Team India Schedule After IPL 2026 IND vs AFG Series Starts From 6th June Virat Kohli Rohit Sharma Shubman Gill IPL 2026 का धूमधड़ाका हुआ खत्म, अब नोट कर लीजिए टीम इंडिया का शेड्यूल; इस दिन एक साथ नजर आएंगे कोहली-रोहित, Cricket Hindi News - Hindustan

IPL 2026 का धूमधड़ाका हुआ खत्म, अब नोट कर लीजिए टीम इंडिया का शेड्यूल; इस दिन एक साथ नजर आएंगे कोहली-रोहित

Team India Schedule After IPL 2026- आरसीबी के चैंपियन बनने के साथ आईपीएल 2026 का धूमधड़ाका खत्म हो गया है। 2 महीने तक चले इस लंबे टूर्नामेंट के बाद भारतीय खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए तैयार है। आईए जानते हैं टीम इंडिया का शेड्यूल-

Mon, 1 June 2026 08:58 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
IPL 2026 का धूमधड़ाका हुआ खत्म, अब नोट कर लीजिए टीम इंडिया का शेड्यूल; इस दिन एक साथ नजर आएंगे कोहली-रोहित

Team India Schedule After IPL 2026- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के एक बार फिर चैंपियन बनने के साथ आईपीएल 2026 का धूमधड़ाका खत्म हो गया है। आरसीबी का यह बैक टू बैक दूसरा टाइटल है। टीम ने 2025 में 17 साल का सूखा खत्म कर पहला खिताब जीता था। अब गुजरात टाइटंस के खिलाफ रजत पाटीदार की टीम सफलतापूर्वक अपने खिताब का बचाव करने में कामयाब रही। फाइनल में जीटी ने आरसीबी के सामने जीत के लिए 156 रनों का टारगेट रखा था, जिसे इस चैंपियन टीम ने 12 गेंदें और 5 विकेट रहते आसानी से हासिल कर लिया। विराट कोहली आरसीबी की जीत के हीरो रहे, जिन्होंने 75 रनों की नाबाद पारी खेली। आईपीएल 2026 के इस शानदार समापन के बाद एक बार फिर हर किसी की नजरें टीम इंडिया के शेड्यूल पर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोहली से ज्यादा RCB के इन खिलाड़ियों के पास ट्रॉफी, एक तो 5 बार बना चैंपियन

भारतीय खिलाड़ियों को आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद ज्यादा रेस्ट नहीं मिलने वाला है। 6 जून से ही भारत का इंटरनेशनल कैलेंडर एक बार फिर शुरू हो जाएगा। भारत को पहली सीरीज अफगानिस्तान से खेलनी है। भारत दौरे पर आ रही अफगानिस्तान की टीम यहां एक टेस्ट और तीन मैच की वनडे सीरीज खेलेगी। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ी, जो टेस्ट और टी20 से रिटायरमेंट ले चुके हैं, वह अब सीधा वनडे सीरीज में खेलते दिखाई देंगे। आईए एक नजर टीम इंडिया के शेड्यूल पर डालते हैं-

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL 2026 फाइनल के बाद GT की बस में लगी आग, खिलाड़ियों को सुरक्षित निकाला गया

इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान शेड्यूल 2026

टेस्ट मैच- 6 जून से 10 जून, न्यू चंडीगढ़ में सुबह 9.30 बजे से

पहला वनडे- 13 जून, धर्मशाला में दोपहर 1.30 बजे से

दूसरा वनडे- 17 जून, लखनऊ में दोपहर 1.30 बजे से

तीसरा वनडे- 20 जून, चेन्नई में दोपहर 1.30 बजे से

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL Prize Money: RCB-GT की हुई बंपर कमाई, वैभव सूर्यवंशी ने तो कमाल ही कर दिया

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड पहली ही अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान कर चुका है। वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या का चयन फिटनेस के अधिन हैं, हालांकि अब इस लिस्ट में विराट कोहली का नाम भी जुड़ता नजर आ रहा है। आईपीएल 2026 फाइनल के दौरान वह चोट से परेशान दिखे थे।

इंडिया वर्सेस अफगाानिस्तान स्क्वॉड

भारत की टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेट-कीपर), देवदत्त पडिक्कल, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल (विकेट-कीपर)

भारत की वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा*, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेट-कीपर), ईशान किशन (विकेट-कीपर), हार्दिक पांड्या*, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।