Team India will not rest after crushing New Zealand Captain Suryakumar Said ahead of T20 World Cup we will sit down and टी20 वर्ल्ड कप से पहले चैन से नहीं बैठेगी टीम इंडिया, कप्तान सूर्यकुमार बोले- हम ये काम करेंगे, Cricket Hindi News - Hindustan

टी20 वर्ल्ड कप से पहले चैन से नहीं बैठेगी टीम इंडिया, कप्तान सूर्यकुमार बोले- हम ये काम करेंगे

भारत ने न्यूजीलैंड को टी20 सीरीज में 4-1 से धूल चटाई। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया की अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर नजर है जो सात फरवरी से शुरू होगा।

Sun, 1 Feb 2026 12:11 AMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share
टी20 वर्ल्ड कप से पहले चैन से नहीं बैठेगी टीम इंडिया, कप्तान सूर्यकुमार बोले- हम ये काम करेंगे

सूर्यकमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को पांच मैचों की टी20 सीरीज में 4-1 से रौंद डाला। भारत ने आखिरी मुकाबले में 271/5 का स्कोर बनाने के बाद न्यूजीलैंड को 225 पर ढेर किया और 46 रन से जीत हासिल की। ईशन किशन (43 गेंदों में 103) ने आतिशी सेंचुरी ठोकी जबकि सूर्यकुमार ने (30 गेंदों में 63) ने तूफानी फिफ्टी जमाई। सूर्या प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए। उन्होंने सीरीज में 80.66 के औसत से सर्वाधिक 242 रन बनाए। वह सीरीज से पहले बड़ी पारी खेलने के लिए जूझ रहे थे। न्यूजीलैंड को रौंदकर टीम इंडिया चैन से नहीं बैठेगी। भारत टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले अपने एक साल के प्रदर्शन पर गौर करेगा।

सूर्या ने पांचवा मैच और प्लेयर द ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने के बाद कहा, ''यह सुखद एहसास है। इसका काफी समय से इंतजार था। मैं बस उन्हें चीजों को फॉलो करने की कोशिश रहा था, जो पिछले साल से करता आ रहा था। अपने रूटीन पर टिका रहा। मुझे पता था कि मैं आउट ऑफ फॉर्म नहीं हूं, बस रन नहीं बन रहे थे। यह एक बहुत अच्छी सीरीज रही है और वर्ल्ड कप में इस एहसास के साथ जाना वाकई खास है।'' डिफेंडिंग चैंपियन भारत टूर्नामेंट में सात फरवरी को अमेरिका के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगा। पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईशान किशन ने किया पहला 'शतकीय धमाका', सूर्यकुमार का रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त

कप्तान से जब पूछा गया कि रन नहीं बनाने के दौरान दिमाग में क्या चल रहा था तो सूर्या ने कहा, ' यही खेल और जिंदगी का हिस्सा है। मैंने समझने की कोशिश की कि क्या गलत हो रहा है। पिछली सीरीज के बाद मुझे दो या तीन हफ्ते मिले जहां मैंने करीबी दोस्तों के साथ समय बिताया। उन्होंने कुछ जरूरी बातें बताईं जिन्हें मुझे फॉलो करने की जरूरत थी। यही एक स्पोर्ट्सपर्सन की जिंदगी है। मैंने बहुत से करियर देखे हैं, सिर्फ क्रिकेट में ही नहीं, जहां लोग इस दौर से गुजरते हैं। मुझे पता था कि अगर मैं छोटी-छोटी चीजें सही करता रहूंगा तो मेरा भी समय आएगा। जिस तरह चीजें बदलीं, मैं सच में बहुत खुश हूं।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सुनो टीम इंडिया की दहाड़, ईशान और अर्श ने काटा गदर; न्यूजीलैंड का 4-1 से बंटाधार

उन्होंने आगे कहा, ''चाहे आप जीतें या हारें, आप हमेशा गेम से कुछ न कुछ सीखते हैं। जब हम मुंबई वापस जाएंगे और साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्मअप गेम खेलेंगे, तो हम बैठकर पिछले पांच गेम और पूरे साल पर गौर करेंगे कि हमने क्या अच्छा किया और हम कहां सुधार कर सकते हैं। फिर हम अपना अभियान शुरू करेंगे। उन्होंने न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी पर कहा, ''यह फॉर्मेट बॉलर्स के लिए वाकई मुश्किल है। जब आप बड़ा स्कोर बनाते हैं तो आपको पता होता है कि विरोधी टीम जोरदार हमला करेगी। बतौर कप्तान और एक बॉलिंग यूनिट रूप में आप हमेशा प्रेशर में रहते हैं। सबसे जरूरी चीज अच्छे प्लान बनाना है।''

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।