IND vs NZ: ईशान किशन ने किया पहला 'शतकीय धमाका', सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड हो गया ध्वस्त
Ishan Kishan Century: ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टी20 में तूफानी बल्लेबाजी की। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना शतक जमाया।

Ishan Kishan Century: ईशान किशन ने शनिवार को भारत बनाम न्यूजीलैंड पांचवे और आखिर टी20 मैच में गर्दा उड़ा दिया। उन्होंने तिरुवनंतपुरम के मैदान पर 43 गेंदों में 103 रनों की पारी खेली, जिसमें तीन चौके और 10 छक्के शामिल हैं। यह उनका टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहला शतक है। ईशान ने 42 गेंदों में शतकीय धमाका किया। वह T20I में भारत के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पांचवे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। सूर्यकुमार ने 2023 में राजकोट में श्रीलंका के सामने 45 गेंदों में सेंचुरी लगाई थी। लिस्ट में टॉप पर रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 2017 में इंदौर में श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंदों में शतक ठोका।
संजू सैमसन (6) के तीसरे ओवर में आउट होने के बाद बैटिंग करने उतरी ईशान ने शुरू से ही आक्रामक मॉड में नजर आए। उन्होंने 28 गेंदों में फिफ्टी कंप्लीट की। उन्होंने अगले 50 रन महज 14 गेंदों में बटोरे। उन्होंने 17वें ओवर में लगातार दो गेंदों पर छक्का मारकर शतक पूरा किया। उनके लेंथ गेंद को डीप मिडविकेट की दिशा में पुल करते ही दर्शकों के शोर से मैदान गूंज उठा। ईशान को 18वें ओवर में जैकब डफी ने आउट किया। उन्होंने कप्तान सूर्यकुमार 63 (30 गेंदों में ) के साथ तीसरे विकेट के लिए 137 रनों की पार्टनरशिप की। उन्होंने हार्दिक पांड्या (17 गेंदों में 42) के संग चौथे विकेट के लिए 48 रन जोड़े। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 271/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया।
T20I में भारत के लिए सबसे तेज सेंचुरी
35b - रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका (इंदौर, 2017)
37b - अभिषेक शर्मा बनाम इंग्लैंड (मुंबई, 2025)
40b - संजू सैमसन बनाम बांग्लादेश (हैदराबाद, 2024)
41b - तिलक वर्मा बनाम साउथ अफ्रीका (जोहान्सबर्ग, 2024)
42b - ईशान किशन बनाम न्यूजीलैंड (तिरुवनंतपुरम, 2026)*
45b - सूर्यकुमार यादव बनाम श्रीलंका (राजकोट, 2023)
46b - केएल राहुल बनाम वेस्टइंडीज(लॉडरहिल, 2016)
27 वर्षीय ईशान टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की फेहरिस्त में संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने अब तक सबसे छोटे फॉर्मेट में सात शतक जमाए हैं। उन्होंने केएल राहुल का बराबरी कर ली है, जिनके बल्ले से भी सात सेंचुरी निकली। युवा ओपनर अभिषेक शर्मा और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा आठ-आठ तक मार चुके हैं। स्टार क्रिकेट विराट कोहली लिस्ट में शीर्ष पर काबिज हैं। उन्होंने 9 शतक जमाए हैं। बता दें कि घरेलू क्रिकेट में गजब का प्रदर्शन करने के बाद भारतीय टीम आए ईशान टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले उम्मीदों पर खरे उतरे।
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले भारतीय
9 - विराट कोहली
8 - रोहित शर्मा
8 - अभिषेक शर्मा
7 - केएल राहुल
7 - ईशान किशन
6 - ऋतुराज गायकवाड़
6 - सूर्यकुमार यादव
6 - संजू सैमसन
6 - शुभमन गिल
9 - विराट कोहली
8 - रोहित शर्मा
8 - अभिषेक शर्मा
7 - केएल राहुल
7 - ईशान किशन
6 - रुतुराज गायकवाड़
6 - सूर्यकुमार यादव
6 - संजू सैमसन
6 - शुभमन गिल





साइन इन