Top 5 batsmen who scored the fastest century in T20 World Cup Bethell left chris gayle behind T-20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक जड़ने वाले टॉप-5 बैटर, बेथल ने गेल को छोड़ा पीछे, कितने भारतीय?, Cricket Hindi News - Hindustan

T-20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक जड़ने वाले टॉप-5 बैटर, बेथल ने गेल को छोड़ा पीछे, कितने भारतीय?

टी-20 विश्व कप में सबसे तेज शतक या सबसे कम गेंदों में शतक लगाने वाले बल्लेबाज न्यूजीलैंड के फिन एलेन हैं। उन्होंने विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों की क्लास लगाते हुए सिर्फ 33 गेंदों में शतक जड़ दिया। टॉप-5 में कौन-कौन हैं जानिए।

Sat, 7 March 2026 12:14 AMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
T-20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक जड़ने वाले टॉप-5 बैटर, बेथल ने गेल को छोड़ा पीछे, कितने भारतीय?

जेकब बेथल ने भारत के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली। वानखेड़े स्टेडियम में टी-20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड के 22 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज ने सिर्फ 45 गेंदों में शतक जड़ दिया। वे 48 गेंदों में 105 रन बनाकर पवेलियन लौटे। जेकब बेथल इस शानदार शतकीय पारी के साथ टी-20 विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए यह कारनामा किया।

टी-20 विश्व कप में सबसे तेज शतक या सबसे कम गेंदों में शतक लगाने वाले बल्लेबाज न्यूजीलैंड के फिन एलेन हैं। उन्होंने विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों की क्लास लगाते हुए सिर्फ 33 गेंदों में शतक जड़ दिया। यह विश्व कप के इतिहास का सबसे तेज शतक है। इसके एक दिन बाद जेकब बेथल ने इस टूर्नामेंट में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में अपना नाम दूसरे नंबर पर दर्ज करा दिया। उन्होंने भारत के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल में सिर्फ 45 गेंदों में शतक जड़ा और क्रिस गेल के 47 गेंदों में शतक के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टी-20 विश्व कप में इंग्लैंड के 4 बैटर लगा चुके हैं शतक, भारतीय कितने? पाक आगे
ये भी पढ़ें:हर कोई रिंकू सिंह नहीं होता., वीरेंद्र सहवाग ने ENG बल्लेबाजों को क्यों चिढ़ाया?

टी-20 विश्व कप में सबसे कम गेंदों में शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे और चौथे नंबर पर यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर वेस्टइंडीज के पूर्व सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल हैं। उन्होंने साल 2016 के टी-20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ 47 गेंदों में शतकीय पारी खेली थी। इसके बाद भी गेल का ही नाम है। उन्होंने साल 2007 के विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ 50 गेंदों में शतक जड़ा था। यह टी-20 विश्व कप के इतिहास का पहला शतक था। गेल ने इस मैच में 57 गेंदों में 10 छक्कों और 7 छक्कों की मदद से 117 रन बनाए थे। सूची में पांचवें स्थान पर हैरी ब्रुक का नाम है। उन्होंने साल 2026 के टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान के गेंदबाजों को आड़े हाथों लिया और सिर्फ 50 गेंदों में शतक जड़ दिया। 51 गेंदों में शतकीय पारी के साथ ब्रैंडन मैक्कुलम इस सूची में 6वें स्थान पर हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 2012 के विश्व कप में यह कारनामा किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अभिषेक शर्मा से भी बदतर थी विराट कोहली की फॉर्म, लेकिन फाइनल में मिटा दिए थे दाग

टी-20 विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप-6 बैटर

फिन एलेन- 33 गेंदों में बनाम साउथ अफ्रीका (2026)

जेकब बेथल-45 गेंदों में बनाम भारत (2026)

क्रिस गेल-47 गेदों में बनाम इंग्लैंड (2016)

क्रिस गेल-50 गेंदों में बनाम साउथ अफ्रीका (2007)

हैरी ब्रुक- 50 गेदों में बनाम पाकिस्तान (2026)

ब्रैंडन मैक्कुलम- 51 गेंदों में बनाम बांग्लादेश (2012)

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।