Virat Kohli breaks silence on being called an overseas player for RCB in IPL 2026 after moving to London विराट कोहली ने लंदन शिफ्ट होने के बाद खुद को ‘ओवरसीज प्लेयर’ कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, ‘मैं कोई विदेशी खिलाड़ी नही…’, Cricket Hindi News - Hindustan

विराट कोहली ने लंदन शिफ्ट होने के बाद खुद को ‘ओवरसीज प्लेयर’ कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, ‘मैं कोई विदेशी खिलाड़ी नही…’

मैं कोई विदेशी खिलाड़ी नहीं हूं। विराट कोहली ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि वह अब अपने परिवार के साथ ज्यादातर समय लंदन में बिताते हैं, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है आरसीबी 5 विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेलती है।

Sat, 4 April 2026 11:35 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
विराट कोहली ने लंदन शिफ्ट होने  के बाद खुद को ‘ओवरसीज प्लेयर’ कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, ‘मैं कोई विदेशी खिलाड़ी नही…’

परिवार के साथ समय बिताने के लिए लाइमलाइट से दूर टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ज्यादातर लंदन में दिखाई देते हैं। वह भारत ज्यादातर क्रिकेट खेलने ही आते हैं। जनवरी में टीम इंडिया के लिए आखिरी वनडे खेलने क बाद कोहली लंदन चले गए थे, इस दौरान उनके खूब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। कभी धोनी बच्चों के साथ लंदन की सड़कों पर घूमते दिखे तो कभी खाते-पिते। वहीं जब आईपीएल 2026 आया तो वह पूरी तैयारी के साथ भारत आए और आरसीबी के लिए पहले ही मैच में 69 रनों की शानदार पारी खेल जीत में अहम भूमिका निभाई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अरुण जेटली की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज या गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा?

विराट कोहली के ज्यादातर समय लंदन बिताने पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। सोशल मीडिया पर तो फैंस बातें करने लगे हैं कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2026 में 4 नहीं बल्कि 5 विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेल रही है। अब इस पर किंग कोहली ने खुद चुप्पी तोड़ी है।

RCB के साथ एक वीडियो में, कोहली ने होस्ट दानिश सैत के मशहूर मिस्टर नैग्स अवतार में मजाक में कहा, “लोग कह रहे हैं कि RCB पांच विदेशी खिलाड़ियों को खिला रही है, मुझे समझ नहीं आ रहा कि वे असल में क्या कह रहे हैं?”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL के इतिहास में दूसरी बार; 11 गेंदें खेलकर ये खिलाड़ी बना PBKS की जीत का हीरो

कोहली ने चेहरे पर हल्की मुस्कान के साथ जवाब दिया, “मुझे नहीं पता, आप मुझसे क्यों पूछ रहे हैं? विदेशी खिलाड़ियों से पूछिए। मैं कोई विदेशी खिलाड़ी नहीं हूं। क्या मैं कोई विदेशी खिलाड़ी हूं?”

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ सफलता के लंबे इंतज़ार को याद करते हुए, कोहली ने बताया कि फ्रैंचाइज़ के साथ अपने 18वें सीज़न में आखिरकार टाइटल जीतने के बाद उन्हें कितनी राहत मिली।

उन्होंने आगे कहा, "मैंने यह कहावत या कहावत सुनी थी, चार साल, पीठ पीछे बंदरबांट। उस रात मुझे सच में इसका मतलब महसूस हुआ। सब कुछ हल्का हो गया।"

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।