DC vs MI Pitch Report IPL 2026 8th Match Arun Jaitley Stadium Stats Highest Score Toss Update DC vs MI Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज या गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा? जानें, Cricket Hindi News - Hindustan

DC vs MI Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज या गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा? जानें

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली कैपिटल्स वर्सेस मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 का 8वां मैच आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

Sat, 4 April 2026 09:58 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
DC vs MI Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज या गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा? जानें

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली कैपिटल्स वर्सेस मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 का 8वां मुकाबला आज यानी शनिवार, 4 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी वर्सेस एमआई मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या- आधा घंटा पहले यानी 3 बजे मैदान पर उतरेंगे। दोनों ही टीमें यहां अपना-अपना पहला मैच जीतकर पहुंची है। दिल्ली ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को तो मुंबई ने कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने पहले मैच में धूल चटाई थी। आज दोनों टीमों की नजरें जीत की लय बरकरार रखने पर होगी। आईए एक नजर डीसी वर्सेस एमआई पिच रिपोर्ट पर डालते हैं-

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अय्यर पहुंचे कोहली के करीब, कूपर का ऑरेंज कैप पर कब्जा; पर्पल कैप किसके पास?

DC vs MI पिच रिपोर्ट

अरुण जेटली स्टेडियम (कोटला) की सतह से बल्लेबाजों को काफी मदद मिलने की उम्मीद है। 2023 के ODI वर्ल्ड कप के बाद से, यह उन मैदानों में से एक रहा है जहां स्कोरिंग रेट सबसे ज्यादा रहा है। T20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान, इस जगह पर हाई-स्कोरिंग मैच हुए थे, और IPL में भी ऐसा ही रहने की संभावना है। क्योंकि यह दिन का मैच है, इसलिए ओस का कोई रोल नहीं होगा, इसलिए टॉस कोई मायने नहीं रखेगा। हालांकि, मैच से एक दिन पहले नई दिल्ली में बारिश होने के बाद सतह को ढक दिया गया है। इसलिए, पहले गेंदबाजी करना अभी भी सही विकल्प हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:श्रेयस अय्यर पर फिर चला BCCI का चाबुक, इस बार पूरी टीम को भरना होगा दंड

अरुण जेटली स्टेडियम IPL रिकॉर्ड

मैच- 97

पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 47 (48.45%)

दूसरे बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 49 (50.52%)

टॉस जीतकर जीते गए मैच- 49 (50.52%)

टॉस हारकर जीते गए मैच- 47 (48.45%)

बिना रिजल्ट वाले मैच- 1 (1.03%)

हाईएस्ट स्कोर- 278/3

लोएस्ट स्कोर- 66

हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 205/0

एवरेज रन पर विकेट- 27.81

एवरेज रन पर ओवर- 8.61

एवरेज स्कोर पहले बैटिंग करते हुए- 170.02

DC vs MI हेड टू हेड

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की आईपीएल में अभी तक 37 बार भिड़ंत हुई है, जिसमें 21 मैच एमआई ने तो 16 मैच डीसी ने जीते हैं। पिछले 5 मैचों में मुंबई ने 4 बार दिल्ली को धूल चटाई है।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।