AUS vs ENG Usman Khawaja became emotional after his retirement described how he was feeling throughout the entire match रिटायरमेंट के बाद इमोशनल हुए उस्मान ख्वाजा, बताया पूरे मैच के दौरान कैसा कर रहे थे महसूस; बहुत मुश्किल था…, Cricket Hindi News - Hindustan

रिटायरमेंट के बाद इमोशनल हुए उस्मान ख्वाजा, बताया पूरे मैच के दौरान कैसा कर रहे थे महसूस; बहुत मुश्किल था…

उस्मान ख्वाजा ने कहा कि बहुत मुश्किल था, मैं कूल दिखने की कोशिश कर रहा था लेकिन पूरे टेस्ट मैच में मुझे अपने इमोशंस को कंट्रोल करना बहुत मुश्किल लगा। मुझे ध्यान लगाने में मुश्किल हो रही थी। खुशी है कि हम जीत गए और यह कुछ ऐसा है जिसे मैं अपनी पूरी जिंदगी याद रखूंगा।

Thu, 8 Jan 2026 10:38 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
रिटायरमेंट के बाद इमोशनल हुए उस्मान ख्वाजा, बताया पूरे मैच के दौरान कैसा कर रहे थे महसूस; बहुत मुश्किल था…

ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने एशेज 2025-26 के खत्म होने के साथ-साथ अपने इंटरनेशनल क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया है। ख्वाजा ने अपने रिटायरमेंट का ऐलान सिडनी टेस्ट से पहले ही कर दिया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले 88 टेस्ट मैचों में उन्होंने टीम की जीत में कई बार अहम भूमिका निभाई। वह WTC 2023 फाइनल में भी ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा था। सिडनी में अपना आखिरी टेस्ट मैच खेलने के दौरान उस्मान ख्वाजा काफी इमोशनल नजर आए। इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने उन्हें आखिरी बार मैदान पर उतरने के लिए गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया। ख्वाजा ने मैच के बाद बताया कि उन्हें पूरे मैच के दौरान अपने इमोशन पर कंट्रोल करना काफी मुश्किल लगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्मिथ या हेड…कौन बना POTM? प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड ले गया ये सीनियर खिलाड़ी

उस्मान ख्वाजा ने मैच के बाद कहा, “इसका बहुत मतलब है। मुझे बस जीत चाहिए थी। आखिरी जीत के लिए शुक्रगुजार हूं और अपनी टीम के साथियों के साथ जश्न मना रहा हूं। बहुत मुश्किल था, मैं कूल दिखने की कोशिश कर रहा था लेकिन पूरे टेस्ट मैच में मुझे अपने इमोशंस को कंट्रोल करना बहुत मुश्किल लगा। मुझे ध्यान लगाने में मुश्किल हो रही थी। खुशी है कि हम जीत गए और यह कुछ ऐसा है जिसे मैं अपनी पूरी जिंदगी याद रखूंगा। अब मैं आराम कर सकता हूं। बहुत-बहुत धन्यवाद।"

उन्होंने आगे कहा, "हम हमेशा और ज्यादा चाहते हैं। SCG में वापस आकर, आखिरी बार धन्यवाद। 88 टेस्ट मैच, दुनिया भर में इतने सारे रन, हर चीज के लिए धन्यवाद और मैं इसी बात पर खत्म करना चाहता था। कुछ लोगों ने अपने परिवार को खो दिया है, मैं खुशकिस्मत हूं कि मेरे माता-पिता अभी भी मेरे साथ हैं। मेरा परिवार, मेरी पत्नी, मेरे बच्चे और एक और आने वाला है। मुझे क्रिकेट का खेल पसंद है लेकिन क्रिकेट के बाहर की जिंदगी ज्यादा जरूरी रही है। थोड़े दबाव में कुछ मुश्किल रन बनाए, आखिर में हमने काम पूरा कर दिया।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:WTC: ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत कायम, इंग्लैंड 7वें नंबर; जानिए कहां है टीम इंडिया?

बता दें, ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज 4-1 से अपने नाम की है। ख्वाजा ने इस सीरीज में बतौर सलामी बल्लेबाज शुरुआत की थी, मगर बाद में ट्रैविस हेड को पारी का आगाज करने का मौका मिला, जिस वजह से ख्वाजा को मिडिल ऑर्डर में खेलना पड़ा। इस सीरीज में खेले 4 मैचों की 7 पारियों में उन्होंने 25.14 की औसत के साथ 176 रन बनाए।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।