Rohit Sharma Eyes on Chris Gayle world record Most Sixes in ODI As Opener How Far Hitman is शाहिद अफरीदी के बाद रोहित शर्मा के निशाने पर क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड, सिर सजेगा 'सिक्सर किंग' का ताज, Cricket Hindi News - Hindustan

शाहिद अफरीदी के बाद रोहित शर्मा के निशाने पर क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड, सिर सजेगा 'सिक्सर किंग' का ताज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे वड़ोदरा में खेला जाना है। इस मैच में हर किसी की नजरें एक बार फिर रोहित शर्मा पर होगी। रोहित पहले वनडे में ही क्रिस गेल का सबसे ज्यादा छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ना चाहेंगे।

Sun, 11 Jan 2026 01:21 PMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
शाहिद अफरीदी के बाद रोहित शर्मा के निशाने पर क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड, सिर सजेगा 'सिक्सर किंग' का ताज

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज आज से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मैच वड़ोदरा के BCA स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में एक बार फिर हर किसी की नजरें रोहित शर्मा पर रहने वाली है। रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी अब सिर्फ वनडे क्रिकेट में ही एक्टिव है, ऐसे में फैंस उनकी झलक पाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते। रोहित शर्मा मैदान पर हों और वह कोई रिकॉर्ड ना तोड़े ऐसा बहुत कम बार होता है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में उनके सामने वनडे में ‘सिक्सर किंग’ बनने का मौका होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पंत हुए IND vs NZ वनडे सीरीज से बाहर, बीसीसीआई ने कर दिया रिप्लेसमेंट का ऐलान

अब आप सोच रहे होंगे कि रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में शाहिद अफरीदी का सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड तो तोड़ दिया है। तो आपकी जानकीर के लिए बता दें कि यह रिकॉर्ड वनडे में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का है।

रोहित शर्मा ने हाल ही में वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। हिटमैन से पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के नाम था। अफरीदी ने अपने करियर में 351 छक्के जड़े थे। मगर अब 355 छक्कों के साथ रोहित शर्मा ने यह वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हरियाण में साजिश रच बिहार में काटते हैं ATM, गिरोह के पास अपने CID; खुले राज

रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर इन 355 में से 327 छक्के जड़े हैं। वह वनडे में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल टॉप पर हैं। हालांकि रोहित और गेल के बीच अब ज्यादा अंतर रह नहीं गया है।

क्रिस गेल ने अपने वनडे करियर में पारी का आगाज करते हुए 328 छक्के जड़े थे, वहीं रोहित शर्मा 327 सिक्स के साथ दूसरे पायदान पर हैं। अगर आज न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में हिटमैन दो छक्के लगाते हैं तो वह इतिहास रच इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को भी अपने नाम कर लेंगे।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।