पाकिस्तान अब कैसे टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के लिए कर सकता है क्वालीफाई? न्यूजीलैंड के सामने भी चुनौती
पाकिस्तान वर्सेस न्यूजीलैंड मैच बारिश की भेट चढ़ने से दोनों टीमों की मुश्किलें बढ़ गई है। अब सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए दोनों टीमों को अपने-अपने बचे दो सुपर-8 के मैच जीतने होंगे।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 का आगाज अच्छा नहीं रहा। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सुपर-8 का पहला मैच शनिवार, 21 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना था, मगर इंद्रदेव को कुछ और ही मंजूर था। बारिश के कारण यह मैच रद्द हो गया, सुपर-8 में कोई रिजर्व डे नहीं है जिस वजह से दोनों टीमों के बीच 1-1 अंक बांट दिया गया। PAK vs NZ मैच रद्द होनों से पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दोनों टीमों की मुश्किलें बढ़ गई है। अब सेमीफाइनल के लिए उन्हें बचे दो मुकाबलों में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। एक हार उनकी सेमीफाइनल की उम्मीदों को तगड़ा झटका दे सकती है। आईए समझते हैं पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल समीकरण-
सुपर-8 का पहला मुकाबला बारिश के भेट चढ़ने के बाद पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 1-1 अंक बांट दिया गाय है। अब पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दोनों टीमों को अगले दो मैच श्रीलंका और इंग्लैंड के खिलाफ खेलने है।
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के पास अब अधिकतम 5 पॉइंट्स तक पहुंचने का मौका है, अगर वह अगले दोनों मैच जीतने में कामयाब रहती है तो।
अगर पाकिस्तान और न्यूजीलैंड सुपर-8 के अपने-अपने अगले दोनों मैच जीत जाती है तो वह 5 पॉइंट्स के साथ सेमीफाइनल में जगह बना सकती है, क्योंकि 4 पॉइंट्स के साथ श्रीलंका और इंग्लैंड ऐसा नहीं कर पाएगी।
वहीं पाकिस्तान या न्यूजीलैंड को सुपर-8 में आगे एक भी हार का सामना करना पड़ता है तो उनकी मुश्किलें बढ़ जाएगी। इस स्थिति में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की गाड़ी 3 अंकों से आगे नहीं बढ़ पाएगी और सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए उन्हें दूसरी टीमों के रिजल्ट पर निर्भर रहना होगा।
पाकिस्तान का अगला मैच 24 फरवरी को इंग्लैंड से तो 28 फरवरी को श्रीलंका से है।
वहीं न्यूजीलैंड 25 फरवरी को श्रीलंका से तो 27 फरवरी को इंग्लैंड से भिड़ेगी।





साइन इन