Vijay Hazare Trophy Highlights: 7वें राउंड का खेल खत्म हो गया है। आज के दिन आकर्षण का केंद्र हार्दिक पांड्या रहे, जिनके ऑलराउंड परफॉर्मेंस के दम पर बड़ौदा जीता। वहीं मुंबई को पंजाब ने रोमांचक मैच में 1 रन से हराया। हार्दिक पांड्या ने 31 गेंदों पर 75 रनों की धुआंधार पारी खेलने के साथ-साथ गेंदबाजी में 10 ओवर का कोटा भी पूरा किया जिसमें उन्होंने 3 विकेट लिए। 7वें और फाइनल राउंड के बाद क्वार्टरफाइनल का भी शेड्यूल साफ हो गया है। दिल्ली, सौराष्ट्र, पंजाब, मुंबई, यूपी, विदर्भ, कर्नाटक और मध्य प्रदेश नॉकआउट में पहुंचे हैं।
8 Jan 2026, 05:18:35 PM IST
Vijay Hazare Trophy Live Score- आज के मैच के नतीजे
Vijay Hazare Trophy Live Score- सौराष्ट्र ने गुजरात को 145 रनों से हराया
आंध्र ने सर्विसेज को पांच विकेट से हराया
रेलवे ने ओडिशा को पांच विकेट से हराया
दिल्ली ने हरियाणा को नौ विकेट से हराया
हिमाचल प्रदेश ने सिक्किम को नौ विकेट से हराया
छत्तीसगढ़ ने उत्तराखंड को सात रनों से हराया
पंजाब ने मुंबई को एक रन से हराया
महाराष्ट्र ने गोवा को पांच रनों से हराया
यूपी ने बंगाल को पांच विकेट से हराया
विदर्भ ने असम को 160 रनों से हराया
जम्मू-कश्मीर ने हैदराबाद को तीन विकेट से हराया
बड़ौदा ने चंडीगढ़ को 149 रनों से हराया
तमिलनाडु ने केरल को 77 रनों से हराया
त्रिपुरा ने झारखंड को 197 रनों से हराया
राजस्थान ने पुडुचेरी को 132 रनों से हराया
मध्य प्रदेश ने कर्नाटक को सात विकेट से हराया
8 Jan 2026, 05:00:17 PM IST
Vijay Hazare Trophy Live Score- विजय हजारे के 7वें राउंड की हाइलाइट्स
8 Jan 2026, 04:44:05 PM IST
Baroda vs Chandigarh Live Score- बड़ोदा जीता, हार्दिक पांड्या ने बॉलिंग में दिखाया दम
Baroda vs Chandigarh Live Score- हार्दिक पांड्या ने तीन विकेट लिए, और उन्होंने अपने 10 ओवर पूरे किए। बड़ौदा ने 149 रनों से शानदार जीत हासिल की।
8 Jan 2026, 04:42:58 PM IST
UP vs Bengal Live Score- यूपी 5 विकेट से जीता
UP vs Bengal Live Score- रिंकू सिंह ने बंगाल के खिलाफ चेज में यूपी को आसान जीत दिलाई। यूपी ने पांच विकेट से जीत हासिल की।
8 Jan 2026, 04:11:56 PM IST
Jharkhand vs Tripura Live Score- झारखंड की उम्मीदों पर त्रिपुरा ने फेरा पानी
Jharkhand vs Tripura Live Score- त्रिपुरा ने 197 रनों से बड़ी जीत हासिल की और इसके साथ ही नॉकआउट के लिए क्वालीफाई करने की झारखंड की उम्मीदें खत्म हो गईं।
8 Jan 2026, 03:57:56 PM IST
Andhra vs Service Live Score- आंध्र ने सर्विसेज को हराया
Andhra vs Service Live Score- आंध्र ने सर्विसेज़ को पांच विकेट से हराया। के. महीप कुमार ने नाबाद फिफ्टी बनाकर जीत में अहम भूमिका निभाई।
8 Jan 2026, 03:25:31 PM IST
Karnataka vs MP Live Score- मध्य प्रदेश ने कर्नाटक को हराया
Karnataka vs MP Live Score- मध्य प्रदेश ने कर्नाटक के खिलाफ सात विकेट से जल्दी जीत हासिल करके क्वालिफिकेशन की अपनी संभावनाओं को मज़बूत किया।
8 Jan 2026, 03:22:03 PM IST
UP vs Bengal Live Score- ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक
UP vs Bengal Live Score- ध्रुव जुरेल ने शतक बनाया। बंगाल के खिलाफ 270 रनों की चेज में यूपी कंट्रोल में है। 31 ओवर में यूपी का स्कोर 197/2 है।
8 Jan 2026, 03:02:07 PM IST
Mumbai vs Punjab Live Score- मुंबई 1 रन से हारा
Mumbai vs Punjab Live Score- सरफराज खान की 20 गेंदों पर 62 रनों की तूफानी पारी पर मुंबई के बल्लेबाजों ने पानी फेर दिया है। मुंबई को पंजाब के हाथों 1 रन से हार का सामना करना पड़ा है।
8 Jan 2026, 02:51:07 PM IST
UP vs Bengal Live Score- ध्रुव जुरेल की फिफ्टी
UP vs Bengal Live Score- ध्रुव जुरेल का अर्धशतक।बंगाल के खिलाफ 270 रनों की चेज में यूपी कंट्रोल में है। 19 ओवर में यूपी 110/1।
8 Jan 2026, 02:46:23 PM IST
Mumbai vs Punjab Live Score- श्रेयस अय्यर अर्धशतक से चूके
Mumbai vs Punjab Live Score- श्रेयस अय्यर 34 गेंदों पर 45 रन बनाकर आउट हुए। सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे ने निराश किया। मुंबई जीत की दहलीज पर है।
8 Jan 2026, 02:08:58 PM IST
Mumbai vs Punjab Live Score- सरफराज खान आउट
Mumbai vs Punjab Live Score- सरफराज खान ने मात्र 20 गेंदों पर 7 चौकों और 5 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 62 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्हें मयंक मार्कंडे ने LBW आउट किया।
8 Jan 2026, 01:59:48 PM IST
Mumbai vs Punjab Live Score- सरफराज का कोहराम
Mumbai vs Punjab Live Score- सरफराज खान ने पंजाब के खिलाफ 15 गेंदों में फिफ्टी ठोकी। वह रेड हॉट फॉर्म में हैं। उन्होंने अभिषेक शर्मा के एक ओवर में 30 रन बटौरे।
8 Jan 2026, 01:54:48 PM IST
Delhi vs Haryana Live Score- दिल्ली क्वार्टर फाइनल में
Delhi vs Haryana Live Score- दिल्ली ने हरियाणा को 9 विकेट से हराकर क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। नीतीश राणा ने शानदार अर्धशतक जड़ा।
8 Jan 2026, 01:00:53 PM IST
Vijay Hazare Trophy Live Score- बड़ोदा और सौराष्ट्र 400 से चूके
Vijay Hazare Trophy Live Score- गुजरात बनाम सौराष्ट्र 383/4
आंध्र बनाम सर्विसेज 165 ऑल-आउट
ओडिशा 252 ऑल-आउट बनाम रेलवे
दिल्ली 60/1 बनाम हरियाणा 105 ऑल-आउट
हिमाचल प्रदेश बनाम सिक्किम 82/6*
छत्तीसगढ़ 265 ऑल-आउट बनाम उत्तराखंड
मुंबई बनाम पंजाब 216 ऑल-आउट
गोवा बनाम महाराष्ट्र 249/7
बंगाल 269 ऑल-आउट बनाम यूपी
असम 308/7 बनाम विदर्भ
हैदराबाद 268/9 बनाम जम्मू-कश्मीर
बड़ौदा 391 ऑल-आउट बनाम चंडीगढ़
केरल बनाम तमिलनाडु 294/8
झारखंड बनाम त्रिपुरा 320 ऑल-आउट
पुडुचेरी बनाम राजस्थान 269/8
कर्नाटक 207 ऑल-आउट बनाम मध्य प्रदेश
8 Jan 2026, 12:50:17 PM IST
Hyderabad vs J&K Live Score- नीतीश रेड्डी की फिफ्टी के दम पर हैदराबाद 268/9
Hyderabad vs J&K Live Score- नीतीश रेड्डी की नाबाद फिफ्टी की मदद से हैदराबाद ने 50 ओवर में 268/9 रन बनाए। औकिब नबी ने तीन निचले क्रम के विकेट लेकर सर्वश्रेष्ठ आंकड़े हासिल किए।
8 Jan 2026, 12:38:06 PM IST
Goa vs Maharashtra Live Score- ऋतुराज गायकवाड़ का शतक
Goa vs Maharashtra Live Score- ऋतुराज गायकवाड़ ने गोवा के खिलाफ कप्तानी पारी खेलते हुए शतक जड़ दिया है। उनके इस शतक के दम पर महाराष्ट्र ने निर्धारित 50 ओवर में 249 रन बोर्ड पर लगाए हैं। गायकवाड़ 134 रन बनाकर नाबाद रहे। 25 रन पर आधी टीम और 52 रन पर 6 विकेट खोने के बाद यह एक शानदार स्कोर है।
8 Jan 2026, 12:22:23 PM IST
Punjab vs Mumbai Live Score- पंजाब 216 पर ढेर
Punjab vs Mumbai Live Score- अभिषेक शर्मा की अगुवाई वाली पंजाब की टीम 216 रनों पर ढेर हो चुकी है। मुशीर खान ने मुंबई के लिए सर्वाधिक 3 विकेट लिए। बता दें, पंजाब और मुंबई पहले ही क्वार्टरफाइनल में पहुंच चुकी है।
8 Jan 2026, 12:15:25 PM IST
Goa vs Maharashtra Live Score- ऋतुराज गायकवाड़ शतक के करीब
Goa vs Maharashtra Live Score: टॉप ऑर्डर के बुरी तरह फेल होने के बाद महाराष्ट्र के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ शतक की ओर बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र का स्कोर 45 ओवर के बाद 7 विकेट के नुकसान पर 166 रन है। गायकवाड़ 87 रन बनाकर नाबाद हैं।
8 Jan 2026, 11:52:18 AM IST
Baroda vs Chandigarh Live Score: जितेश शर्मा ने भी ठोका तूफानी अर्धशतक
Baroda vs Chandigarh Live Score: हार्दिक पांड्या के आउट होने के बावजूद बड़ोदा के रनरेट में कमी नहीं आई है क्योंकि जितेश शर्मा तबाही मचा रहे हैं। वह 27 गेंदों पर 66 रन पर बैटिंग कर रहे हैं। अभी तक 7 चौकें और 4 छक्के लगा चुके हैं।
8 Jan 2026, 11:47:44 AM IST
Tamil Nadu vs Kerala Live Score: एन जगदीशन ने ठोका शतक
Tamil Nadu vs Kerala Live Score: एन जगदीसन ने अपना शतक पूरा किया और तमिलनाडु लगातार आगे बढ़ रही है। 37 ओवर में तमिलनाडु का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 180 रन है।
8 Jan 2026, 11:33:28 AM IST
Delhi vs Haryana Live Score- हरियाणा 105 पर ढेर
Delhi vs Haryana Live Score- दिल्ली की शानदार गेंदबाजी के आगे हरियाणा ने मात्र 105 के स्कोर पर घुटने टेक दिए हैं। ईशान शर्मा, नवदीप सैनी और प्रिंस यादव तीनों ने 3-3 विकेट चटकाए।
8 Jan 2026, 11:17:33 AM IST
Baroda vs Chandigarh Live Score: हार्दिक पांड्या हुए आउट
Baroda vs Chandigarh Live Score: हार्दिक पांड्या 75 रनों की तूफानी पारी खेलकर आउट हुए। 31 गेंदों पर उन्होंने 2 चौके और 9 छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 241.94 का रहा। पांड्या को जगजीत सिंह संधू ने आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया।
8 Jan 2026, 11:10:46 AM IST
Baroda vs Chandigarh Live Score: हार्दिक पांड्या शतक के करीब
Baroda vs Chandigarh Live Score: हार्दिक पांड्या 28 गेंदों पर 73 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं। वह अभी तक 9 छक्के जड़ चुके हैं। उनका स्ट्राइक रेट 260 का है। वह तेजी से शतक की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।
8 Jan 2026, 10:55:51 AM IST
Baroda vs Chandigarh Live Score: हार्दिक पांड्या की तूफानी फिफ्टी
Baroda vs Chandigarh Live Score: हार्दिक पांड्या ने चंडीगढ़ के खिलाफ एकबार फिर अपना रौद्र रूप दिखाया है। उन्होंने 19 गेंदों पर फिफ्टी जड़ी, जिसमें 2 चौके और 6 छक्के शामिल हैं।
8 Jan 2026, 10:45:39 AM IST
Baroda vs Chandigarh Live Score: हार्दिक पांड्या क्रीज पर
Baroda vs Chandigarh Live Score: बड़ौदा का चौथा विकेट गिर गया, क्रुणाल पांड्या 20 रन बनाकर आउट हो गए। अब उनके भाई हार्दिक पांड्या आए हैं, जिन्होंने कुछ दिन पहले ही इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था। उनसे वैसे ही प्रदर्शन की उम्मीद है – बड़ौदा को उनसे मुश्किल समय में अच्छा खेलने की ज़रूरत है, और यह हमेशा से उनकी खासियत रही है।
8 Jan 2026, 10:11:00 AM IST
Delhi vs Haryana Live Score- ईशांत शर्मा का कहर जारी
Delhi vs Haryana Live Score- ईशांत शर्मा को एक और विकेट मिला और दिल्ली पूरी तरह से कंट्रोल में है। हरियाणा 30/4 पर संघर्ष कर रहा है। ईशांत की यह तीसरी सफलता है।
8 Jan 2026, 09:59:53 AM IST
Karnataka vs MP Live Score- कर्नाटक की सधी हुई शुरुआत
Karnataka vs MP Live Score- कर्नाटक के ओपनर देवदत्त पडिक्कल और मयंक अग्रवाल ने अच्छी शुरुआत की और नौ ओवर में अपनी टीम का स्कोर 49 रन तक पहुंचाया।
8 Jan 2026, 09:51:47 AM IST
Vijay Hazare Trophy Live Score- अभिषेक शर्मा ने किया निराश
Vijay Hazare Trophy Live Score- पंजाब की आखिरी राउंड में शुरुआत खराब रही है। कप्तान अभिषेक शर्मा समेत पंजाब के तीन विकेट जल्दी गिर गए हैं।