Tilak Varma कितने मैचों के लिए हुए टीम इंडिया से बाहर? क्या वर्ल्ड कप से पहले कर पाएंगे वापसी!
तिलक वर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ 21 जनवरी से शुरू हो रही 5 मैच की टी20 सीरीज के पहले दो मैच मिस सकते हैं, जो नागपुर और रायपुर में खेले जाने हैं। इसके बाद भी अगले तीन मैचों में उनके खेलने या ना खेलने पर फैसला फिटनेस के आधार पर होगा।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय टीम के लिए बुरी खबर सामने आई है। स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा चोटिल हो गए हैं और उनकी सर्जरी भी हुई है। बताया जा रहा है कि तिलक वर्मा जो विजय हजारे ग्रुप मैच के लिए राजकोट में थे, उन्हें ग्रोइन में कुछ दर्द की शिकायत थी और उन्हें स्कैन के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। ग्रोइन एरिया में दर्द की शिकायत के बाद हैदराबाद के इस बल्लेबाज़ का एक छोटा सा प्रोसीजर हुआ। 23 साल के इस खिलाड़ी का इलाज राजकोट के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में हुआ। सर्जरी के बाद वह कुछ समय तक टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं। हालांकि बीसीसीआई का अभी तक इस मुद्दे पर कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है।
स्पोर्ट्सस्टार के अनुसार तिलक वर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ 21 जनवरी से शुरू हो रही 5 मैच की टी20 सीरीज के पहले दो मैच मिस सकते हैं, जो नागपुर और रायपुर में खेले जाने हैं। इसके बाद भी अगले तीन मैचों में उनके खेलने या ना खेलने पर फैसला फिटनेस के आधार पर होगा।
भारत को 7 फरवरी को अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप मैच खेलना है। अगर तिलक वर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टी20 तक भी फिट हो जाते हैं तो भारतीय टीम राहत की सांस ले सकती है।
तिलक वर्मा ने पिछले कुछ समय से टी20 क्रिकेट में भारत के लिए अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने साउथ अफ्रीका में लगातार दो पारियों में शतक जड़े। इसके अलावा पिछले साल हुए एशिया कप फाइनल में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
पूरा देश अब तिलक वर्मा के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करेगा ताकि वह भारत को टी20 वर्ल्ड कप डिफेंड करने में अपना योगदान दे सकते।
तिलक वर्मा के T20I करियर की बात करें तो, अभी तक खेले 40 मैचों में उन्होंने 49.29 की शानदार औसत के साथ 1183 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 6 अर्धशतक जड़े हैं।





साइन इन