक बड़ा रिकॉर्ड होगा। यह रिकॉर्ड है इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का। विराट कोहली फिलहाल सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकॉर्ड से तो काफी दूर हैं, मगर उनके पास इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर के साथ टॉप-2 में आज जगह बनाने का सुनहरा मौका है। किंग कोहली के बल्ले से अगर आज 42 रन निकलते हैं तो वह सचिन के ठीक पीछे दूसरे पायदान पर पहुंच जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शाहिद अफरीदी के बाद रोहित शर्मा के निशाने पर क्रिस गेल के वर्ल्ड रिकॉर्ड

विराट कोहली टेस्ट, वनडे और टी20 में मिलाकर अपने इंटरनेशनल करियर में अभी तक 556 मैच खेले हैं, जिसमें 52.58 की लाजवाब औसत के साथ उन्होंने 27975 रन बनाए हैं। कोहली के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 84 शतक और 145 अर्धशतक भी दर्ज हैं।

विराट कोहली अगर आज 25 रन बनाते हैं तो वह 28 हजार रन का आंकड़ा छू लेंगे। सचिन तेंदुलकर और कुमार संगाकारा के बाद वह ऐसा करने वाले दुनिया के मात्र तीसरे खिलाड़ी बनेंगे।

वहीं कोहली के बल्ले से 42 रन निकलते हैं तो वह कुमार संगाकारा को पछाड़ इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। संगाकार ने अपने करियर में 28016 रन बनाए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रो-को हैं धूम मचाने के लिए तैयार, जानें IND vs NZ वनडे सीरीज कैसे देखें लाइव

वहीं इस लिस्ट में टॉप पर बैठे ‘क्रिकेट के भगवान’ सचिन तेंदुलकर के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 34357 रन दर्ज है। विराट कोहली को अगर मास्टर ब्लास्टर का यह रिकॉर्ड तोड़ना है तो काफी मेहनत करनी होगी।

खूब गरज रहा है विराट कोहली का बल्ला

टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद विराट कोहली ने अचानक रौद्र रूप धारण कर लिया है। उनकी नजरें अब वर्ल्ड कप 2027 खेलने पर है, इसकी वजह से वह इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ-साथ डोमेस्टिक क्रिकेट में भी हिस्सा ले रहे हैं। 2025 में विराट कोहली के ODI आंकड़ों की बात करें तो, 13 मैचों में उन्होंने 65.1 की लाजवाब औसत के साथ 651 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने कुल तीन शतक जड़े। इन तीन में से दो शतक तो उन्होंने बैक टू बैक साउथ अफ्रीका के खिलाफ जड़े। जिस तरह कोहली ने 2025 का अंत किया था, उसी अंदाज में वह 2026 की शुरुआत भी करना चाहेंगे।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।