this is the standard of PSL People are having fun with the batters confusion and the fielders stupidity watch VIDEO तो ये है PSL का स्टैंडर्ड! बल्लेबाजों की गफलत और फील्डर की 'बेवकूफी' पर लोग ले रहे मजे; VIDEO, Cricket Hindi News - Hindustan

तो ये है PSL का स्टैंडर्ड! बल्लेबाजों की गफलत और फील्डर की 'बेवकूफी' पर लोग ले रहे मजे; VIDEO

पाकिस्तान सुपर लीग में बुधवार को कुछ ऐसा हुआ जो गली क्रिकेट तक में भी कभी-कभार ही देखने को मिलता होगा। बल्लेबाजों के बीच रन लेने को लेकर हां-ना के कन्फ्यूजन के बीच फील्डर की बेवकूफी। थ्रो करने के बजाय पहले दौड़कर आउट करने की कोशिश और बाद में दिशाहीन थ्रो। अब सोशल मीडिया यूजर्स इसके मजे ले रहे हैं। 

Thu, 16 April 2026 10:57 AMChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
तो ये है PSL का स्टैंडर्ड! बल्लेबाजों की गफलत और फील्डर की 'बेवकूफी' पर लोग ले रहे मजे; VIDEO

पाकिस्तान सुपर लीग में बुधवार के मैच में बाबर आजम के शानदार प्रदर्शन की खूब चर्चा हुई। उनके नाबाद अर्धशतक की बदौलत पेशावर जल्मी ने क्वेटा ग्लेडिएटर्स को 8 विकेट से शिकस्त दे दी। लेकिन मैच के दौरान कुछ ऐसा भी हुआ जो गली क्रिकेट तक में भी कभी-कभार ही देखने को मिलता है। फील्डर के पास बल्लेबाज को रनआउट करने का भरपूर मौका था लेकिन अपनी बेवकूफी से वो मौका गंवा देता है। सोशल मीडिया पर लोग इसके मजे ले रहे हैं। कोई क्वॉलिटी फील्डिंग का तंज कस रहा तो कोई पीएसएल के स्टैंडर्ड पर सवाल उठा रहा।

हुआ कुछ यूं कि क्वेटा ग्लेडिएटर्स की बल्लेबाजी चल रही थी। अबरार अहमद और उस्मान तारिक क्रीज पर थे। वही तारिक जो अपने अलहदा बोलिंग ऐक्शन की वजह से चर्चा में रहते हैं और मिस्ट्री स्पिनर कहलाते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PAK में IPL vs PSL के फितूर की पाकिस्तानी ही उड़ा रहे खिल्ली, नकवी भी ट्रोल हुए

पेशावर जल्मी के गेंदबाज अली रजा के सामने स्ट्राइक पर अबरार अहमद रहते हैं। रजा कमर के ऊपर गेंद फेंकते हैं और वो नो बॉल करार दी जाती है। अब फ्री हिट था। अबरार अहमद उस गेंद पर बड़ा शॉट नहीं लगा पाते हैं। वह बैकवर्ड पॉइंट की तरफ गेंद को जैसे बल्ले से ढकेलते हैं। फील्डर ने तेजी से गेंद पकड़ा और इस दौरान उस्मान तारिक रन के लिए दौड़ जाते हैं। यहां रन था ही नहीं, लिहाजा अबरार ने उस्मान तारिक को लौटा दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोहली के सिर ऑरेंज कैप, ईशान से आगे पाटीदार; पर्पल कैप रेस में प्रिंस की छलांग

उधर फील्ड गेंद पकड़ने के बाद बल्लेबाजों को रन आउट करने के लिए थ्रो करने के बजाय स्टंप की तरफ दौड़ लगा देता है। अभी वह स्टंप की तरफ पहुंचता उससे पहले ही बल्लेबाज क्रीज में आ चुका होता है। अब फील्डर नॉन स्ट्राइक पर थ्रो करता है। दिशाहीन थ्रो। उस्मान तारिक का रनआउट होना पक्का दिख रहा था लेकिन वैसा नहीं हुआ।

बल्लेबाजों के हां-ना की गफलत और फील्डर की 'बेवकूफी' पर लोग सोशल मीडिया पर मजे भी ले रहे हैं। एक्स पर कोई जोकर्स लिख रहा तो कोई क्वॉलिटी फील्डिंग कहकर तंज कस रहा है। कुछ पीएसएल के स्टैंडर्ड पर सवाल उठा रहे तो कोई फील्डर को सस्ता जोंटी रोड्स कह रहा है।

मैच की बात करें तो कराची में खेले गए इस मुकाबले में क्वेटा ग्लेडिएटर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 154 रन बनाए थे। जवाब में पेशावर जल्मी ने सिर्फ 2 विकेट खोकर मैच जीत लिया। जल्मी की तरफ से बाबर आजम ने 51 गेंद में 71 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 10 चौके लगाए। एरोन हार्डी 14 गेंद में 18 रन बनाकर नाबाद रहे। मोहम्मद हैरिस ने 35 और कुसाल मेंडिस ने 21 रनों का योगदान दिया।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।