IND vs NZ Live Telecast 1st ODI When Where and How To Watch India vs New Zealand Live Streaming Online Free IND vs NZ Live Telecast, 1st ODI: कितने बजे शुरू होगा इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड पहला वनडे? जानें कहां और कैसे देखें लाइव, Cricket Hindi News - Hindustan

IND vs NZ Live Telecast, 1st ODI: कितने बजे शुरू होगा इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड पहला वनडे? जानें कहां और कैसे देखें लाइव

IND vs NZ Live Telecast 1st ODI: इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज 11 जनवरी से होने जा रहा है। रोहित शर्मा और विराट कोहली को एक साथ मैदान पर देखने के लिए फैंस बेताब हैं। आईए जानते हैं IND vs NZ लाइव मैच का लुत्फ कैसे उठाएं।

Sun, 11 Jan 2026 10:16 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
IND vs NZ Live Telecast, 1st ODI: कितने बजे शुरू होगा इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड पहला वनडे? जानें कहां और कैसे देखें लाइव

IND vs NZ Live Telecast 1st ODI: इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज रविवार, 11 जनवरी से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मैच वडोदरा बीसीए स्टेडियम में खेला जाना है। वडोदरा में 16 साल के लंबे अंतराल के बाद मेंस वनडे मैच का आयोजन होने जा रहा है। संयोग से, 2010 में शहर में खेला गया आखिरी वनडे मैच भी भारत और न्यूजीलैंड के बीच रिलायंस स्टेडियम में हुआ था। भारत ने वह मैच नौ विकेट से जीता था। फैंस इस सीरीज के जरिए एक बार फिर विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी को धूम मचाते हुए देखना चाहेंगे। इसके बाद काफी लंबे समय तक यह दोनों इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर दिखाई देंगे। दरअसल, भारत को अगले महीने टी20 वर्ल्ड कप खेलना है, जिसके बाद आईपीएल का आयोजन होगा। आईए एक नजर India vs New Zealand वनडे सीरीज से जुड़ी कुछ अहम जानकारियों पर डालते हैं-

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BCB अधिकारी ने तमीम इकबाल को 'इंडियन एजेंट' कहा; BAN कप्तान ने दी प्रतिक्रिया

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज कब होगी?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज रविवार, 11 जनवरी से होने जा रहा है। दूसरा मैच 14 जनवरी को तो तीसरा 18 जनवरी को खेला जाएगा।

भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज कहां होगी?

वडोदरा के कोटंबी स्टेडियम में 11 जनवरी को पहला मैच होगा, जबकि राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम और इंदौर के होलकर स्टेडियम में क्रमशः 14 और 18 जनवरी को अगले दो मैच होंगे।

IND vs NZ ODI सीरीज का पहला मैच कितने बजे शुरू होगा?

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का पहला मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर एक बजकर 30 मिनट से शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान (सूर्यकुमार यादव और माइकल ब्रेसवेल) आधा घंटा पहले यानी एक बजे मैदान पर उतरेंगे।

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड ODI सीरीज टीवी पर LIVE कैसे देखें और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कहां होगी?

IND vs NZ ODI सीरीज का सीधा प्रसारण टेलीविजन पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, और इसे JioHotstar वेबसाइट और एप्लीकेशन पर भी लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। आप लाइवहिंदुस्तान पर भी इस सीरीज की लाइव कवरेज देख सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3 भारतीय खिलाड़ी जो अगर विदेशी होते तो कभी ना होत ड्रॉप, रिंकू सिंह भी लिस्ट में

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड स्क्वॉड

भारत की वनडे टीम: शुभमन गिल (C), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (WK), श्रेयस अय्यर (VC), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (WK), नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल।

न्यूजीलैंड की वनडे टीम: माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), आदित्य अशोक, क्रिश्चियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, ज़ैक फाउल्क्स, मिच हे (विकेटकीपर), काइल जैमीसन, निक केली, जेडन लेनोक्स, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रे, विल यंग

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।