IND vs NZ Highlights Team India roar Ishant Sharma century and Arshdeep Singh Fifer New Zealand lost T20I Series 4 1 सुनो टीम इंडिया की दहाड़, ईशान की चली ‘शतकीय तलवार’ तो अर्शदीप ने मारा पंजा; न्यूजीलैंड का 4-1 से बंटाधार, Cricket Hindi News - Hindustan

सुनो टीम इंडिया की दहाड़, ईशान की चली ‘शतकीय तलवार’ तो अर्शदीप ने मारा पंजा; न्यूजीलैंड का 4-1 से बंटाधार

India vs New Zealand: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवा और आखिरी टी20 मैच 40 रनों से अपने नाम किया। भारतीय टीम ने तिरुवनंतपुरम में 272 रनों का विशाल टारगेट दिया था।

Sat, 31 Jan 2026 11:08 PMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share
सुनो टीम इंडिया की दहाड़, ईशान की चली ‘शतकीय तलवार’ तो अर्शदीप ने मारा पंजा; न्यूजीलैंड का 4-1 से बंटाधार

टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले जबर्दस्त दहाड़ लगाई है। भारत ने न्यूजीलैंड से पांच मैचों की टी20 सीरीज 4-1 से जीती। भारत ने बुधवार को तिरुवनंतपुरम में आयोजित अंतिम टी20 में 46 रनों से विजयी परचम फहराया। प्लेयर ऑफ द मैच ईशान किशन ने 'शतकीय तलवार' तलाई, जिसकी बदौलत भारत ने 272 रनों का विशाल टारगेट दिया। जवाब में न्यूजीलैंड टीम 19.4 ओवर में 225 रनों पर ढेर हो गई। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने कातिलाना पंजा मारा। उन्होंने चार ओवर में 51 रन देकर पांच विकेट हासिल किए। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में पहली बार पांच विकेट हॉल लिया। ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने तीन जबकि वरुण चक्रवर्ती और सिंकू सिंह ने एक-एक शिकार किया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। पिछले मैच में तूफानी बैटिंग करने आले टिम सीफर्ट (5) पहले ओवर में पवेलियन लौट गए। फिन एलन (38 गेंदों में 80) और रचिन रविंद्र (17 गेंदों में 30) ने दूसरे विकेट के लिए 100 रनों की पार्टनरशिप की। एलन ने आठ चौके और छह सिक्स मार। उन्होंने नौवें ओवर में विकेट गंवाया, जिसके बाद कीवी टीम को नियमित अंतराल पर झटके लगे। बेवॉन जैकब्स (7) और काइल जैमीसन (9) समेत छह खिलाड़ी दहाई अंक में नहीं पहुंचे। कप्तान मिचेल सेंटनर का खाता नहीं खुला। डेरिल मिचेल ने 26 और ईश सोढी ने 33 रनों का योगदान दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देखें T20I में टीम इंडिया के 5 सबसे बड़े स्कोर, न्यूजीलैंड के खिलाफ रचा इतिहास

इससे पहले, भारत ने तिरुवनंतपुरम में जीतकर निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 271 रन जोड़े। स्थानीय स्टार संजू सैमसन (6) तो बल्ले का कमाल नहीं दिखा सके लेकिन ईशान किशन के शानदार शतक ने उसकी कमी पूरी कर दी। ईशान ने 43 गेंद में 103 रन बनाए जिसमें छह चौके और दस छक्के शामिल थे। यह टी20 इंटरनेशनल में उनका पहला शतक है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 30 गेंद में चार चौकों और छह छक्कों की मदद से 63 रन की पारी खेली। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 137 रनों की साझेदारी की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईशान किशन ने किया पहला 'शतकीय धमाका', सूर्यकुमार का रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त

सैमसन की टी20 वर्ल्ड कप की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। वह तीसर ओवर में लॉकी फर्ग्युसन के जाल में फंसे। अभिषेक शर्मा (16 गेंद में 30 रन) ने शुरूआत तो अच्छी की लेकिन पांचवे ओवर में फर्ग्युसन की तेज रफ्तार गेंद पर विकेट गंवा बैठे। भारत का स्कोर पावरप्ले के बाद दो विकेट पर 54 रन था। इसके बाद सूर्यकुमार और ईशान ने मोर्चा संभाला। चोट के कारण चौथे टी20 से बाहर रहे ईशान ने मैदान के चारों ओर स्ट्रोक्स लगाए। ईशान ने ईश सोढी को चौका लगाकर अपना अर्धशतक 28 गेंदों में पूरा किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ना अभिषेक ना SKY…चहल ने बताया T20 WC में कौन बन सकता है प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

वहीं, टी20 क्रिकेट में तीन हजार रन पूरे करने वाले सूर्यकुमार ने जैकब डफी को छक्का लगाकर 26 गेंद में पचासा पूरा किया। ईशान ने भी टी20 क्रिकेट में एक हजार रन पूरे कर लिए। उन्होंने सोढी को 12वें ओवर में चार चौके और दो छक्के लगाए। सूर्यकुमार को 15वें ओवर में बाएं हाथ के स्पिनर मिचेल सेंटनर की गेंद पर टिम सीफर्ट ने स्टम्प आउट किया। ईशान ने 42 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और सेंटनेर को छक्का लगाकर इस आंकड़े को छुआ। उन्होंने T20I में भारत के लिए पांचवा सबसे तेज शतक जमाया है। वह 18वें ओवर में जैकब डफी का शिकार बने। हार्दिक पांड्या नें (17 गेंद में 42 रन) आखिरी में ताबड़तोड़ बैटिंग कर भारत को टी20 इतिहास में चौथी बार 250 के पार पहुंचाया।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।