Four England batsmen have scored centuries in the T20 World Cup know how many Indians टी-20 विश्व कप में इंग्लैंड के 4 बैटर लगा चुके हैं शतक, जानिए भारतीय कितने? पाकिस्तान आगे, Cricket Hindi News - Hindustan

टी-20 विश्व कप में इंग्लैंड के 4 बैटर लगा चुके हैं शतक, जानिए भारतीय कितने? पाकिस्तान आगे

इंग्लैंड के चार बल्लेबाजों ने टी-20 विश्व कप के इतिहास में शतकीय पारी खेली है। वहीं, पाकिस्तान के नाम इस टूर्नामेंट में तीन शतक हैं। जानिए भारत ने इस प्रतिष्ठित इवेंट में कितने शतक लगाए हैं।

Fri, 6 March 2026 11:22 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
टी-20 विश्व कप में इंग्लैंड के 4 बैटर लगा चुके हैं शतक, जानिए भारतीय कितने? पाकिस्तान आगे

टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के 22 साल के युवा बल्लेबाज ने 140 करोड़ भारतीयों की सांसें अंत तक थाम कर रख दी थीं। उन्होंने गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 48 गेंदों में 105 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। इस पारी के साथ वे विश्व कप के नॉकआउट मुकाबलों में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। वे इस टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबलों में शतक जड़ने वाले भी फिन एलेन के बाद दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने। अपनी पारी के दौरान बेथल ने 8 चौके और 7 छक्के जड़े और उनका स्ट्राइक रेट 218 का रहा। वे दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से वे रन आउट हुए नहीं तो भारत के मुंह से जीत छीन ही ली थी।

जेकब बेथल इस शतक के साथ टी-20 विश्व कप के इतिहास में शतक जड़ने वाले इंग्लैंड के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। इंग्लैंड की ओर से इस टूर्नामेंट में पहला शतक एलेक्स हेल्स ने साल 2014 के विश्व कप में चटोग्राम में श्रीलंका के खिलाफ जड़ा था। तब उन्होंने नाबाद 116 रनों की पारी खेली थी। जोस बटलर इंग्लैंड की ओर से टी-20 विश्व कप में शतक जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज बने थे। उन्होंने साल 2021 में शारजहां के मैदान में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 101 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद साल 2026 के विश्व कप में हैरी ब्रुक ने पेल्लेकेले में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली थी। इसके बाद गुरुवार 5 मार्च को खेले गए मुकाबले में जेकब बेथल ने 105 रनों की पारी खेली और लिस्ट में नाम दर्ज कराने वाले चौथे बल्लेबाज बने। अब तक टी-20 विश्व कप में कुल 18 शतक लगे हैं जिसमें से 4 इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने लगाए हैं। जो किसी भी देश द्वारा इस टूर्नामेंट में लगाए गए सर्वाधिक शतक हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हर कोई रिंकू सिंह नहीं होता., वीरेंद्र सहवाग ने ENG बल्लेबाजों को क्यों चिढ़ाया?
ये भी पढ़ें:अभिषेक शर्मा से भी बदतर थी विराट कोहली की फॉर्म, लेकिन फाइनल में मिटा दिए थे दाग

इंग्लैंड के लिए टी20 विश्व कप में शतक:

116* - एलेक्स हेल्स बनाम श्रीलंका, चटोग्राम, 2014;

105 - जैकब बेथेल बनाम भारत, मुंबई विश्व कप, 2026;

101* - जोस बटलर बनाम श्रीलंका, शारजाह, 2021;

100 - हैरी ब्रूक बनाम पाकिस्तान, पल्लेकेले, 2026।

भारत की ओर से अभी तक टी-20 विश्व कप में एक ही शतकवीर बना है, वो भी आज से 16 साल पहले। सुरेश रैना भारत की ओर से टी-20 विश्व कप में शतक जड़ने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। उन्होंने साल 2010 के विश्व कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ग्रॉस आइसलेट के मैदान पर 9 चौके और 5 छक्कों की मदद से 60 गेंदों में 101 रन बनाए थे। पाकिस्तान टी-20 विश्व कप में शतक जड़ने के मामले में भारत से आगे है। भारत के अभी तक सिर्फ एक बल्लेबाज ने इस टूर्नामेंट में शतकीय पारी खेली है, वहीं पाकिस्तान के दो बल्लेबाजों ने यह कारनामा किया है और कुल तीन शतक लगाए हैं। साल 2014 के विश्व कप में मीरपुर में बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तानी बल्लेबाज अहमद शहजाद ने 10 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 62 गेंदों में नाबाद 111 रन बनाए थे। इसके बाद 2026 के टी-20 विश्व कप में साहिबजादा फरहान ने पहले नामीबिया के खिलाफ 58 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए उसके बाद श्रीलंका के खिलाफ भी 60 गेंदों में शतकीय पारी खेली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संजू सैमसन के छक्के से ICC को आई धोनी की याद, शेयर किया दुर्लभ वीडियो, देखिए
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।