Vaibhav Suryavanshi wants to break Chris Gayle Highest inning of 175 in T20 world record not Yuvraj Singh six sixes युवराज सिंह के 6 छक्कों का नहीं, बल्कि T20 में क्रिस गेल के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ना चाहते हैं वैभव सूर्यवंशी, Cricket Hindi News - Hindustan

युवराज सिंह के 6 छक्कों का नहीं, बल्कि T20 में क्रिस गेल के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ना चाहते हैं वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी आगामी आईपीएल में क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं, जो पिछले 13 सालों से कोई नहीं तोड़ पाया है। यह रिकॉर्ड है टी20 में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का।

Mon, 16 March 2026 07:04 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
युवराज सिंह के 6 छक्कों का नहीं, बल्कि T20 में क्रिस गेल के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ना चाहते हैं वैभव सूर्यवंशी

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने बड़े ही कम समय में क्रिकेट की दुनिया में अपना नाम कमाया है। पिछले आईपीएल में डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी ने पहली गेंद पर छक्का लगाकर दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा था। उन्होंने अपने डेब्यू सीजन में शतक जड़ा और 7 मैचों में कुल 252 रन ठोक डाले। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आईपीएल के बाद वह लगातार डोमेस्टिक और इंटरनेशनल क्रिकेट में परफॉर्म करते रहे। उनकी इस ताबड़तोड़ बैटिंग के दम पर ही भारत अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप का भी खिताब जीतने में कामयाब रहा। वैभव ने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में 175 रनों की धुआंधार पारी खेल टीम इंडिया को चैंपियन बनाया। अब उन्होंने अपना अगला टारगेट बताया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाक के मुंह पर एक और तमाचा, T20 WC हारने के बाद बांग्लादेश ने वनडे में चटाई धूल

बीसीसीआई के सालाना अवॉर्ड समारोह के दौरान जब हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवंशी से पूछा कि आप इन तीन में से किस रिकॉर्ड को तोड़ना चाहेंगे। तो वैभव सूर्यवंशी ने यह जवाब दिया।

हर्षा के तीन ऑप्शन में से पहला एक ओवर में 6 छक्के, दूसरा क्रिस गेल का आईपीएल में 175 रन का रिकॉर्ड और तीसरा आईपीएल में सबसे तेज शतक। बता दें, वैभव सूर्यवंशी के नाम आईपीएल में 35 गेंदों पर दूसरी सबसे तेज सेंचुरी जड़ने का रिकॉर्ड है। इस लिस्ट में क्रिस गेल 30 गेंदों के साथ टॉप पर हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शाहीन ने बताया क्यों बांग्लादेश के सामने पस्त हुआ पाकिस्तान, हारा वनडे सीरीज

वैभव सूर्यवंशी ने इसके जवाब में कहा कि उन्हें आईपीएल में क्रिस गेल का 175 रनों का रिकॉर्ड तोड़ने का है।

बता दें, युवराज सिंह T20 में एक ओवर में 6 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज थे, उन्होंने यह कारनामा इंग्लैंड के खिलाफ 2007 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान किया था। वैभव सूर्यवंशी को भी छक्के लगाना खूब पसंद है, मगर उनका पहला टारगेट क्रिस गेल के 175 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ना है।

गेल ने 175 रनों की नाबाद पारी पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 2013 आईपीएल में खेली थी। यह सिर्फ आईपीएल की ही नहीं बल्कि टी20 क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी पारी है। टी20 क्रिकेट पिछले 13 सालों में काफी अलग स्तर पर पहुंच गया है, मगर आज तक गेल का यह रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाया है। जिस तरह वैभव सूर्यवंशी बल्लेबाजी करते हैं, उसे देखकर उम्मीद लगाई जा सकती है कि वह उनका यह रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।